शनिवार 12 जून को 23 कोरोना संक्रमित रोगी रिपोर्ट हुए हैं। बीकानेर पीआरओ की सूचना के अनुसार 22 पॉजिटिव समक्ष आए हैं। एक व्यक्ति जोधपुर का यहाँ पॉजिटिव आया है। रिपीट पॉजिटिव आज 4 आये हैं। शनिवार को 45 वर्ष तक के आयु वर्ग में सूची में 13 संक्रमित रिपोर्ट हुए हैं। वहीं 45 से ऊपर आयुवर्ग के सूची में 10 संक्रमित समक्ष आए हैं। पुरुष वर्ग में सूची में 14 , जबकि महिला वर्ग में 9 रोगी रिपोर्ट हुए हैं। संक्रमण के गिरते आंकड़ों के बावजूद भी प्रतिदिन पॉजिटिव रिपोर्ट होने वालों में अधिकांश युवा हैं।
कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बीकानेर के अनुसार शुक्रवार 11 जून को 26 व्यक्ति संक्रमण से रिकवर होकर डिस्चार्ज हुए। जांचें 1673 व्यक्तियों की हुई। कुल एक्टिव केस 339 हैं, जिसमे कोविड केयर सेंटर में 00, होम क्वारेन्टइन 167 तथा अस्पताल में 172 भर्ती हैं। जिले में कन्टेन्टमेंट जोन 9 तथा 19 माइक्रो कन्टेन्टमेंट जोन बनाए हुए हैं। रिपीट पॉजिटिव भी 4 मिले हैं। शनिवार को 2 की मृत्यु हुयी है। कोरोना महाकहर के मध्य मई माह में रिकवरी दर पॉजिटिव आंकड़ों से काफी बेहतर रही। जून माह में कोरोना से 12 जून को 50, 11 जून को 26 , 10 जून को 47 , 9 जून को 55, 8 जून को 59, 7 जून को 166 , 6 जून को 188 , 5 जून शनिवार को 219, 4 जून को शुक्रवार 109, 3 जून को गुरुवार 183, 2 जून बुधवार को 223, 1 जून मंगलवार को 205 रिकवर हुए हैं।शनिवार को 2 लोगों की मृत्यु भी हुई।


Socialmedia_C/P📒
आप अपनी ख़बरें सूचना न्यूज सेक्शन विज्ञप्ति
livesamachargovindmiss@gmail.com
9785522911 पर भेजे।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
और पल-पल की खबरें पाएं
*नियम और शर्तें लागू
*हम हर खबर या ऐड का किसी प्रकार का उसका सत्यता का हम दावा नहीं करते हैं



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
thank