शुक्रवार को सुबह की सूची में कुल 79 कोरोना संक्रमित रिपोर्ट हुए हैं। इनमें से कुछ लोग जिले से बाहर के भी हैं। रिपीट पॉजिटिव भी आये हैं। बीकानेर पीआरओ की सूचना के अनुसार प्रथम सूची में 72 पॉजिटिव समक्ष आए हैं। शुक्रवार की प्रथम सूची में 45 वर्ष तक के 56 संक्रमित रिपोर्ट हुए हैं। वहीं 45 से ऊपर 23 संक्रमित समक्ष आए हैं। प्रथम सूची में 46 पुरुष वर्ग में, जबकि 33 महिला वर्ग में रिपोर्ट हुए हैं। संक्रमण के गिरते आंकड़ों के बावजूद भी प्रतिदिन पॉजिटिव रिपोर्ट होने वालों में अधिकांश युवा हैं। 
कम संक्रमित समक्ष आने का एक प्रमुख कारण जाँचों में भी कमी आना रहा है। साथ ही कोरोना गाइडलाइन की सुनिश्चित पालना एवं चिकित्सकीय व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के प्रयास में जुटे प्रशासन द्वारा आंकड़ों को सही प्रकार से उजागर ना किया जाना भी संदेहास्पद रहा। संक्रमण से पॉजिटिव होने के आंकड़े तो निरन्तर घटते देखे जा रहें हैं, परन्तु कोरोना से मरने वालों की संख्या फिलहाल काबू में नहीं है। जिससे बचने हेतु प्रशासन द्वारा मृत्यु के आंकड़े घोषित तक नहीं किए जा रहे हैं। प्रतिदिन मृत्यु के वास्तविक आंकड़े ज्यादा होने की चर्चाएं रहती है, क्योंकि निजी अस्पतालों व घरों में मरने वालों के संख्या गिनती में नहीं ली जा रही।
बीकानेर पीआरओ की सूचना के अनुसार गुरुवार को 589 व्यक्ति संक्रमण से रिकवर होकर डिस्चार्ज हुए। जांचें 1288 व्यक्तियों की हुई। कुल एक्टिव केस 2686 हैं, जिसमे इंस्टिट्यूशनल आइसोलेट 35, होम क्वारेन्टइन 2160 तथा शेष पीबीएम में भर्ती है। जिले में कन्टेन्टमेंट जोन 9 तथा 143 माइक्रो कन्टेन्टमेंट जोन बनाए हुए हैं। गुरुवार को 7 लोगों की मृत्यु हुई है।
लिस्ट सोर्स थार

Socialmedia_C/P📒
आप अपनी ख़बरें सूचना न्यूज सेक्शन विज्ञप्ति
livesamachargovindmiss@gmail.com
9785522911 पर भेजे।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
और पल-पल की खबरें पाएं
*नियम और शर्तें लागू
*हम हर खबर या ऐड का किसी प्रकार का उसका सत्यता का हम दावा नहीं करते हैं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
thank