शुक्रवार 11 जून को 28 कोरोना संक्रमित रोगी रिपोर्ट हुए हैं। बीकानेर पीआरओ की सूचना के अनुसार28 पॉजिटिव समक्ष आए हैं।रिपीट पॉजिटिव आज 12 आये हैं। शुक्रवार को 45 वर्ष तक के आयु वर्ग में सूची में 20 संक्रमित रिपोर्ट हुए हैं। वहीं 45 से ऊपर आयुवर्ग के सूची में 8 संक्रमित समक्ष आए हैं। पुरुष वर्ग में सूची में 16 , जबकि महिला वर्ग में12 रोगी रिपोर्ट हुए हैं। संक्रमण के गिरते आंकड़ों के बावजूद भी प्रतिदिन पॉजिटिव रिपोर्ट होने वालों में अधिकांश युवा हैं।
11 जून को 26 व्यक्ति संक्रमण से रिकवर होकर डिस्चार्ज हुए। जांचें 1532 व्यक्तियों की हुई। कुल एक्टिव केस 368 हैं, जिसमे कोविड केयर सेंटर में 00, होम क्वारेन्टइन 198 तथा अस्पताल में 170 भर्ती हैं। जिले में कन्टेन्टमेंट जोन 9 तथा 19 माइक्रो कन्टेन्टमेंट जोन बनाए हुए हैं।12 रिपीट पॉजिटिव भी मिले हैं। शुक्रवार को 4 की मृत्यु हुयी है। कोरोना महाकहर के मध्य मई माह में रिकवरी दर पॉजिटिव आंकड़ों से काफी बेहतर रही। जून माह में कोरोना से 11 जून को 26 , 10 जून को 47 , 9 जून को 55, 8 जून को 59, 7 जून को 166 , 6 जून को 188 , 5 जून शनिवार को 219, 4 जून को शुक्रवार 109, 3 जून को गुरुवार 183, 2 जून बुधवार को 223, 1 जून मंगलवार को 205 रिकवर हुए हैं।शुक्रवार को4 लोगों की मृत्यु भी हुई।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
thank