सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बीकानेर के श्यामसुंदर स्वामी ने दुबई में किया भारत का नाम रोशन

बीकानेर के श्याम सुन्दर स्वामी 
ने दुबई में फहराया परचम 
 बीकानेर / दुबई । पैरा ओलंपिक में भारत को कोटा दिलाने वाले राजस्थान के सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर श्यामसुंदर स्वामी ने शुक्रवार को दुबई में आयोजित फाजा पैरा वर्ल्ड रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में 2 सिल्वर पदक हासिल किए । भारतीय टीम के प्रशिक्षक अनिल जोशी ने दुबई से बताया कि बीकानेर के श्यामसुंदर स्वामी ने मिक्स टीम में श्याम सुंदर स्वामी एवं ज्योति कुमारी की युगल जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर पदक हासिल किया वही व्यक्तिगत मुकाबलों में श्यामसुंदर स्वामी ने भारत के ही राकेश कुमार से कड़ा मुकाबला था , , जिसमें श्याम सुन्दर स्वामी को सिल्वर पदक हासिल हुआ । भारतीय टीम के प्रशिक्षक अनिल जोशी ने बताया कि दुबई प्रतियोगिता में रिकर्व टीम के हरविंदर और पूजा कि जोडी ने स्वर्ण व राकेश कुमार ने व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया , जोशी ने बताया कि भारत को दो स्वर्ण व दो सिल्वर पदक मिले , पूरी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा । 
वहीं बीकानेर में दो रजत पदक आने से काफी खुशी की लहर है राजस्थान सरकार के मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला ने भी अपने शुभकामना संदेश में बीकानेर का दुबई में नाम रोशन करने के लिए बधाई दी।
श्यामसुदर के पिता भगवान दास स्वामी सब्जी का गाढ़ा लगाते हैं उसके भाई लक्ष्मण रामावत ने बताया की बीकानेर में
पदक आने से काफी खुशी है पुगल फांटा गाड़ा एसोसिएशन ने गुलाल लगाकर आतिशबाजी करके, मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।
Socialmedia_C/P📒  

आप अपनी ख़बरें सूचना न्यूज सेक्शन विज्ञप्ति 
livesamachargovindmiss@gmail.com
9785522911 पर भेजे।

     हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
        और पल-पल की खबरें पाएं
WhatsApp Messenger
         join WhatsApp group

Telegram
लाइव समाचार telegram join
Facebook
                   Facebook 
                        page ।


*नियम और शर्तें लागू
*हम हर खबर या ऐड का किसी प्रकार का उसका सत्यता का हम दावा नहीं करते हैं 


टिप्पणियाँ