सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

निजी बस से 8 लाख की अवैध शराब पकड़ी

कोरोना काल में तस्करों का नया तरीका। *रिको थाने की बड़ी कारवाई , निजी बस से  8 लाख की अवैध शराब पकड़ी* आबूरोड । रिको थाने की बड़ी कार्रवाई आज बीकानेर की तरफ से आ रही एक निजी बस को मावल चेक पोस्ट पे एक निजी ट्रेवल्स बस में से करीब 8 लाख रुपए की अवैध शराब पकड़ी , खास बात तो यह है कि बस में यात्री मौजूद थे और बस की स्लीपर सीटों पर शराब की चादर जैसी बिछी हुई थी , कारवाई में एक चालक को गिरफ्तार किया है वहीं एक कंडक्टर फरार हो गया । रिको थाने के थानाधिकारी राण सिंह के नेतृत्व में हुई  कारवाई , मौके पर  हेड कांस्टेबल देवाराम भवानी सिंह कांस्टेबल , कांस्टेबल राम निवास , कांस्टेबल राजूराम , कांस्टेबल देवीलाल की टीम रही मौजूद।

28 किलो 600 ग्राम डोडा पोस्त व दो लाख चालीस हजार रूपए नकद जब्त किए हैं

बीकानेर। नाल के एक होटल में दबिश देते हुए नाल पुलिस ने 28 किलो 600 ग्राम डोडा पोस्त व दो लाख चालीस हजार रूपए नकद जब्त किए हैं। कार्रवाई जिला स्पेशल टीम की आसूचना पर हुई है। बीकानेर एसपी प्रदीप मोहन शर्मा के सुपरविजन में काम कर रही डीएसटी टीम को सूचना मिली थी कि गंगानगर जैसलमेर बाईपास पर स्थित गौरी होटल का संचालक यह अवैध धंधा कर रहा है। जिस पर दबिश देकर पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश जाट पुत्र सहीराम निवासी मुंडासर, श्रीबालाजी को दबोच लिया। आरोपी ने चावल के भूसे में डोडा छिपा रखा था। यह डोडा वह आने जाने वाले ट्रक चालकों को सप्लाई करता था।

रिश्वत कांड

बड़ी खबरबूंदी#ACB की कार्रवाई! अस्थि रोग विशेषज्ञ चिकित्सक को रंगे हाथ पकड़ा,ऑपरेशन के नाम पर 20 हजार की मांगी रिश्वत,ACB टीम इंचार्ज तरुण कांत सोमानी के नेतृत्व में चल रही कार्रवाई ।

मौसम अपडेट

जयपुर, दौसा, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, सवाईमाधोपुर, करौली, अलवर, टोंक, बूंदी, कोटा, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, नागौर, बीकानेर, भरतपुर, धौलपुर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, उदयपुर जिले में कुछ स्थानों पर अगले दो घंटे में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जयपुर शहर में कुछ स्थानों पर अगले दो घंटे में तेज हवाओं एवं गरज के साथ हल्की बारिश ​होने के आसार```

राजस्थान में मरीजों की संख्या 10,337 हो चुकी है.

*Jaipur : पेट्रोल-डीजल महंगा, कोरोना में एक और झटका-* पेट्रोल 65 पैसे और डीजल 60 पैसे लीटर महंगा, पेट्रोल 77.82 की जगह 78.47 रुपये प्रतिलीटर मिलेगा, डीजल 70.35 की जगह 70.95 रुपये प्रतिलीटर मिलेगा। आज पेट्रोल-डीजल के भाव अचानक ज्यादा बढ़े. *Jaipur : अजमेर और जयपुर के 2 स्कूलों को बीकानेर से जारी हुआ नोटिस-* सरकार के लॉकडाउन संबंधी आदेशों का किया था उल्लंघन, स्कूल खोलकर पूरक परीक्षाएं लेते हुए पाए गए, दोनों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी...

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से कर्फ्यू हटा

पुलिस थाना सिटी कोतवाली के  के निषेधाज्ञा प्रभावित क्षेत्र से प्रतिबंधात्मक आदेश वापस जिला मजिस्ट्रेट कुमार पाल गौतम ने जारी किए आदेश  एडवाइजरी की अनुपालना पालन के निर्देश   बीकानेर, 6 जून। जिला मजिस्ट्रेट कुमार पाल गौतम ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए पुलिस थाना सिटी कोतवाली के अन्तर्गत सुथारों की बड़ी गुवाड़ में मुरलीधर व्यास जी मूर्ति से  मकान गोकुल पुरोहित के आगे मार्डन स्टोर - माताजी मंदिर मकान महेन्द्र सुथार से - चुड़िगर मस्जिद चैक से - मुरलीधर व्यास जी मूर्ति सुथारों की बड़ी गुवाड़ तक के क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश वापस लेने की घोषणा की है।  जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आमजन के स्वास्थ्य को सुरक्षा प्रदान करने के  इस क्षेत्र को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित करते हुए आवागमन को पूर्ण प्रतिबंधित किया गया था। आदेश में  बताया गया कि इस क्षेत्र में मिले कोरोना रोगी के संपर्क में आए समस्त व्यक्तियों की जांच की जा चुकी है और रैंडम आधार पर लिए गए सैम्पलिंग जांच भी नेगेटिव पाई गई है, अतः लोगों की सुविधा के लि...

रविवार को शहर के दो क्षेत्रों में जल वितरण नहीं होगा

बीकानेर।  जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियन्ता दीपक बंसल ने बताया कि शोभासर के न्यू मास्टर हैड वर्क पर संधारण कार्य होने की वज़ह से रविवार को शहर के दो क्षेत्रों में जल वितरण नहीं होगा। बंसल ने बताया कि गंगाशहर क्षेत्र के चैपड़ा बाड़ी व स्कूल, कुम्हारों का मौहल्ला, इन्द्रा चैक, गांधी चैक, पाबू चैक, रामदेव नगर, आदर्श विद्या मंदिर के पीछे के क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि करमीसर व श्रीरामसर क्षेंत्र के मौसम विभाग के पीछे का क्षेत्र मुरलीधर व्यास कालोनी, अन्तोदय नगर क्षेत्र, चुंगी चैकी, बंगला नगर व जालू जी की बाड़ी क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति नहीं होगी।

ठेले वालों से परेशान फड़ बाजार

बीकानेर के फड बाजार निवासियों ने  बीकानेर नगर निगम आयुक्त और जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया  । इस ज्ञापन के मध्यम से फड़  बाजार निवासियों ने जिला कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त के सामने अपनी पीड़ा जाहिर की है।  मोहल्ले वासियों ने जापान के माध्यम से यह मांग की है कि पढ़ बाजार में सब्जी के जो ठेले लगाए जाते हैं उन ठेलों में  किसी भी प्रकार की कोई सरकारी गाइडलाइन का पालन नहीं किया जाता। वर्तमान समय महामारी का है और इन ठेलों के माध्यम से एक बड़ी भीड़ फड बाजार में एकत्रित रहती है। जिसके कारण ना जाने कब कौन संक्रमण का शिकार हो जाए यह एक बड़ी चिंता का विषय है। साथ ही मोहल्ले वासियों ने ज्ञापन में यह भी कहा है कि यह सब्जी के ठेले वाले अपनी सड़ी गली सब्जियां सड़क पर फेंक देते हैं जिससे पूरे मोहल्ले में भारी गंदगी फैल जाती है।  ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि इन सब्जी के ठेलो पर शराब का भी सेवन किया जाता है। और इन ठेले वालों द्वारा मोहल्ले की औरतों में लड़कियों पर फब्तियां भी कसी जाती है। समाचारों से बातचीत के दौरान एक मोहल्ले वासी ने बताया कि उन्होंने पूर्व में भी इस संबंध म...

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा फैसला सोमवार से खुलेंगे राजस्थान के होटल्स, शॉपिंग मॉल्स, रेस्टोरेंट और क्लब.

*मुख्यमंत्री अशोक  गहलोत का बड़ा फैसला,* सोमवार से खुलेंगे राजस्थान के होटल्स, शॉपिंग मॉल्स, रेस्टोरेंट और क्लब.