सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिनांक 4 जून 2020, गुरुवार, सुबह देश,राज्यों से बड़ी खबरें

                       
*देश में कहीं भी अपनी फसल बेच सकेंगे किसान, कृषि मंत्री बोले- आज अन्नदाताओं को मिल गई आजादी*
*============================*
*1* कैबिनेट के फैसलों पर पीएम मोदी ने कहा- बढ़ेगी किसानों की आमदनी, एक देश-एक कृषि बाजार का सपना होगा पूरा
*2* मोदी कैबिनेट ने तीन अध्यादेशों को मंज़ूरी दी, किसानों को मर्जी से फसल बेचने की आजादी-आवश्यक वस्तु अधिनियम में भी संशोधन
*3* पीओके पर भारत ने फिर कहा- जल्द कब्जा छोड़े पाकिस्तान, गिलगित-बाल्टिस्तान में बौद्ध धरोहर तोड़ने पर जताई आपत्ति
*4* न्याय और रक्षा के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय में भी कोरोना की सेंध, पांच लोगों के एक जगह एकत्र होने पर पाबंदी
*5* बीजेपी का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- श्रमिक विशेष ट्रेन में भूख से किसी की मौत नहीं हुई, मामले को राजनीतिक रंग दिया<<+D®2>>
*6* रेलवे ने 21 मार्च से 31 मई तक ऑनलाइन माध्यम से बुक हुए टिकटों के रद्द होने के बदले 1885 करोड़ रुपये वापस लौटाए
*7* गुजरातः कैमिकल फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत; 40 लोग घायल
*8* बैंकों का पैसा लेकर लंदन भागे शराब कारोबारी विजय माल्या को कभी भी लाया जा सकता है भारत, औपचारिकताएं पूरी
*9* महाराष्ट्र में चक्रवात निसर्ग का कहर, पुणे दो लोगों और रायगढ़ में एक की मौत, रायगढ़ जिले में 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।
*10* हथिनी की मौत पर राहुल गांधी से मेनका का सवाल- क्यों नहीं की कार्रवाई : केरल में हथिनी को खिलाया पटाखों से भरा अनानास मेनका गांधी ने की वन सचिव को हटाए जाने की मांग
*11* केरल: गर्भवती हथिनी हत्या मामला: पुलिस ने दर्ज की एफआईआर,मेनका गांधी, उद्योगपति रतन टाटा ने भी मांगा इंसाफ
*12* मल्लपुरम में गर्भवती हाथी की मौत के मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग मामले की जांच कर रहा है, दोषियों पर कानूनी कार्रवाई होगीः केरल सीएम पिनरई विजय<<+D®2>>
*13* देश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सबसे ज्यादा करीब नौ हजार मामले सामने आए।,देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है और इनका आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है।
*14* तमिलनाडु में कोरोना के 1286 नए मामले सामने आए हैं, कुल मामले 25,872 हुएः स्वास्थ्य विभाग, तमिलनाडु
*15* गुजरात में कोरोना के 485 ने मामले और 30 लोगों की मौत। राज्य में कुल मामले 18117 हुए। अब तक 1122 लोगों की मौतः स्वास्थ्य विभाग, गुजरात
*16* राजस्थान में कोरोना 279 नए मामले सामने आए हैं और 6 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल मामले 9652 हुए, अब तक 209 की मौतः स्वास्थ्य विभाग, राजस्थान
*17* महाराष्ट्र में कोरोना के 2560 नए केस सामने आए और 122 लोगों की मौत। राज्य में कुल मामले 74860 हुए। अब तक 2587 लोगों की मौत। 32329 लोग अब तक ठीक हो चुके हैंः स्वास्थ्य विभाग महाराष्ट्र
*18* दिल्ली में टूटे सभी रिकॉर्ड, एक दिन में मिले कोरोना के सबसे ज्यादा 1513 केस, आंकड़ा 23 हजार के पार
*19* दिल्ली में फ्लाइट, ट्रेन और बस से आने वालों के लिए 7 दिन होम क्वारेंटाइन जरूरी, केजरीवाल सरकार का फैसला
*20* हरियाणा सरकार ने 2 महीने बाद दूसरे राज्यों के लिए शुरू की बस सेवा। उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, यूपी और राजस्थान के लिए बस सेवा शुरू<<+D®2>>
*21* भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री आज करेंगे ऑनलाइन शिखर वार्ता, कई करार होने की संभावना,हाल ही में समोसे की दावत से चर्चा में आए दोनों
*22* देश की मशहूर साइकिल कंपनी एटलस का सबसे बड़ा कारखाना बंद, संकट में हजारो श्रमिक,कंपनी ने कहा राजस्व की कमी,
*23* चीन-भारत सीमा पर तनावः CHINA बोला-  ‘तीसरे पक्ष’ की जरूरत नहीं, दोनों देशों के नेता आपस में सुलझा लेंगे, अमेरिका दिमाग न लगाए
*24* भारत के चौतरफा रणनीति का असर, पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर तीन-चार दिनों से शांत हैं चीनी सैनिक,तीन मिटर पिछे भी हटे सैनिक
*25* अमेरिका ने चीनी एयरलाइंस के देश में उड़ान भरने पर रोक लगाई, 16 जून से नहीं हो पाएगी यात्रा
*26* अगल हफ्ते 100 वेंटिलेटर भारत भेज देगा अमेरिका, राष्ट्रपति ट्रंप ने किया था गिफ्ट के तौर पर 200 वेंटिलेटर भेजने का ऐलान
*27* सराफा बाजार
सोना,= - ६९७= ४६०९९
चांदी, = ६२६ = ४८४५४

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बीकानेर 14 मई शुक्रवार को पहली लिस्ट में 443 पॉजिटिव देखे पूरी लिस्ट

बीकानेर में गुरुवार को आयी पहली सूची में कोरोना संक्रमण से 450 व्यक्ति पॉजिटिव आए हैं, जिसमें कुछ लोग बीकानेर से बाहर के हैं। बीकानेर पीआरओ की सूचना के अनुसार गुरुवार को 443 व्यक्ति बीकानेर जिले से पॉजिटिव आए हैं। जांचें अपेक्षाकृत कम होने के कारण नए पॉजिटिव का आंकड़ा कम हो रहा है।  शुक्रवार को आई पहली सूची में जहां 45 वर्ष तक के 347 तथा 45+ में पहली सूची में103 पॉजिटिव मिले हैं। रिपीट पॉजिटिव भी प्रतिदिन आ रहें हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को को 12 कोरोना रोगियों की मृत्यु हुई है, परन्तु बीकानेर पीआरओ से इस संबंध में नहीं बताया गया है। शुक्रवार को जारी प्रथम सूची में 3 वर्ष का बच्चा भी कोरोना संक्रमित रिपोर्ट हुआ है, जबकि 88 वर्ष की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।  लिस्ट सोर्स थार Social media_C/P📒   आप अपनी ख़बरें सूचना न्यूज सेक्शन विज्ञप्ति  livesamachargovindmiss@gmail.com   eMail ID 9785522911 पर भेजे।       हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें         और पल...

कोयला भरकर जा रहे ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, दोनों के चालकों की मौत

महाजन/बीकानेर, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 62 पर गुरुवार देर रात को दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों ट्रकों के चालकों की मौत हो गई। हैड कांस्टेबल मदनलाल जांगू ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर महाजन से लूणकरणसर की तरफ 5 किलोमीटर की दूरी पर गुरुवार देर रात करीब 12बजे दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों ट्रक के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। कांडला से कोयला भरकर पंजाब जा रहे ट्रक चालक के साथी ट्रक चालक सिकंदर सिंह जट सिख निवासी विधाता जिला बरनाला पंजाब ने घटना के बारे में जानकारी दी। उसने बताया कि कांडला से कोयला भरकर हम दोनों अपने-अपने ट्रक में पंजाब जा रहे थे। आगे पीछे चल रहे थे कि अचानक रात 12 बजे सामने से तेज गति से आ रहे एक कैंटर ट्रक से उसका ट्रक भिड़ गया। दोनों गाड़ियां मेरे सामने टकराकर पलट गई। मैंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर आई तो देखा कांडला से आ रहे ट्रक के चालक चमकौर सिंह (21) व कैंटर ट्रक के चालक गणेशाराम निवासी राजलदेसर चूरू (33) की माैत हाे चुकी है। दाेनाें क्षतिग्रस्त ट्रक सड़क पर थे, इस कारण वहां जाम लग गया। क्रेन को ब...

शुक्रवार को जारी हुई सूचि में 326 पोजिटिव आये

 बीकानेर में अबतक कुल31149पॉजिटिव आ चुके  हैं। पिछले24  घंटे में किसी  कोरोना रोगी की  मौत नहीं हुयी।   कुल मृतकों  संख्या 435 हो गयी है।   मैरिज हॉल व होटलों को भी कोरोना सेन्टर बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू  बीकानेर , 16 अप्रैल । (थार न्यूज़ ) बीकानेर में कोरोना का महाकहर। जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा भयंकर रूप से बढ़ता ही जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रतिदिन 200 के आसपास रोगी सामने आ रहे है। आज शुक्रवार को जारी हुई सूचि में 326 पोजिटिव आये हैं। बुधवार को 221 व गुरुवार को 208 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए , कोरोना पॉजिटिव आये थे । आज अब तक कुल326 पॉजिटिव रोगी सामने आए है।  . कोरोना की रफ्तार के बाद राजस्थान सरकार ने कड़े कदम उठाये हैं।  आज राजस्थान सरकार की नयी गाईड लायन के अनुसार 16 से 30 अप्रैल तक रात्रिकालीन कर्फ्यु  सायं 6 बजे से सुबह 6 बजे तक लगाया गया है।    जिसके ...

30 मई रविवार को 88 पॉजिटिव देखे लिस्ट

रविवार को पहली सूची में 60 व दूसरी सूचि में 29 कोरोना संक्रमित रोगी रिपोर्ट हुए हैं। इनमें से कुछ लोग जिले से बाहर के भी हैं। रिपीट पॉजिटिव भी 6आये हैं। बीकानेर पीआरओ की सूचना के अनुसार प्रथम सूची में प्रथम में 59 व दूसरी सूचि में 29 कुल 88 पॉजिटिव समक्ष आए हैं।रविवार को 45 वर्ष तक के आयु वर्ग में प्रथम सूची में 42 व दूसरी सूचि में 24 संक्रमित रिपोर्ट हुए हैं। वहीं 45 से ऊपर आयुवर्ग के प्रथम सूची में 18 व दूसरी सूचि में 5 संक्रमित समक्ष आए हैं। पुरुष वर्ग में प्रथम सूची में 27 व दूसरी सूचि में 20 जबकि महिला वर्ग में प्रथम सूची में 33 व दूसरी सूचि में 9 रोगी रिपोर्ट हुए हैं। संक्रमण के गिरते आंकड़ों के बावजूद भी प्रतिदिन पॉजिटिव रिपोर्ट होने वालों में अधिकांश युवा हैं। आज 4 लोगों की मृत्यु हुयी है।   

ईमानदारी आज भी जिंदा है विजय पाल ने की मिसाल कायम

बीकानेर।  श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव कल्याणसर पुराना निवासी युवक विजयपाल हरडू ने ईमानदारी की मिसाल प्रस्तुत की है। विजयपाल (विजय टूर एंड ट्रेवल्स) ने बताया कि वह गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे श्रीडूंगरगढ से अपने गांव कल्याणसर पुराना जा रहा था बीच रास्ते में श्रीडूंगरगढ़ एवं बाना के मध्य सालासर स्टैंड के पास उन्हें एक बैग पड़ा मिला। इस बैग कीमती समान, कपड़े आदि थे। हरडू ने ईमानदारी दिखाते हुए बैग मालिक को ढूंढने के लिए अपने मित्र मॉडर्न राजस्थान स्कूल के शिक्षक तोलाराम झोरड़ को सूचना दी। बैग मालिक का पता लगने के बाद मालिक सुजानगढ़ निवासी नौशाद बेगम का निकला। विजयपाल हरडू को फोन करके पूरे सामान की तस्दीक करने के बाद हरडू ने कहा कि उन्हें समान मिलान करने पर सही समान पाया गया। हरडू ने सामान के सही हकदार को श्रीडूंगरगढ पुलिस थाने में बुलाकर सबके सामने सामान सौंप दिया गया। विजयपाल की ईमानदारी से क्षेत्र के युवकों को संदेश मिला है कि ईमानदारी आज भी जीवित है। इस सम्पूर्ण कार्य में हरडू का सहयोग मॉर्डन राजस्थान स्कूल के शिक्षक तोलाराम झोरड़ ने किया।