सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजस्थान सरकार का 2021 बजट

*मुख्यमंत्री गहलोत का रिकॉर्ड बजट भाषण,वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का तोड़ा रिकॉर्ड*

*राजधानी जयपुर*

*मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट भाषण का रिकॉर्ड बनाया हैं,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रिकॉर्ड बनाते हुए देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं.साल 2020 में सीतारमण ने 2 घंटे 40 मिनट का बजट भाषण दिया था*


*आखिर चिकित्सा मंत्री डॉ.रघु शर्मा के प्रयास लाए रंग* -: आखिर चिकित्सा मंत्री डॉ.रघु शर्मा के प्रयास रंग लाए हैं. सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS) में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद होगी. मुख्यमंत्री गहलोत की ‘बजट 3.3’ में की बड़ी घोषणा की हैं. अस्पताल के लिए डेडीकेटेड पुलिस थाना खोलने की घोषणा की हैं. चिकित्सा मंत्री डॉ.रघु शर्मा ने मुख्यमंत्री को इस बाबत पत्र लिखा था. अस्पताल में मौजूद चौकी को थाने में क्रमोन्नत करने का आग्रह किया था.

*ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट को हम आगे बढ़ा रहे* -: सीएम ने ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट को लेकर विपक्ष से कहा कि आपने योजना बनाई थी हम इसे आगे बढ़ा रहे हैं. आप लोग इस बारे में मोदी जी से बात कीजिए. जयपुर और अजमेर में इसे राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने की बात की थी. आपके 25 सांसद राजस्थान से जीतकर गए हैं ऐसे में आप लोगों को भी इसे राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिलाने की कोशिश करनी चाहिए.

*18 बांध के जीर्णोद्धार के लिए 70 करोड़ की घोषणा* -:
वहीं सीएम गहलोत ने 18 बांध के जीर्णोद्धार के लिए 70 करोड़ की घोषणा की है. इसके साथ ही इन्दिरा गांधी लिफ्ट परियोजनाओं के लिए चुरू हनुमानगढ़ की 3 लिफ्ट योजना के लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया है. इसके साथ ही 20 लाख घरों को पेयजल कनेक्शन देने की भी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल पहुंचाने के लिए 2000 करोड़ से अधिक की लागत से काम होगा.

*पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 248 करोड़ किए जाएंगे खर्च* -: जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल कनेक्शन देने के लिए योजना हैं. जल जीवन मिशन के तहत 2000000 घरों को पेयजल कनेक्शन से जोड़ा जाएगा. जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आगामी वर्ष में 476 करोड़ रुपए के कार्य कराए जाएंगे. जयपुर के पृथ्वीराज नगर में जलप्रदाय योजना पर ₹41 करोड़ खर्च होंगे. भीलवाड़ा में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 248 करोड़ खर्च किए जाएंगे.

*अशोक गहलोत ने बताया रोचक वाकया* -: बजट के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रोचक वाकया बताया. सीएम गहलोत ने कहा कि वसुंधरा जी ने एक बार बजट पेश किया था. तब उन्होंने एक बार भी पानी नहीं पीया, लेकिन मैं अब तक सात बार पानी पी चुका हूं. दरअसल मेरा गला बचपन से खराब है इसलिए पानी पीता हूं. इस पर विपक्षी सदस्यों ने की टिप्पणी, तो गहलोत ने जवाब दिया. कहा-मैं पानी पी पी कर आपको कोस नहीं रहा हूं. इससे पहले भी पशु चिकित्सा उपलब्ध कराने के की घोषणा करते वक्त CM गहलोत ने चुटकी ली. प्रतिपक्ष के सदस्यों को कहा-यह तो गाय का मामला है, कम से कम ताली तो बजा दो. क्यों मुंह नीचे करके बैठे हो.

*आगामी वर्ष से कृषि बजट होगा अलग से प्रस्तुत* -:
सीएम गहलोत ने कहा कि आगामी वर्ष से कृषि बजट अलग से प्रस्तुत किया जाएगा. गहलोत ने कृषि बजट प्रस्तुत करने की बड़ी घोषणा की हैं. किसानों को ब्याज मुक्त फसली ऋण उपलब्ध कराए जाएंगे.16000 करोड़ के ब्याज मुक्त फसली ऋण उपलब्ध कराए जाएंगे. इस योजना में 300000 नए किसानों को जोड़ा जाएगा. मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना लागू करने की घोषणा की हैं.

*दिवंगत 4 नेताओं के नाम पर कन्या महाविद्यालय की घोषणा की* -: सीएम गहलोत ने दिवंगत नेताओं को मेमोरी को चिर स्थायी बनाने के लिए घोषणा की हैं. दिवंगत 4 नेताओं के नाम पर कन्या महाविद्यालय की घोषणा की हैं. राजसमंद में किरण माहेश्वरी राजकीय कन्या महाविद्यालय बनेगा. भींडर गजेंद्र सिंह शक्तावत राजकीय कन्या महाविद्यालय, सुजानगढ़ में भंवरलाल मेघवाल राजकीय कन्या महाविद्यालय, गंगापुर में दिनेश त्रिवेदी राजकीय कन्या महाविद्यालय की घोषणा हैं.

*प्रदेश में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का दायरा बढ़ेगा* -: सीएम गहलोत ने बजट भाषण में कहा कि प्रदेश में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का दायरा बढ़ेगा. सीएम गहलोत की 30 नए पीएचसी खोलने की घोषणा हैं. इसके साथ ही 50 पीएचसी सीएचसी में क्रमोन्नत होगी. सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान राज्य आयुष अनुसंधान केंद्र की स्थापना होगी. विधायकों ने एक करोड़ विधायक निधि हेल्थ इन्फ्रा पर खर्च करने पर भी सहमति.भीलवाड़ा में नए अस्पताल का ऐलान किया गया. बाड़मेर में 365 बेड वाला अस्पताल बनेगा. भरतपुर में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, अजमेर जेएलएन अस्पताल को अपग्रेड किया जाएगा.भीलवाड़ा, भरतपुर ट्रॉमा सेंटर विकसित करेंगे. मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 22 लाइफ सपोर्ट सिस्टम.

*जिला अस्पतालों में 133 जांचें मुफ्त होंगी* -: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बजट भाषण शुरू हो गया है. सीएम गहलोत ने कहा कि प्रदेश में सभी को स्वास्थ्य का अधिकार देने का लक्ष्य है. हेल्थ के इन्फ्रास्ट्रक्चर की मजबूती पर जोर दिया जा रहा है. सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खुलेंगे. जांचों की संख्या पीएचसी में 15 से बढ़ाकर 61, जिला अस्पतालों में 133 जांचें मुफ्त होंगी. महात्मा गांधी अस्पताल व सीकर में नए चिकित्सालय खुलेंगे. पाली अस्पताल, चूरू, बाड़मेर में चिकित्सालय भवन बनेंगे.

*कैशलेस इलाज के लिए सुविधा होगी उपलब्ध* -: सीएम गहलोत ने कहा कि कैशलेस इलाज के लिए यह सुविधा उपलब्ध होगी. राजस्थान के प्रत्येक जिलों में यानी शेष 25 जिलों में नर्सिंग महाविघालय खोले जाएंगे।. पब्लिक हैल्थ को देखते हुए सभी संभाग मुख्यालयों पर पब्लिक हैल्थ कॉलेज खोले जाएंगे. राज्य के प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपए की चिकित्सा बीमा योजना का लाभ मिलेगा. आगामी वर्ष से हम 3500 करोड़ रुपए की लागत से यूनिवर्सल हैल्थ योजना लागू करेंगे.

*हमारे नवाचारों को और आगे बढ़ाएंगे* -: मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य- हमारे नवाचारों को और आगे बढ़ाएंगे. सभी को स्वास्थ्य का अधिकार प्रदान करने के लिए राज्य हैल्थ बिल भी लाया जाएगा. देश में अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करेंगे. इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड की घोषणा- पांच लाख को ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा. लघु उद्यमियों को 50 करोड़ रुपए की ब्याज सब्सिडी दी जाएगी. पांच लाख रुपए प्रति स्टार्टअप सहायता दी जाएगी।



मंडी टैक्स 1.6% को घटाकर 1% और  1% को घटाकर .75% कर दिया गया है
आढत 1.75% हो गई है
 1 मार्च से

*कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा, लॉकडाउन के दौरान रोका गया वेतन मिलेगा*

*जांच सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा,लंबित गंभीर आपराधिक मामलों के निस्तारण के लिए विस्तार,25 नई पुलिस चौकियां स्थापित की जाएगी,तीन नए थाने स्थापित किए* जाएंगे,जयपुर एयरपोर्ट,SMS हॉस्पिटल की सुरक्षा आदि के लिए थाने,जेलों में 240 आवासों का निर्माण किया जाएगा, बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवासों का निर्माण, एसीबी में डिजिटल वॉयस ब्लॉगर की स्थापना की जाएगी।

*🔴जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल कनेक्शन देने के लिए योजना*
👉जल जीवन मिशन के तहत 2000000 घरों को पेयजल कनेक्शन से जोड़ा जाएगा,जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आगामी वर्ष में 476 करोड़ रुपए के कार्य कराए जाएंगे

*🔴50,000 से अधिक पदों पर आगामी वर्ष में भर्ती की जाएगी*
*🔴बड़ी घोषणा-*
👉850 रुपए प्रीमियम पर 5 लाख की चिकित्सा सुविधा मिलेगी
👉हर परिवार को 5 लाख की चिकित्सा बीमा सुविधा मिलेगी
*🛑ग्रामीण पथ सेवा फिर से होगी शुरू*

 *🛑नए वाहनों के साथ ग्रामीण बस सेवा दोबारा शुरू की जाएगी,6000 ग्राम पंचायतों को परिवहन सेवा से जोड़ा जाएगा, प्रतापगढ़, करौली,जैसलमेर और बारां में ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर*

*राजकीय स्कूल में कक्षा 8 के स्टूडेंट्स को ड्रेस फ्री*

*जयपुर में Institute of clCardiology की स्थापना*

*अब बिजली बिल 1 महिने की जगह 2 महिने मे*

*🛑'प्रत्येक विस क्षेत्र के लिये सड़को के लिए 5 करोड़ की घोषणा*

*🛑बजट से जुड़ी 15 बड़ी घोषणाएं........*
प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पेपरलेस बजट पेश कर रहे हैं. मौजूदा कार्यकाल में गहलोत तीसरी बार बजट पेश कर रहे हैं. विधायकों को भी ब्रीफकेस के साथ में टैब दिया गया है. ताकि वे हार्ड कॉपी के स्थान पर डिजिटल कॉपी का उपयोग कर सकें. अब तक सीएम गहलोत अपने बजट भाषण में कई बड़ी घोषणाएं कर चुके हैं. ऐसे में आपको कुछ बड़ी घोषणाओं के बारे में बता रहे हैं...
👉1. सीएम गहलोत ने बेरोजगारों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए 50,000 से अधिक पदों पर आगामी वर्ष में भर्ती की ऐलान किया है. 
👉2. प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए घोषणा रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी. 
3. मुख्यमंत्री युवा संबल रोजगार योजना को बेहतर बनाते हुए युवाओं को विभागों में इंटर्नशिप कराई जाएगी. 
4. छोटे कारोबारियों को 50 करोड़ रुपए की ब्याज सब्सिडी दी जाएगी. पांच लाख रुपए प्रति स्टार्टअप सहायता दी जाएगी. 
5. राज्य हेल्थ बिल लाया जाएगा. अगले साल हम 3500 करोड़ की लागत से यूनिवर्सल हेल्थ योजना लागू करेंगे.
👉6. राज्य के प्रत्येक परिवार को 5 लाख की चिकित्सा बीमा योजना का लाभ मिलेगा. 
👉7. सड़क दुर्घटनाओं को बचाने के लिए जीवन रक्षक योजना के तहत जीवन बचाने वाले भले व्यक्ति को 5000 रुपए व प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे. 
👉8. 5000 की आबादी वाले गांवों में 1200 महात्मा गांधी राजकीय स्कूल खुलेंगे. 600 स्कूलों में कृषि संकाय खुलेंगे. 3500 से अधिक क्लासरूम, लैब, लाइब्रेरी बनाए जाएंगे. 
👉9. सीएम गहलोत ने दिवंगत नेताओं को मेमोरी को चिर स्थायी बनाने के लिए घोषणा की हैं. दिवंगत 4 नेताओं के नाम पर कन्या महाविद्यालय की घोषणा की हैं.
👉10. सीएम गहलोत ने कहा कि आगामी वर्ष से कृषि बजट अलग से प्रस्तुत किया जाएगा. गहलोत ने कृषि बजट प्रस्तुत करने की बड़ी घोषणा की हैं. किसानों को ब्याज मुक्त फसली ऋण उपलब्ध कराए जाएंगे.16000 करोड़ के ब्याज मुक्त फसली ऋण उपलब्ध कराए जाएंगे. इस योजना में 300000 नए किसानों को जोड़ा जाएगा. 
11. बजट भाषण में किया 50 हजार किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराने का ऐलान. कृषि मंडियों का होगा आधुनिकीकरण.
12. नई कृषि विद्युत वितरण कंपनी बनाए जाने की घोषणा.
13. बिजली उपभोक्ताओं को बिल 2 महीने से भेजे जाएंगे.
14. आगामी 3 वर्षो में 1000 किसान सेवा केंद्र बनाए जाएंगे.
15. एससी-एसटी के अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग के लिए 25 करोड़ खर्च होंगे।

*मुख्यमंत्री गहलोत का बजट भाषण*
*सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों को डामर की सड़क से जोड़ा जाएगा*

*सभी महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जाएंगे,मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के तहत उपलब्ध कराए जाएंगे,सभी जिला मुख्यालय पर इंदिरा महिला शक्ति केंद्र खोले जाएंगे,महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र खोले जाएंगे*


*अनाथ,उपेक्षित बच्चों के लिए पन्नाधाय योजना शुरू,सभी जिला मुख्यालयों पर पन्नाधाय योजना शुरू*

*SC/ST के विकास के लिए विशेष राजस्थान पैटर्न लागू,इसके तहत कानून बनाया जाएगा,SC/ST/MBC,ओबीसी और,ईडब्ल्यूएस के लिए मुख्यमंत्री अनुप्रति योजना लागू होगी*

*प्रदेश में एक लाख किसानों को मिलेंगे बिजली कनेक्शन, 50 हजार सोलर पम्प और 50 हजार सामान्य कनेक्शन*

*50,000 से अधिक पदों पर आगामी वर्ष में भर्ती की जाएगी, खेलों का वर्तमान विकसित करने के लिए भी घोषणा*
जयपुर: राजस्थान विधानसभा में सीएम अशोक गहलोत बजट पेश कर रहे हैं. राजस्थान सरकार के कार्यकाल का यह तीसरा बजट है. इस बार बजट में सीएम गहलोत का मुख्य फोकस स्वास्थ्य और किसानों की पर रहा है. इसके साथ ही उन्होंने सभी क्षेत्रों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है. 
👉- मुख्यमंत्री युवा संबल रोजगार योजना को बेहतर बनाते हुए युवाओं को विभागों में इंटर्नशिप कराई जाएगी. 
👉- प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए घोषणा रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी. 
👉- 50,000 से अधिक पदों पर आगामी वर्ष में भर्ती की जाएगी
👉- बच्चों के शारीरिक विकास के लिए गत वर्षों में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करने के साथ आधारभूत सुविधाओं को विकसित किया है.  
👉- सीएम गहलोत ने मेजर ध्यानचंद स्टेडियम योजना की घोषणा की. 

👉- खेलों का वर्तमान विकसित करने के लिए घोषणा
👉- क्रिकेट, कबड्डी, वालीबॉल के ग्राम पंचायत, ब्लॉक स्तर पर और राज्य स्तर पर टूर्नामेंट कराए जाएंगे
- बरकतुल्लाह स्टेडियम के लिए 20 करोड़ की घोषणा
- प्रदेश में युवाओं के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, लेबोरेट्री व अन्य केंद्रों की स्थापना के लिए राजीवी गांधी सेंटर के लिए 200 करोड़ की घोषणा. साइंस एंड स्पेस क्लब खोले जाएंगे. 
- भरतपुर में संस्कृत महाविद्यालय बनाया जाएगा. इंक्यूबेशन सेंटर बनाए जाएंगे.
- सभी संभागों में विशेष योग्यजन आवासीय स्कूल खुलेंगे. जोधपुर व जयपुर में इसी तरह के दो नए महाविद्यालय खोले जाएंगे. 
- जोधपुर में 400 करोड़ रुपए में थिंक टैंक सेंटर खोले जाएंगे.
- पात्र बेरोजगार युवाओं को चार माह का प्रशिक्षण देकर विभिन्न विभागों को राजीव गांधी युवा वालिंटियर बनाए जाएंगे. कॉमन एलिजिबिलिटी टैस्ट कराए जाएंगे. वन टाइम वेरिफिकेशन सिस्टम बनाया जाएगा

*गौशाला के लिए बिजली के लिए घरेलू दर की आधी राशि सरकार वहन करेगी*

*RCDF को लेकर सीएम गहलोत की बड़ी घोषणा,राजसमंद में नई डेयरी खुलेगी,प्रदेश का 22वां जिला दुग्ध संघ खुलेगा राजसमंद में*

*मुख्यमंत्री गहलोत का बजट भाषण 50,000 किसानों को सोलर पंप और,अन्य 50,000 किसानों को कृषि कनेक्शन दिए जाएंगे*

*🛑आगामी वर्ष से कृषि बजट अलग से प्रस्तुत किया जाएगा*
गहलोत ने कृषि बजट प्रस्तुत करने की बड़ी घोषणा की, किसानों को ब्याज मुक्त फसली ऋण उपलब्ध कराए जाएंगे,16000 करोड़ के ब्याज मुक्त फसली ऋण उपलब्ध कराए जाएंगे,इस योजना में 300000 नए किसानों को जोड़ा जाएगा, मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना लागू करने की घोषणा*

*आगामी वर्ष से कृषि बजट अलग से प्रस्तुत किया जाएगा*

CM ने कृषि बजट प्रस्तुत करने की बड़ी घोषणा की,किसानों को ब्याज मुक्त फसली ऋण उपलब्ध कराए जाएंगे,16000 करोड़...

*🛑मुख्यमंत्री युवा संबल रोजगार योजना को बेहतर बनाते हुए..,..* युवाओं को विभागों में इंटर्नशिप कराई जाएगी,प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए घोषणा, रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी,50,000 से अधिक पदों पर आगामी वर्ष में भर्ती की जाएगी,बच्चों के शारीरिक विकास के लिए गत वर्षों में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करने के साथ आधारभूत सुविधाओं को विकसित किया है मेजर ध्यानचंद स्टेडियम योजना की घोषणा करता हूं।

*राजस्थान बजट 2021 की  बड़ी घोषणा-*

*सड़क हादसे में घायल को पहुंचाने पर 5000 प्रोत्साहन राशि।*

*सादुलशहर में परिवहन कार्यालय की घोषणा*

*मुख्यमंत्री गहलोत ने विशेष कोविड पैकेज की घोषणा, 1000 हजार रुपये प्रदेश के गरीबो को मिलेंगे*

*CM का बजट पार्टी पॉलिटिक्स से ऊपर, दिवंगत नेताओं को मेमोरी को चिर स्थायी बनाने के लिए घोषणा,दिवंगत 4 नेताओं के नाम पर कन्या महाविद्यालय की घोषणा, राजसमंद में किरण माहेश्वरी राजकीय कन्या महाविद्यालय बनेगा','भींडर गजेंद्र सिंह शक्तावत राजकीय कन्या महाविद्यालय', सुजानगढ़ में भंवरलाल मेघवाल राजकीय कन्या महाविद्यालय','गंगापुर में दिनेश त्रिवेदी राजकीय कन्या महाविद्यालय की घोषणा'*
*CM गहलोत की जीवन बचाने की मुहिम*
गहलोत सरकार का बजट 3.3,सड़क हादसों के पीड़ितों को बेहतर चिकित्सा के लिए घोषणा,40 CHC होगी प्राइमरी ट्रोमा सेन्टर के रूप में विकसित

*इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जाएंगे, 1200 नए स्कूल खोले जाएंगे*

Rajasthan Budget 2021: लघु उद्यमियों को 50 करोड़ रुपए की ब्याज सब्सिडी दी जाएगी, प्रदेश में सभी को स्वास्थ्य का अधिकार देने का लक्ष्य

#RajasthanBudget2021: '25 जिलों में नर्सिंग महाविद्यालय खोले जाएंगे','जयपुर में 50 करोड़ की लागत से सेंटर की होगी स्थापना','राष्ट्रीय कार्डियोलॉजी सेंटर की होगी स्थापना'

#RajasthanBudget2021: मुख्यमंत्री गहलोत का बजट भाषण,राजकीय कॉलेजों में साढ़े 3हजार से अधिक कमरे बनाए जाएंगे
प्रदेश में 50 राजकीय विद्यालय खोले जाएंगे

#RajasthanBudget2021: स्कूलों में ड्रेस व किताबें मुफ्त देने की घोषणा,
राजकीय स्कूल में कक्षा 8 के स्टूडेंट्स को ड्रेस फ्री, कक्षा 5 तक किताबें फ्री

*मुख्यमंत्री गहलोत का बजट भाषण*
"कोरोना की जांच क्षमता 0 से बढ़ाकर 76,000 प्रतिदिन
की गई","हम कोरोना के टीकाकरण अभियान में भी
अच्छा काम कर रहे हैं",गहलोत ने जनता से की अपील-"कोरोना प्रोटोकॉल की करें पालना", विशेष कोविड पैकेज की घोषणा की,शहरी गरीबों के लिए इंदिरा क्रेडिट योजना शुरू होगी,प्रत्येक स्टार्टअप ₹500000 की दी
जाएगी सहायता,नरेगा में सहरिया,अन्य लोगों को
200दिन का कार्यदिवस दिया जाएगा।

*50 हजार रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन देने की घोषणा,  मुख्यमंत्री गहलोत ने की बजट भाषण में घोषणा*
जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पेपरलेस बजट पेश कर रहे हैं. सीएम गहलोत ने कहा कि 1000 हजार रुपये प्रदेश के गरीबो को मिलेंगे. इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना की घोषणा हैं. 50 हजार रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन मिलेगा. स्कूलों में ड्रेस व किताब मुफ्त देने की घोषणा की हैं. राजकीय स्कूल में कक्षा 8 के स्टूडेंट्स को ड्रेस फ्री, 5वीं कक्षा तक किताब फ्री मिलेगी. चिकित्सा व स्वास्थ्य पर विशेष फोकस रहा है.।

*मेडिकल के बाद अब हर जिले में नर्सिंग कॉलेज,* गहलोत सरकार का हेल्थ बजट !,फिलहाल आठ जिला मुख्यालय पर है नर्सिंग कॉलेज,शेष बचे 25 जिला मुख्यालय पर खुलेंगे नर्सिंग कॉलेज

 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का बढ़ेगा दायरा,सीएम गहलोत की *30 नए पीएचसी खोलने की घोषणा*

*लघु उद्यमियों को 50 करोड़ रुपए की ब्याज सब्सिडी दी जाएगी, प्रदेश में सभी को स्वास्थ्य का अधिकार देने का लक्ष्य*
जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बजट भाषण शुरू हो गया है. सीएम गहलोत ने कहा कि प्रदेश में सभी को स्वास्थ्य का अधिकार देने का लक्ष्य है. हेल्थ के इन्फ्रास्ट्रक्चर की मजबूती पर जोर दिया जा रहा है. सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खुलेंगे. जांचों की संख्या पीएचसी में 15 से बढ़ाकर 61, जिला अस्पतालों में 133 जांचें मुफ्त होंगी. महात्मा गांधी अस्पताल व सीकर में नए चिकित्सालय खुलेंगे. पाली अस्पताल, चूरू, बाड़मेर में चिकित्सालय भवन बनेंगे.सीएम गहलोत ने कहा कि कैशलेस इलाज के लिए यह सुविधा उपलब्ध होगी. राजस्थान के प्रत्येक जिलों में यानी शेष 25 जिलों में नर्सिंग महाविघालय खोले जाएंगे।. पब्लिक हैल्थ को देखते हुए सभी संभाग मुख्यालयों पर पब्लिक हैल्थ कॉलेज खोले जाएंगे. राज्य के प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपए की चिकित्सा बीमा योजना का लाभ मिलेगा. आगामी वर्ष से हम 3500 करोड़ रुपए की लागत से यूनिवर्सल हैल्थ योजना लागू करेंगे.
*हमारे नवाचारों को और आगे बढ़ाएंगे:*
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य- हमारे नवाचारों को और आगे बढ़ाएंगे. सभी को स्वास्थ्य का अधिकार प्रदान करने के लिए राज्य हैल्थ बिल भी लाया जाएगा. देश में अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करेंगे. इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड की घोषणा- पांच लाख को ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा. लघु उद्यमियों को 50 करोड़ रुपए की ब्याज सब्सिडी दी जाएगी. पांच लाख रुपए प्रति स्टार्टअप सहायता दी जाएगी।


बजट की पीडीएफ कॉपी चाहिए तो व्हाट्सएप करें 97855 22911 पर।
Socialmedia_C/P📒  

आप अपनी ख़बरें सूचना न्यूज सेक्शन विज्ञप्ति 
livesamachargovindmiss@gmail.com
9785522911 पर भेजे।

     हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
        और पल-पल की खबरें पाएं
WhatsApp Messenger
         join WhatsApp group

Telegram
लाइव समाचार telegram join
Facebook
                   Facebook 
                        page ।


*नियम और शर्तें लागू
*हम हर खबर या ऐड का किसी प्रकार का उसका सत्यता का हम दावा नहीं करते हैं 




टिप्पणियाँ