शुक्रवार 11 जून को 13 कोरोना संक्रमित रोगी रिपोर्ट हुए हैं। बीकानेर पीआरओ की सूचना के अनुसार 13 पॉजिटिव समक्ष आए हैं। शुक्रवार को 45 वर्ष तक के आयु वर्ग में सूची में 8 संक्रमित रिपोर्ट हुए हैं। वहीं 45 से ऊपर आयुवर्ग के सूची में 5 संक्रमित समक्ष आए हैं। पुरुष वर्ग में सूची में 7, जबकि महिला वर्ग में 6 रोगी रिपोर्ट हुए हैं। संक्रमण के गिरते आंकड़ों के बावजूद भी प्रतिदिन पॉजिटिव रिपोर्ट होने वालों में अधिकांश युवा हैं। 10 जून को 47 व्यक्ति संक्रमण से रिकवर होकर डिस्चार्ज हुए। जांचें 1308 व्यक्तियों की हुई। कुल एक्टिव केस 370 हैं, जिसमे कोविड केयर सेंटर में 02, होम क्वारेन्टइन 190 तथा अस्पताल में 178 भर्ती हैं। जिले में कन्टेन्टमेंट जोन 9 तथा 19 माइक्रो कन्टेन्टमेंट जोन बनाए हुए हैं। सोमवार को 2 रोगी की मृत्यु भी हुई।16 रिपीट पॉजिटिव भी मिले हैं। 4 की मृत्यु हुयी है। कोरोना महाकहर के मध्य मई माह में रिकवरी दर पॉजिटिव आंकड़ों से काफी बेहतर रही। जून माह में कोरोना से10 जून को 47 , 9 जून को 55, 8 जून को 59, 7 जून को 1...