सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

*आज से होलष्ट पारंभ*होलाष्टक आज लगेगा और 28 मार्च 2021 तक रहेगा

*आज से होलष्ट पारंभ*
होलाष्टक आज लगेगा और 28 मार्च 2021 तक रहेगा इस आठ दिन के समय में कोई मांगलिक कार्य , गृह प्रवेश करना वर्जित होगा व्यक्ति को नए रोजगार और नया व्यवसाय भी नही शुरू करना चाहिए।

🔥🔥🔥होलाष्टक विचार 🔥🔥🔥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
विपाशेरावती तीरे 
               शुतुद्रयाश्च त्रिपुष्करे।
विवाहादि शुभे नेष्टं-
            होलिकाप्राग्दिनाष्टकम् ।।

होलाष्टक के शाब्दिक अर्थ पर जायें, तो होला + अष्टक अर्थात होली से पूर्व के आठ दिन, जो दिन होता है, वह होलाष्टक कहलाता है। सामान्य रुप से देखा जाये तो होली एक दिन का पर्व न होकर पूरे नौ दिनों का त्यौहार है। 

होलाष्टक के समय शुभ कार्य वर्जित होते है यह फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी को लगता है होलाष्टक फिर आठ दिनों तक रहता है और सभी शुभ मांगलिक कार्य रोक दिए जाते है यह दुलहंडी पर रंग खेलकर खत्म होता है।

फाल्गुन शुक्ल अष्टमी पर 2 डंडे स्थापित किए जाते हैं। जिनमें एक को होलिका तथा दूसरे को प्रह्लाद माना जाता है। इससे पूर्व इस स्थान को गंगा जल से शुद्ध किया जाता है फिर हर दिन इसमे गोबर के उपल , लकड़ी घास और जलने में सहायक चीजे डालकर इसे बड़ा किया जाता है।

पौराणिक कथाओ एवं शास्त्रों में बताया गया है की होलाष्टक के दिन ही कामदेव ने शिव तपस्या को भंग किया था इस कारण शिव जी अत्यंत क्रोधित हो गये थे उन्होंने अपने तीसरे नेत्र की अग्नि से कामदेव को भस्म कर दिया था हालाकि कामदेव ने देवताओ की इच्छा और उनके अच्छे के लिए शिव को तपस्या से उठाया था।

कामदेव के भस्म होने से समस्त संसार शोक में डूब गया उनकी पत्नी रति ने शिव से विनती की वे उन्हें फिर से पुनर्जीवित कर दे तब भगवान भोलेनाथ से द्वापर में उन्हें फिर से जीवन देने की बात कही।

एक दूसरी कथा के अनुसार राजा हरिण्यकशिपु ने अपने पुत्र भक्त प्रह्लाद को भगवद् भक्ति से हटाने और हरिण्यकशिपु को ही भगवान की तरह पूजने के लिये अनेक यातनाएं दी लेकिन जब किसी भी तरकीब से बात नहीं बनी तो होली से ठीक आठ दिन पहले उसने प्रह्लाद को मारने के प्रयास आरंभ कर दिये थे। लगातार आठ दिनों तक जब भगवान अपने भक्त की रक्षा करते रहे तो होलिका के अंत से यह सिलसिला थमा। इसलिये आज भी भक्त इन आठ दिनों को अशुभ मानते हैं। उनका यकीन है कि इन दिनों में शुभ कार्य करने से उनमें विघ्न बाधाएं आने की संभावनाएं अधिक रहती हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होलाष्टक मे सभी शुभ कार्य करना वर्जित रहते हैं, क्योकी इन आठ दिवस 8 ग्रह उग्र रहते है। इन आठ दिवसो मे अष्टमी को चन्द्रमा,नवमी को सूर्य,दशमी को शनि,एकादशी को शुक्र,द्वादशी को गुरु, त्रयोदशी को बुध, चतुर्दशी को मगल, और पूर्णिमा को राहू उग्र रहते हैं। इसलिये इस अवधि में शुभ कार्य करने वर्जित है

होलाष्टक में न करें ये कार्य
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
1. विवाह:👉 होली से पूर्व के 8 दिनों में भूलकर भी विवाह न करें। यह समय शुभ नहीं माना जाता है, जब तक कि कोई विशेष योग आदि न हो।

2. नामकरण एवं मुंडन संस्कार:👉 
होलाष्टक के समय में अपने बच्चे का नामकरण या मुंडन संस्कार कराने से बचें।

3. भवन निर्माण:👉 होलाष्टक के समय में किसी भी भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ न कराएं। होली के बाद नए भवन के निर्माण का शुभारंभ कराएं।

4. हवन-यज्ञ:👉 होलाष्टक में कोई यज्ञ या हवन अनुष्ठान करने की सोच रहे हैं, तो उसे होली बाद कराएं। इस समय काल में कराने से आपको उसका पूर्ण फल प्राप्त नहीं होगा।

5. नौकरी:👉 होलाष्टक के समय में नई नौकरी ज्वॉइन करने से बचें। अगर होली के बाद का समय मिल जाए तो अच्छा होगा। अन्यथा किसी ज्योतिषाचार्य से मुहूर्त दिखा लें।

6. भवन, वाहन आदि की खरीदारी:👉 संभवत हो तो होलाष्टक के समय में भवन, वाहन आदि की खरीदारी से बचें। शगुन के तौर पर भी रुपए आदी न दें।

होलाष्टक में पूजा-अर्चना की के लिए किसी भी प्रकार की मनाही नही होती। होलाष्टक के समय में अपशकुन के कारण मांगलिक कार्यों पर रोक होती है। हालांकि होलाष्टक में भगवान की पूजा-अर्चना की जाती है। इस समय में आप अपने ईष्ट देव की पूजा-अर्चना, भजन, आरती आदि करें, इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।
परंतु सकाम (किसी कामना से किये जाने वाले यज्ञादि कर्म) किसी भी प्रकार का हवन, यज्ञ कर्म भी इन दिनों में नहीं किये जाते।

7.👉 सनातन हिंदू धर्म में 16 प्रकार के संस्कार बताये जाते हैं इनमें से किसी भी संस्कार को संपन्न नहीं करना चाहिये। हालांकि दुर्भाग्यवश इन दिनों किसी की मौत होती है तो उसके अंत्येष्टि संस्कार के लिये भी शांति पूजन करवाया जाता है।

होलाष्टक कब है ?
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
होलाष्टक कल 21 मार्च को लगेगा और 28 मार्च 2021 तक रहेगा इस आठ दिन के समय में कोई मांगलिक कार्य , गृह प्रवेश करना वर्जित होगा व्यक्ति को नए रोजगार और नया व्यवसाय भी नही शुरू करना चाहिए।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

30 मई रविवार को 88 पॉजिटिव देखे लिस्ट

रविवार को पहली सूची में 60 व दूसरी सूचि में 29 कोरोना संक्रमित रोगी रिपोर्ट हुए हैं। इनमें से कुछ लोग जिले से बाहर के भी हैं। रिपीट पॉजिटिव भी 6आये हैं। बीकानेर पीआरओ की सूचना के अनुसार प्रथम सूची में प्रथम में 59 व दूसरी सूचि में 29 कुल 88 पॉजिटिव समक्ष आए हैं।रविवार को 45 वर्ष तक के आयु वर्ग में प्रथम सूची में 42 व दूसरी सूचि में 24 संक्रमित रिपोर्ट हुए हैं। वहीं 45 से ऊपर आयुवर्ग के प्रथम सूची में 18 व दूसरी सूचि में 5 संक्रमित समक्ष आए हैं। पुरुष वर्ग में प्रथम सूची में 27 व दूसरी सूचि में 20 जबकि महिला वर्ग में प्रथम सूची में 33 व दूसरी सूचि में 9 रोगी रिपोर्ट हुए हैं। संक्रमण के गिरते आंकड़ों के बावजूद भी प्रतिदिन पॉजिटिव रिपोर्ट होने वालों में अधिकांश युवा हैं। आज 4 लोगों की मृत्यु हुयी है।   

बीकानेर 1जून मंगलवार को पहली सूची में 54 पॉजिटिव

मंगलवार को पहली सूची में 57 कोरोना संक्रमित रोगी रिपोर्ट हुए हैं। इनमें से कुछ बीकानेर जिले से बाहर के भी हैं। बीकानेर पीआरओ की सूचना के अनुसार प्रथम सूची में 54 पॉजिटिव समक्ष आए हैं। सोमवार को 45 वर्ष तक के आयु वर्ग में प्रथम सूची में 37 संक्रमित रिपोर्ट हुए हैं। वहीं 45 से ऊपर आयुवर्ग के प्रथम सूची में 20 संक्रमित समक्ष आए हैं। पुरुष वर्ग में प्रथम सूची में 35, जबकि महिला वर्ग में 22 रोगी रिपोर्ट हुए हैं। संक्रमण के गिरते आंकड़ों के बावजूद भी प्रतिदिन पॉजिटिव रिपोर्ट होने वालों में अधिकांश युवा हैं। 4 रिपीट पॉजिटिव भी आए हैं। बीकानेर पीआरओ की सूचना के अनुसार सोमवार को 332 व्यक्ति संक्रमण से रिकवर होकर डिस्चार्ज हुए। जांचें 811 व्यक्तियों की हुई। कुल एक्टिव केस 1363 हैं, जिसमे कोविड केयर सेंटर में 31, होम क्वारेन्टइन 946 तथा अस्पताल में 391 भर्ती हैं। जिले में कन्टेन्टमेंट जोन 9 तथा 143 माइक्रो कन्टेन्टमेंट जोन बनाए हुए हैं। रविवार को 4 लोगों की मृत्यु हुई थी। रिपीट पॉजिटिव भी मिले हैं। कोरोना महाकहर के मध्य मई माह में रिकवरी दर पॉजिटिव आंकड़ों से काफी बेहतर रही। ...

बीकानेर 14 मई शुक्रवार को पहली लिस्ट में 443 पॉजिटिव देखे पूरी लिस्ट

बीकानेर में गुरुवार को आयी पहली सूची में कोरोना संक्रमण से 450 व्यक्ति पॉजिटिव आए हैं, जिसमें कुछ लोग बीकानेर से बाहर के हैं। बीकानेर पीआरओ की सूचना के अनुसार गुरुवार को 443 व्यक्ति बीकानेर जिले से पॉजिटिव आए हैं। जांचें अपेक्षाकृत कम होने के कारण नए पॉजिटिव का आंकड़ा कम हो रहा है।  शुक्रवार को आई पहली सूची में जहां 45 वर्ष तक के 347 तथा 45+ में पहली सूची में103 पॉजिटिव मिले हैं। रिपीट पॉजिटिव भी प्रतिदिन आ रहें हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को को 12 कोरोना रोगियों की मृत्यु हुई है, परन्तु बीकानेर पीआरओ से इस संबंध में नहीं बताया गया है। शुक्रवार को जारी प्रथम सूची में 3 वर्ष का बच्चा भी कोरोना संक्रमित रिपोर्ट हुआ है, जबकि 88 वर्ष की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।  लिस्ट सोर्स थार Social media_C/P📒   आप अपनी ख़बरें सूचना न्यूज सेक्शन विज्ञप्ति  livesamachargovindmiss@gmail.com   eMail ID 9785522911 पर भेजे।       हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें         और पल...

ईमानदारी आज भी जिंदा है विजय पाल ने की मिसाल कायम

बीकानेर।  श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव कल्याणसर पुराना निवासी युवक विजयपाल हरडू ने ईमानदारी की मिसाल प्रस्तुत की है। विजयपाल (विजय टूर एंड ट्रेवल्स) ने बताया कि वह गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे श्रीडूंगरगढ से अपने गांव कल्याणसर पुराना जा रहा था बीच रास्ते में श्रीडूंगरगढ़ एवं बाना के मध्य सालासर स्टैंड के पास उन्हें एक बैग पड़ा मिला। इस बैग कीमती समान, कपड़े आदि थे। हरडू ने ईमानदारी दिखाते हुए बैग मालिक को ढूंढने के लिए अपने मित्र मॉडर्न राजस्थान स्कूल के शिक्षक तोलाराम झोरड़ को सूचना दी। बैग मालिक का पता लगने के बाद मालिक सुजानगढ़ निवासी नौशाद बेगम का निकला। विजयपाल हरडू को फोन करके पूरे सामान की तस्दीक करने के बाद हरडू ने कहा कि उन्हें समान मिलान करने पर सही समान पाया गया। हरडू ने सामान के सही हकदार को श्रीडूंगरगढ पुलिस थाने में बुलाकर सबके सामने सामान सौंप दिया गया। विजयपाल की ईमानदारी से क्षेत्र के युवकों को संदेश मिला है कि ईमानदारी आज भी जीवित है। इस सम्पूर्ण कार्य में हरडू का सहयोग मॉर्डन राजस्थान स्कूल के शिक्षक तोलाराम झोरड़ ने किया।

रविवार को पहली सूची में 127 कोरोना पॉजिटिव देखे लिस्ट

बीकानेर रविवार को पहली सूची जारी हुई जिसमें 127 पॉजिटिव आए है। Social media_C/P📒   आप अपनी ख़बरें सूचना न्यूज सेक्शन विज्ञप्ति  Goverdhansoni86@gmail.com ,  या 9785522911 पर भेजे।       हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें         और पल-पल की खबरें पाएं                  Whatsapp join लाइव समाचार telegram join https://t.me/LiveSmacharGOVINDmiss                       Facebook                           page । https://www.youtube.com/user/GKSONI900 YouTube channel *नियम और शर्तें लागू हम हर किसी भी खबर का या किसी प्रकार का ऐड का किसी प्रकार का उसका सत्यता का हम दावा नहीं करते हैं *

बीकानेर करोना का विस्फोट जारी देखे पूरी लिस्ट

अभी-अभी प्राप्त हुई सूची के अनुसार बीकानेर में मंगलवार को 373 कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए है। जिले में कोरोना महामारी अब विकराल रूप ले रही है। संक्रमितों के मिलने के साथ-साथ अब कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है।  बीकानेर में अब तक का कुल आंकड़ा 22757 तक पहंुच गया है। हालांकि सीएमएचओ डाॅ. बी.एल. मीणा ने मंगलवार को 198 कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने की घोषणा की है। Social media_C/P📒   आप अपनी ख़बरें सूचना न्यूज सेक्शन विज्ञप्ति  livesamachargovindmis@gmail.com   eMail ID 9785522911 पर भेजे।       हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें         और पल-पल की खबरें पाएं           join WhatsApp group लाइव समाचार telegram join https://t.me/LiveSmacharGOVINDmiss                       Facebook                           page । YouTube channel *नियम और शर्तें लागू *हम हर  खबर ...