प्रचार रथयात्रा का शुभारम्भ हुआ
आप अपनी ख़बरें सूचना न्यूज सेक्शन विज्ञप्ति
अ.भा. गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के रजत जयन्ती वर्ष में भ्रूण हत्या के विरूद्ध एवं बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ अभियान के समर्थन में संस्था की प्रचार रथयात्रा का शुभारम्भ गुरूवार 25 फरवरी को जिला अस्पताल के पास गणेश मंदिर से हुआ ।
रथयात्रा का शुभारम्भ राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशोर तिवाड़ी के सानिध्य में हुआ । पूरे राजस्थान में प्रचार - प्रसार को रथयात्रा में सक्रिय रहकर आयोजन को सफल बनाने हेतु राष्ट्रीय महामंत्री श्री श्यामसुन्दर मंत्री ( कुचामन सिटी ) और सह प्रदेश मंत्री प्रेम यादव ( गंगानगर ) बीकानेर से रथ के साथ रवाना हुए। महानगर शाखाध्यक्ष योगेन्द्र भाटी व महिला प्रभारी कविता यादव ने बताया कि संस्था के शानदार 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रचार रथ सम्पूर्ण राजस्थान में भ्रमण करेगा । गोरधन सोनी ने बताया कि रथयात्रा सम्पूर्ण राजस्थान में 05 चरणों में भ्रमण करते हुए पुनः मुख्यालय बीकानेर पहुंचेगी । बीकानेर सेेेेेे रथ के साथ 5 गाड़ियों में 21,साधक साथ रहेंगे।
दोपहर 1:00 बजे देशनोक पहुंची जहां पर उनका भव्य स्वागत हुआ।
सायं काल में नोखा मंडी में कार्यक्रम होगा रात्रि विश्राम होगा फिर सुबह आगे के लिए रवाना होगी।।
Socialmedia_C/P📒
livesamachargovindmiss@gmail.com
9785522911 पर भेजे।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
और पल-पल की खबरें पाएं
*नियम और शर्तें लागू
*हम हर खबर या ऐड का किसी प्रकार का उसका सत्यता का हम दावा नहीं करते हैं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
thank