बीकानेर ,29 मार्च । बीकानेर जिले में रविवार को 22 व सोमवार होली दिन को कुल9 कोरोना पॉजिटिव आ गए हैं। बीकानेर में कोरोना को लेकर आम आदमी का भय खत्म हो चुका है। यही कारण है कि मार्च में कोरोना का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है । बीकानेर में होली के दिन सड़कों पर हजारों की संख्या में लोग उतरे जिला कलेक्टर निवास पर भी होली जमकर खेली गयी । खासकर परकोटे के भीतर होली से आने वाले दिनों की चिंता बढ़ती जा रही है। बेखौफ लोग होली पर ना सिर्फ एक दूसरे के रंग लगा रहे हैं, बल्कि खाना-पीना भी साथ कर रहे हैं। बीकानेर में अकेले मार्च में अब तक करीब दो सौ कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। मार्च के दो दिन अभी भी शेष है।रविवार को 22 पॉजिटिव तथा सोमवार को आई रिपोर्ट में 9 पाजिटव आए ।
जिसमे जनता प्याऊ के पास 67 साल के वृद्ध, तेजरासर में 56 साल के पुरुष, नापासर में 23 साल के युवक और 37 साल का युवक भी काेविड की चपेट में है। नापासर में रोगियों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। मिल्ट्री एरिया में जहां एक 29 साल की महिला पॉजिटिव आई हैं, वहीं चार साल का बच्चा भी पॉजिटिव है। 40 साल का एक जवान भी यहां पॉजिटिव है।जयनारायण व्यास कॉलोनी में भी 75 साल की वृद्धा के साथ 49 साल की महिला कोरोना की चपेट में आ गई है। इस कॉलोनी में भी पहले से बड़ी संख्या में रोगी होम आइसोलेट है।बीकानेर के खजांची मोहल्ले में दो महीने के बच्चे सहित दो जने पॉजीटिव है। दूसरी पॉजिटिव तीस साल की महिला है। बीकानेर शहर के सबसे बड़े हॉट स्पॉट गंगाशहर में पांच पॉजिटिव रोगी आए हैं।इनमें न्यू लाइन गंगाशहर, बोथरा चौक के ही निवासी चपेट में आए हैं। पीबीएम अस्पताल में लिए गए सैंपल में भी जयनारायण व्यास कॉलोनी, कांता खतुरिया कॉलोनी, मुक्ताप्रसाद कॉलोनी, गंगाशहर, छत्तरगढ़ व डूंगरगढ़ के रोगी पॉजीटिव पाए गए हैं। रथखाना के साठ साल का वृद्ध भी पॉजिटिव है। इसके अलावा रानीसर, पूगल रोड व बंगला नगर के तीन सैंपल भी पॉजिटिव रहे हैं.
मेडिकल कॉलेज प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुसार बीकानेर जिले में कुल पॉजिटिव की संख्या 29296 पहुंच गयी है तथा 5263 रोगी अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करवाया । अबतक 381768 व्यक्तियों की जांच हो चुकी है उसमें से 348744 की रिपोर्ट्स नेगेटिव आयी है तथा 33024 पॉजिटिव आए. पी बी एम अस्पताल के सारी (SARI ) में 9 मरीज भर्ती है। MCH ब्लॉक में 7 मरीज भर्ती है। ICU में 7 मरीज जिनमे 2 BIPEP पर , 1 ऑक्सीजन पर व 4 ROOM AIR में है। डे केयर में 324 रोगी कुल हुए 323 ठीक होकर घर गए व 1 का इलाज जारी है. आज तक कोरोना से बीकानेर में 420 लोगों मृत्यु हो गयी।
सावधान रहें सतर्क रहें सुरक्षित रहें मार्क्स लगाए और सोशल डिस्पेंसरीनिंग का पालन करें।
आप अपनी ख़बरें सूचना न्यूज सेक्शन विज्ञप्ति
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
और पल-पल की खबरें पाएं
*नियम और शर्तें लागू
*हम हर खबर या ऐड का किसी प्रकार का उसका सत्यता का हम दावा नहीं करते हैं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
thank