रथयात्रा का शुभारम्भ गुरूवार को ( राष्ट्रीय महामंत्री पहुंचे बीकानेर ) बीकानेर । अ.भा. गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के रजत जयन्ती वर्ष में भ्रूण हत्या के विरूद्ध एवं बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ अभियान के समर्थन में संस्था की प्रचार रथयात्रा का शुभारम्भ गुरूवार 25 फरवरी को जिला अस्पताल के पास गणेश मंदिर से होगा ।10 बजे रथयात्रा का शुभारम्भ राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशोर तिवाड़ी के सानिध्य में होगा । पूरे राजस्थान में प्रचार - प्रसार को रथयात्रा में सक्रिय रहकर आयोजन को सफल बनाने हेतु राष्ट्रीय महामंत्री श्री श्यामसुन्दर मंत्री ( कुचामन सिटी ) और सह प्रदेश मंत्री प्रेम यादव ( गंगानगर ) बीकानेर पहुंच चुके हैं । महानगर शाखाध्यक्ष योगेन्द्र भाटी व महिला प्रभारी कविता यादव ने बताया कि संस्था के शानदार 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रचार रथ सम्पूर्ण राजस्थान में भ्रमण करेगा । संस्था के नवनियुक्त प्रवक्ता अनिल वशिष्ठ ने बताया कि रथयात्रा सम्पूर्ण राजस्थान में 05 चरणों में भ्रमण करते हुए पुनः मुख्यालय बीकानेर पहुंचेगी । रथ यात्रा आरंभ से गंगाशहर भीनाशहर, पलाना देशनोक , ...