रात्रि के 10:00 बजे हैं 10:00 बजे तक के प्रमुख समाचार।
राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कोरोना पॉजिटिव कल उनकी पत्नी को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुआ आज अशोक गहलोत का भी सैंपल पॉजिटिव पाया गया ।
बीकानेर में कोरोना का कहर आज 822 कोरोनावायरस पॉजिटिव 2779 जांच से पाए गए।बीकानेर में कोरोना संक्रमण के साथ साथ इससे होने वाली मौतों का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है जिससे ख़ौफ बढ़ता ही जा रहा है । जंहा आज गुरुवार शाम को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में 11 मरीजो की कोरोना से मौत होने की पुष्टि हुई है । इसके साथ ही इससे जान गंवाने वालो का आंकड़ा बढ़कर 83 हो गया है । वंही आज 2779 सेंपल में से कोरोना के नए पॉजिटिव 822 नए केस रिपोर्ट हुए है । बीकानेर में कोरोना पॉजिटिव मरीजो का आंकड़ा कुल 11164 पर पहुंच गया है वंही एक्टिव केसों की संख्या 8112 हो गई है । आज राहत की खबर यह है कि आज 42 मरीजो को डिस्चार्ज किया गया है । बीकानेर में 7593 मरीज होम आइसोलेट है 507 मरीज पीबीएम में भर्ती है तो 12 मरीज अन्य संस्थानों में भर्ती है ।
पहली सूची में 607 इन इलाकों से है
छिम्पो का मोहल्ला गंगाशहर,चोपड़ा बाड़ी गंगाशहर, किसमीदेसर, जैन कॉलेज के पीछे, रानी बाजार, भीनासर,गोपेश्वर बस्ती, रामपुरा बस्ती ,पुष्करणा स्टेडियम के पीछे, नरेंद्र भवन के पास, जस्सूसर गेट, पूगल रोड, रोशनी घर चौराहा, कमला कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, रानीसर बास ,केसर देसर जाटान ,भाटों का बास ,नाथूसर बास ,विवेक नगर, बरसिंगसर, जेल रोड, निखिल नग,र माजीसा का बास, चौखूंटी, अमर सिंह पुरा ,अंत्योदय नगर, सर्वोदय बस्ती ,विश्वकर्मा गेट ,करनी नगर, सुभाष पुरा, पंडित धर्मकांटा, कांता कथूरिया कॉलोनी, उदासर, विद्या धर नगर, जंभेश्वर नगर, समता नगर, स्वामी मोहल्ला, ख्वाजा कॉलोनी, लखोटिया का चौक, उस्ता बारी के बाहर, पाबू बारी ,केजी कॉन्प्लेक्स के पास ,वल्लभ गार्डन ,सुदर्शना नगर ,जनता प्याऊ, बिन्नाणी चौक ,नाथूसर गेट के बाहर ,झंवरो का चौक ,कक्कू ,रेलवे हॉस्पिटल ,मिलिट्री हॉस्पिटल, रिडमलसर, धोलेरा, रायसर, मालासर ,रोडवेज बस स्टैंड ,राजासर, बॉयज हॉस्टल, बीकानेर तिलक नगर, सिविल लाइन, बीएसएफ केंपस, कोलायत ,गाढवाला बेनीसर बारी, मुरलीधर व्यास नगर, रामपुरा बस्ती, ईदगाह बारी, ओझाभवन, सेंट्रल जेल ,मुरलीधर व्यास नगर, रामपुरिया मोहल्ला गंगाशहर, विद्या निकेतन के पास, रथ खाना दमानी चौक, इंदिरा चौक, संपत पैलेस ,आचार्यों का चौक, चाणक्य नगर, बेसिक स्कूल के पास, उद्रामसर ,भोलासर अक्कासर ,देशनोक, नोखा रोड ,करणी माता मंदिर के पास, बंगला नगर ,ब्रह्मपुरी चौक ,भुजिया बाजार, सिटी डिस्पेंसरी दो नंबर के सामने, सोनारो की बड़ी ग्वाड़,उस्ता बारी, बोथरा मोहल्ला ,रांगड़ी चौक, मुकीम बोथरा मोहल्ला,नाल एयर फोर्स,तेरापंथ भवन के पास, जैएनवी कॉलोनी, सुजानदेसर ,न्यू लाइन गंगा शहर इत्यादि क्षेत्रों से हैं ।
*सीताराम भवन का एक भाग सीज*
*विवाह में 100 से अधिक लोग मिलने पर लगाया था 25 हजार जुर्माना*
बीकानेर, 29 अप्रैल। सीताराम भवन के भाग-1 को आगामी आदेशों तक सीज कर दिया गया है।
उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देश पर बुधवार को जोइंट इन्फोर्समेंट टीम द्वारा किए गए संयुक्त निरीक्षण के दौरान सीताराम भवन के भाग-1 में आयोजित एक विवाह समारोह में 100 से अधिक लोग एकत्रित थे। इस प्रकार अधिकतम 50 मेहमानों की गाइडलाइन की अवहेलना किए जाने पर आयोजकों के विरूद्ध 25 हजार रूपए का जुर्माना लगया गया। इसी श्रृंखला में गुरुवार सुबह उपखण्ड अधिकारी ने सीताराम भवन के भाग-1 को आगामी आदेशों तक सीज कर दिया।
*कोविड गाइडलाइन की अवहेलना पर खण्डेलवाल मिष्ठान भण्डार एवं नेचर रेस्टोरेंट आगामी आदेशों तक सीज*
बीकानेर, 29 अप्रैल। कोविड गाइडलाइन की अवहेलना पाए जाने पर श्रीखण्डेलवाल मिष्ठान भण्डार एवं नेचर रेस्टोरेंट को आगामी आदेशों तक सीज किया गया है।
सदर थाना क्षेत्र की एरिया मजिस्ट्रेट तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक शारदा चैधरी ने बताया कि जोइंट इन्फोर्समेंट टीम द्वारा गुरुवार को किए गए औचक निरीक्षण के दौरान श्री खण्डेलवाल मिष्ठान भण्डार पर होम डिलीवरी करने वालों के अलावा अन्य लोग भी मौजूद थे, जिनमें से कुछ लोगों ने मास्क भी नहीं लगा रखा था। इस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रतिष्ठान को आगामी आदेशों तक सीज कर दिया गया है। इसी प्रकार सादुलगंज स्थित नेचर रेस्टोरेंट में भी गाईडलाइन की अवहेलना पाई गई और इसे भी सीज कर दिया गया। इस दौरान वृृत्ताधिकारी (सदर) पवन भदौरिया भी साथ रहे।
*कोविड केयर सेंटर को कोरोना राहत कोष संस्था ने लिया गोद*
बीकानेर, 29 अप्रैल। जिला चिकित्सालय स्थित कोविड केयर सेंटर को कोरोना राहत कोष संस्था द्वारा गोद लिया गया है।
संस्थापक महेन्द्र कल्ला ने बताया कि कोरोना राहत कोष संस्था द्वारा चिकित्सालय को ऑक्सीजन के 25 डी-टाइप सिलेण्डर (रेगुलेटर, कीज विद फेस मास्क), आॅक्सीजन कनेक्टर, पल्स आॅक्सीमीटर, थर्मोस्केनेर, एन-95 मास्क, पीपीई किट, एयर कंडीशनर सहित शुद्ध व ताजा खाने, चाय नाश्ते तथा पेयजल की बोतलों की व्यवस्था की गई है। महेश जोशी ने बताया कि इस दौरान रमेश कुमार अग्रवाल, हेमचंद पुरोहित, उपेन्द्र शर्मा, सुरेश व्यास, विक्कसी चढ्ढा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सुकुमार कश्यप, डाॅ. सीएल सोनी तथा अमित वशिष्ठ मौजूद रहे।
*बस में क्षमता से अधिक थी सवारियां, पांच हजार जुर्माना लगाया*
बीकानेर, 29 अप्रैल। कोरोना गाइडलाइन की अवहेलना किए जाने पर गुरुवार को एक बस संचालक के विरूद्ध पांच हजार रुपये का चालान किया गया तथा दो दुकानें भी सीज की गई। उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा ने बताया कि देशनोक में एक बस में क्षमता से 22 सवारियां अधिक पाई गई। गाइडलाइन के अनुसार 52 सीटर बस में अधिकतम 26 सवारियां अनुमत है, लेकिन इस बस में 48 सवारियां थी। वहीं कई सवारियों ने मास्क नहीं लगाया तथा सोशल डिसटेंसिंग की पालना भी नहीं की गई। इसके मद्देनजर बस संचालक के विरूद्ध पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार दो देशनोक में प्रतिष्ठानों को आगामी आदेश तक सीज किया गया। वर्मा ने देशनोक में बैठक लेकर कोविड प्रबंधन की समीक्षा भी की।
*शराब की दुकान सहित सात दुकानें सीज, बिना अनुमति आयोजन पर लगाया जुर्माना*
*तहसीलदार ने की कार्यवाही*
बीकानेर, 29 अप्रैल। गंगाशहर थाना क्षेत्र की एरिया मजिस्ट्रेट और तहसीलदार सुमन शर्मा ने कोविड एडवाइजरी की अवहेलना करने पर गुरुवार को शराब की दुकान सहित कुल सात दुकानें सीज की। डागा पैलेस में बिना अनुमति पारिवारिक कार्यक्रम करने पर जुर्माना लगाया। शर्मा ने बताया कि नोखा रोड स्थित मातेश्वरी वाइंस में बैठक व्यवस्था करना पाया गया तथा निरीक्षण के समय यहां लोग भी मौजूद थे। इस कारण इसे सीज करते हुए दस हजार रुपए का चालान किया गया। वहीं किराना और दूध सहित छह अन्य दुकानें भी सीज की गई तथा इन पर 2 हजार 800 रुपये जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार डागा पैलेस में बिना अनुमति एक पारिवारिक दावत का आयोजन किया जा रहा था। इस पर पांच हजार रुपये का चालान किया गया। तहसीलदार ने बताया कि समस्त कार्यवाहियों से 17 हजार 800 रुपये के चालान किए गए।
*निगम ने सीज की आठ दुकानें*
बीकानेर, 29 अप्रैल। कोविड एडवाइजरी की अवहेलना करने वाले 8 प्रतिष्ठानों को नगर निगम द्वारा सीज किया गया है।
निगम उपायुक्त पंकज शर्मा ने बताया कि आयुक्त एएच गौरी के निर्देशन में गठित दल द्वारा कोविड एडवाइजरी की पालना नहीं करने पर गुरुवार को रिलायंस डिजिटल मार्ट रानी बाजार चैराहा, राजेन्द्र ट्रेडर्स गोगागेट, यदु बुक सेंटर गंगाशहर, गंगोत्री हार्डवेयर नोखा रोड़, गणेश इलेक्ट्रानिक नोखा रोड़, पोपली टाईल्स रीको रोड़ नं 5, जयसूर्या टाईल्स रीको रोड़ नं 5 को सीज किया गया। वहीं आपणो जनरल स्टोर को सोशल डिस्टैंसिग की अवहेलना पर सीज किया गया। इस प्रकार निगम द्वारा कुल 8 दुकानों के खिलाफ चालान किए गए। राजस्व अधिकारी जगदीश खींचड़ के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही की गई।
*पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित*
*करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध*
*राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।*
संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।
ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों वृक्षों को काटने की अनुमति देना कितना न्यायोचित है।
ज्ञापन में बताया गया है कि साइकिल व पैदल पथ के विकल्प अन्य बहुत हो सकते हैं, इन सैंकड़ों पेड़ों से दुश्मनी क्यों? यह कैसी मानसिकता है? यह कैसा विकास है?
पैदल पथ/ साइकिल पथ के अन्य विकल्प
1. आर्मी गेट से वल्लभ गार्डन चौराहे तक जोधपुर विद्युत वितरण रेस्ट हाउस से मकानों के वाल तक (जहां पर रसूखदारों ने बड़े-बडे़ रेम्प और गार्डन के नाम से कब्जे कर रखे हैं)
2.पॉलीटेक्निक व डूंगर कालेज के भीतर भी बनाया जा सकता है।
3.व्यास नगर की परिक्रमा भी की जा सकती है।
करुणा इंटरनेशनल संस्था के बीकानेर केंद्र के मंत्री गिरिराज खैरीवाल कू नेतृत्व में जिला कलक्टर से मिले प्रतिनिधि मंडल में पवन पंचारिया, डॉ मुदिता पोपली, मनोज सिंह राजपुरोहित व केवलचंद भूरा सम्मिलित थे। इस ज्ञापन की प्रति अतिरिक्त जिला कलक्टर अरुण प्रकाश शर्मा और यू आईटी सचिव नरेंद्र सिंह पुरोहित को भी दी गई है।
बीकानेर में धूल भरी तेज हवाएं चल रही है हल्की-हल्की बिजली भी कड़क रही है बरसात के अवसर है।।
आरोग्य सेतु एप में 18 वर्ष पर लगने वाली वैक्सिंन का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है इस एप्लीकेशन के माध्यम से आप रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं तथा एक फोन नंबर से चार जनों का रजिस्ट्रेशन हो सकेगा।।
शुभ रात्रि।
Socialmedia_C/P📒
livesamachargovindmiss@gmail.com
9785522911 पर भेजे।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
और पल-पल की खबरें पाएं
*नियम और शर्तें लागू
*हम हर खबर या ऐड का किसी प्रकार का उसका सत्यता का हम दावा नहीं करते हैं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
thank