सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कविराज स्व. हिम्मताराम सारस्वा खारड़ा की पुण्यतिथि पर हुआ 85 यूनिट रक्तदान।


कविराज स्व. हिम्मताराम सारस्वा खारड़ा की पुण्यतिथि पर हुआ 85 यूनिट रक्तदान।
रक्तदान शिविर स्व. कविराज हिम्मताराम जी सारस्वा की पुण्यतिथि पर उनके परिजनों व ग्राम खारड़ा के ग्रामीणों द्वारा प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन बीकानेर ब्लड सेवा समिति के सयुंक्त तत्वावधान में  रखा गया। रक्तदान कार्यक्रम में स्वयंसेवी संस्थाएं सामाजिक संगठन जनप्रतिनिधि व अनेक ग्रामीण मौजूद रहे, खारड़ा विकास संस्था के सदस्यों ने भी सक्रीय रूप से शिविर में प्रबंधन और अन्य कार्य किए। इस  रक्तदान कार्यक्रम में 85 यूनिट रक्त संग्रह पीबीएम ब्लड बैंक द्वारा डॉ कुलदीप मेहरा  के निर्देशन में संपन्न हुआ। शिविर के दौरान रक्तदाताओ का पंजीयन रक्तमित्र चंचल शर्मा, मुकुल डागा और दिनेश सारस्वत सहजुसर द्वारा किया गया और समाजसेवी आशा रवि पारीक ने शिविर में आएं हर ग्रामीण को फेस मास्क प्रदान किया और कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया। 
इस शिविर में बीकानेर ब्लड सेवा समिति के संचालक रवि व्यास पारीक, रक्तप्रभारी विक्रम अरोड़ा अपनी टीम सहित मौजूद रहे। रक्तदान शिविर में खारड़ा के अलावा आसपास के कई गांव के लोग पहुंचे और सुबह से ही लोग कतार में थे सभी में रक्तदान के प्रति उत्साह भरा हुआ था युवाओं के साथ साथ युवतियों और मातृशक्ति ने भी इस रक्तदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। खारड़ा युवा विकास संस्था के सदस्य सुभाष मोट , नंदलाल सारस्वा, श्रवण सारस्वत, पवन सारस्वत दामोदर सारस्वत, प्रेम प्रकाश, रवि कुमार मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों में नापासर सरपंच प्रतिनिधि रतिराम तावनियां, शेरेरा पूर्व सरपंच परमेश्वर लाल सारस्वत, पंचायत समिति सदस्य रवि सारस्वत, पूर्व उपसरपंच पूर्णाराम कायल, बद्री तावनिया, बजरंग तावनिया, जगनाथ राम सारस्वत, घनश्याम, ओम गोदारा , मोहन कड़वासरा, वार्ड पंच खेताराम सिहाग,  लेखराम कस्वां,  चंदू प्रजापत, किशन ज्याणी, दामोदर गोदारा , लालचन्द पोटलिया , कोजू सुथार , ओम प्रकाश सारस्वत, श्रवण दास स्वामी और अन्य ग्रामीण  मौजूद रहे।
Socialmedia_C/P📒  

आप अपनी ख़बरें सूचना न्यूज सेक्शन विज्ञप्ति 
livesamachargovindmiss@gmail.com
9785522911 पर भेजे।

     हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
        और पल-पल की खबरें पाएं
WhatsApp Messenger
         join WhatsApp group

Telegram
लाइव समाचार telegram join
Facebook
                   Facebook 
                        page ।


*नियम और शर्तें लागू
*हम हर खबर या ऐड का किसी प्रकार का उसका सत्यता का हम दावा नहीं करते हैं 


टिप्पणियाँ