शनिवार को पहली सूची में 25 एवं दूसरी सूची में 21 सहित कुल 46 कोरोना संक्रमित रोगी रिपोर्ट हुए हैं। इनमें से कुछ बीकानेर जिले से बाहर के भी हैं। बीकानेर पीआरओ की सूचना के अनुसार पहली व दूसरी सूची में कुल 43 पॉजिटिव समक्ष आए हैं। शनिवार को 45 वर्ष तक के आयु वर्ग में पहली सूची में 18 व दूसरी सूची में 16 संक्रमित रिपोर्ट हुए हैं। वहीं 45 से ऊपर आयुवर्ग के पहली सूची में 7 व दूसरी सूची में 5 संक्रमित समक्ष आए हैं। पुरुष वर्ग में पहली सूची में 12 व दूसरी सूची में 15, जबकि महिला वर्ग में पहली सूची में 13 व दूसरी सूची में 6 रोगी रिपोर्ट हुए हैं। संक्रमण के गिरते आंकड़ों के बावजूद भी प्रतिदिन पॉजिटिव रिपोर्ट होने वालों में अधिकांश युवा हैं। 19 रिपीट पॉजिटिव भी आए।

बीकानेर पीआरओ की सूचना के अनुसार शनिवार 5 जून को 219 व्यक्ति संक्रमण से रिकवर होकर डिस्चार्ज हुए। जांचें 1504 व्यक्तियों की हुई। कुल एक्टिव केस 740 हैं, जिसमे कोविड केयर सेंटर में 13, होम क्वारेन्टइन 462 तथा अस्पताल में 265 भर्ती हैं। जिले में कन्टेन्टमेंट जोन 9 तथा 19 माइक्रो कन्टेन्टमेंट जोन बनाए हुए हैं। शनिवार को 1 रोगी की मृत्यु भी हुई। रिपीट पॉजिटिव भी मिले हैं। कोरोना महाकहर के मध्य मई माह में रिकवरी दर पॉजिटिव आंकड़ों से काफी बेहतर रही। जून माह में कोरोना से 5 जून शनिवार को 219, 4 जून को शुक्रवार 109, 3 जून को गुरुवार 183, 2 जून बुधवार को 223, 1 जून मंगलवार को 205 रिकवर हुए हैं।
*कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बीकानेर*
*कोविड सम्बन्धी दैनिक रिपोर्ट*
दिनांक: 05-06-2021
कुल सेम्पल- 1504
पॉजिटिव- 43
रीकवर-. 219
कुल एक्टिव केस- 740
कोविड-केयर सेंटर- 13
हॉस्पिटल- 265
होम क्वारेन्टइन- 462
कन्टेन्टमेंट जोन- 09
19 माइक्रो कंटेनमेंट



Socialmedia_C/P📒
आप अपनी ख़बरें सूचना न्यूज सेक्शन विज्ञप्ति
livesamachargovindmiss@gmail.com
9785522911 पर भेजे।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
और पल-पल की खबरें पाएं
*नियम और शर्तें लागू
*हम हर खबर या ऐड का किसी प्रकार का उसका सत्यता का हम दावा नहीं करते हैं

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
thank