सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बीकानेर पुलिस का बाइक चोरों गैंग को दबोचा एक साथ चोरी की 70 मोटरसाइकिल बरामद 4 गिरफ्तार

*बीकानेर पुलिस का बाइक चोरों गैंग को दबोचा एक साथ चोरी की 70 मोटरसाइकिल बरामद*


बीकानेर  जिले में लगातार हो रही बाइक चोरी की वारदातों में बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है । जहां चार शातिर चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी की 70 मोटरसाइकिलें बरामद की है । पत्रकारों को जानकारी देते हुए सीओ सदर पवन कुमार भदौरिया ने बताया कि यह आंकड़ा 150 तक जा सकता है । जिला पुलिस अधीक्षक की टीम ने बाइक चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए अलग अलग थानों से चोरी हुई मोटरसाईकिलों को बरामद किया है । पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक द्वारा चोरों को पकडने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था । इस विशेष टीम ने बीकानेर शहर व आसपास के गांवों में मोटरसाइकिले चोरी के आदतन अपराधिक तत्व  उनसे जुड़े संदिग्ध लोगों व उनके ठिकानों से सूचना जुटाई तथा बीकानेर शहर के आदतन अपराधियों के बारे में सं चना प्राप्त कर डाटा तैयार किया गया । तकनीकी विश्लेषण कर मुल्जिमान मुखराम उर्फ मुखिया , राजकुमार उर्फ राजिया , राहुल जोशी व देव चांवरिया को चिन्हित कर दस्तयाब किया व गहनता से पूछताछ की गई । जिसमें मुल्जिमों ने बीकानेर शहर में अलग – अलग जगहों पर मोटरसाइकिल चोरी की वारदात करना स्वीकार किया ।

आरोपियों को आपराधिक रिकॉर्ड

आरोपी मुखराम उर्फ मुखिया के विरुद्ध विभिन्न थानों में अलग – अलग धाराओं में कुल 32 मुकदमें दर्ज है । आरोपी राजकुमार उर्फ राजिया के विरुद्ध विभिन्न थानों में अलग – अलग धाराओं के कुल 40 मुकदमें है । देव चांवरिया के विरुद्ध पुलिस थाना कोटगेट में एक मुकदमा दर्ज है वहीं मुल्जिम राहुल जोशी के विरुद्ध विभिन्न थानों में अलग – अलग धाराओं में कुल दो मुकदमें दर्ज है ।


आरोपियों को पकडने व बाइक बरादमी में इस टीम का रहा पुलिस अधीक्षक की विशेष टीम में एएसआई रामकरण सिंह , हैड कांस्टेबल कानदान सांदु , अब्दुल सतार, महावीर सिंह, दीपक यादव साईबर सेल, ओमप्रकाश, कांस्टेबल लखविन्द्र सिंह, वासुदेव, योगेन्द्र , दलीप सिंह, पुनमचंद शामिल थे । जिनकी सहायता हैड कांस्टेबल साहबराम, लक्ष्मण नेहरा, श्रवणराम, गोपालराम व पुष्पेन्द्र सिंह, अमृलाल, पुरुषोतम, कांस्टेबल वेदप्रकाश व विनोद का रहा ।


चोरी कर कम दामों में बेचते थे बाइक


पुलिस के अनुसार पकड़े गए चारों चोर शातिर किस्म के चोर है । जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है । प्रथमदृष्या चोरों ने बीकानेर के आसपास एवं ग्रामीण क्षेत्र में कम दाम में बेचना स्वीकार किया है जिनका पता लगाया जाकर कार्रवाई की जा रही है ।


किस आरोपी से कितनी बाइक हुई बरामद

आरोपी लूणकरणसर निवासी राहुल जोशी पुत्र नरेन्द्र कुमार से चोरी की 15 मोटरसाइकिले गांव आडसर में एक बाड़े में बरामद की गई । वैद्य मघाराम कॉलोनी निवासी आरोपी राजकुमार उर्फ राजु पुत्र जैसाराम से चोरी की 19 मोटरसाइकिलें बरामद की । बांद्रा बास निवासी आरोपी देव चांवरिया पुत्र शंकरलाल से चोरी की 16 मोटरसाइकिलें बरामद की तथा नौरंगदेसर व हाल तिलकनगर निवासी आरोपी मुखराम उर्फ मुखिया पुत्र धानाराम से चोरी की 20 मोटरसाइकिलें बरामद की ।

Socialmedia_C/P📒  

आप अपनी ख़बरें सूचना न्यूज सेक्शन विज्ञप्ति 
livesamachargovindmiss@gmail.com
9785522911 पर भेजे।

     हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
        और पल-पल की खबरें पाएं
WhatsApp Messenger
         join WhatsApp group

Telegram
लाइव समाचार telegram join
Facebook
                   Facebook 
                        page ।


*नियम और शर्तें लागू
*हम हर खबर या ऐड का किसी प्रकार का उसका सत्यता का हम दावा नहीं करते हैं 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

30 मई रविवार को 88 पॉजिटिव देखे लिस्ट

रविवार को पहली सूची में 60 व दूसरी सूचि में 29 कोरोना संक्रमित रोगी रिपोर्ट हुए हैं। इनमें से कुछ लोग जिले से बाहर के भी हैं। रिपीट पॉजिटिव भी 6आये हैं। बीकानेर पीआरओ की सूचना के अनुसार प्रथम सूची में प्रथम में 59 व दूसरी सूचि में 29 कुल 88 पॉजिटिव समक्ष आए हैं।रविवार को 45 वर्ष तक के आयु वर्ग में प्रथम सूची में 42 व दूसरी सूचि में 24 संक्रमित रिपोर्ट हुए हैं। वहीं 45 से ऊपर आयुवर्ग के प्रथम सूची में 18 व दूसरी सूचि में 5 संक्रमित समक्ष आए हैं। पुरुष वर्ग में प्रथम सूची में 27 व दूसरी सूचि में 20 जबकि महिला वर्ग में प्रथम सूची में 33 व दूसरी सूचि में 9 रोगी रिपोर्ट हुए हैं। संक्रमण के गिरते आंकड़ों के बावजूद भी प्रतिदिन पॉजिटिव रिपोर्ट होने वालों में अधिकांश युवा हैं। आज 4 लोगों की मृत्यु हुयी है।   

बीकानेर 1जून मंगलवार को पहली सूची में 54 पॉजिटिव

मंगलवार को पहली सूची में 57 कोरोना संक्रमित रोगी रिपोर्ट हुए हैं। इनमें से कुछ बीकानेर जिले से बाहर के भी हैं। बीकानेर पीआरओ की सूचना के अनुसार प्रथम सूची में 54 पॉजिटिव समक्ष आए हैं। सोमवार को 45 वर्ष तक के आयु वर्ग में प्रथम सूची में 37 संक्रमित रिपोर्ट हुए हैं। वहीं 45 से ऊपर आयुवर्ग के प्रथम सूची में 20 संक्रमित समक्ष आए हैं। पुरुष वर्ग में प्रथम सूची में 35, जबकि महिला वर्ग में 22 रोगी रिपोर्ट हुए हैं। संक्रमण के गिरते आंकड़ों के बावजूद भी प्रतिदिन पॉजिटिव रिपोर्ट होने वालों में अधिकांश युवा हैं। 4 रिपीट पॉजिटिव भी आए हैं। बीकानेर पीआरओ की सूचना के अनुसार सोमवार को 332 व्यक्ति संक्रमण से रिकवर होकर डिस्चार्ज हुए। जांचें 811 व्यक्तियों की हुई। कुल एक्टिव केस 1363 हैं, जिसमे कोविड केयर सेंटर में 31, होम क्वारेन्टइन 946 तथा अस्पताल में 391 भर्ती हैं। जिले में कन्टेन्टमेंट जोन 9 तथा 143 माइक्रो कन्टेन्टमेंट जोन बनाए हुए हैं। रविवार को 4 लोगों की मृत्यु हुई थी। रिपीट पॉजिटिव भी मिले हैं। कोरोना महाकहर के मध्य मई माह में रिकवरी दर पॉजिटिव आंकड़ों से काफी बेहतर रही। ...

बीकानेर 14 मई शुक्रवार को पहली लिस्ट में 443 पॉजिटिव देखे पूरी लिस्ट

बीकानेर में गुरुवार को आयी पहली सूची में कोरोना संक्रमण से 450 व्यक्ति पॉजिटिव आए हैं, जिसमें कुछ लोग बीकानेर से बाहर के हैं। बीकानेर पीआरओ की सूचना के अनुसार गुरुवार को 443 व्यक्ति बीकानेर जिले से पॉजिटिव आए हैं। जांचें अपेक्षाकृत कम होने के कारण नए पॉजिटिव का आंकड़ा कम हो रहा है।  शुक्रवार को आई पहली सूची में जहां 45 वर्ष तक के 347 तथा 45+ में पहली सूची में103 पॉजिटिव मिले हैं। रिपीट पॉजिटिव भी प्रतिदिन आ रहें हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को को 12 कोरोना रोगियों की मृत्यु हुई है, परन्तु बीकानेर पीआरओ से इस संबंध में नहीं बताया गया है। शुक्रवार को जारी प्रथम सूची में 3 वर्ष का बच्चा भी कोरोना संक्रमित रिपोर्ट हुआ है, जबकि 88 वर्ष की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।  लिस्ट सोर्स थार Social media_C/P📒   आप अपनी ख़बरें सूचना न्यूज सेक्शन विज्ञप्ति  livesamachargovindmiss@gmail.com   eMail ID 9785522911 पर भेजे।       हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें         और पल...

ईमानदारी आज भी जिंदा है विजय पाल ने की मिसाल कायम

बीकानेर।  श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव कल्याणसर पुराना निवासी युवक विजयपाल हरडू ने ईमानदारी की मिसाल प्रस्तुत की है। विजयपाल (विजय टूर एंड ट्रेवल्स) ने बताया कि वह गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे श्रीडूंगरगढ से अपने गांव कल्याणसर पुराना जा रहा था बीच रास्ते में श्रीडूंगरगढ़ एवं बाना के मध्य सालासर स्टैंड के पास उन्हें एक बैग पड़ा मिला। इस बैग कीमती समान, कपड़े आदि थे। हरडू ने ईमानदारी दिखाते हुए बैग मालिक को ढूंढने के लिए अपने मित्र मॉडर्न राजस्थान स्कूल के शिक्षक तोलाराम झोरड़ को सूचना दी। बैग मालिक का पता लगने के बाद मालिक सुजानगढ़ निवासी नौशाद बेगम का निकला। विजयपाल हरडू को फोन करके पूरे सामान की तस्दीक करने के बाद हरडू ने कहा कि उन्हें समान मिलान करने पर सही समान पाया गया। हरडू ने सामान के सही हकदार को श्रीडूंगरगढ पुलिस थाने में बुलाकर सबके सामने सामान सौंप दिया गया। विजयपाल की ईमानदारी से क्षेत्र के युवकों को संदेश मिला है कि ईमानदारी आज भी जीवित है। इस सम्पूर्ण कार्य में हरडू का सहयोग मॉर्डन राजस्थान स्कूल के शिक्षक तोलाराम झोरड़ ने किया।

रविवार को पहली सूची में 127 कोरोना पॉजिटिव देखे लिस्ट

बीकानेर रविवार को पहली सूची जारी हुई जिसमें 127 पॉजिटिव आए है। Social media_C/P📒   आप अपनी ख़बरें सूचना न्यूज सेक्शन विज्ञप्ति  Goverdhansoni86@gmail.com ,  या 9785522911 पर भेजे।       हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें         और पल-पल की खबरें पाएं                  Whatsapp join लाइव समाचार telegram join https://t.me/LiveSmacharGOVINDmiss                       Facebook                           page । https://www.youtube.com/user/GKSONI900 YouTube channel *नियम और शर्तें लागू हम हर किसी भी खबर का या किसी प्रकार का ऐड का किसी प्रकार का उसका सत्यता का हम दावा नहीं करते हैं *

बीकानेर करोना का विस्फोट जारी देखे पूरी लिस्ट

अभी-अभी प्राप्त हुई सूची के अनुसार बीकानेर में मंगलवार को 373 कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए है। जिले में कोरोना महामारी अब विकराल रूप ले रही है। संक्रमितों के मिलने के साथ-साथ अब कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है।  बीकानेर में अब तक का कुल आंकड़ा 22757 तक पहंुच गया है। हालांकि सीएमएचओ डाॅ. बी.एल. मीणा ने मंगलवार को 198 कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने की घोषणा की है। Social media_C/P📒   आप अपनी ख़बरें सूचना न्यूज सेक्शन विज्ञप्ति  livesamachargovindmis@gmail.com   eMail ID 9785522911 पर भेजे।       हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें         और पल-पल की खबरें पाएं           join WhatsApp group लाइव समाचार telegram join https://t.me/LiveSmacharGOVINDmiss                       Facebook                           page । YouTube channel *नियम और शर्तें लागू *हम हर  खबर ...