बीकानेर में अबतक कुल31149पॉजिटिव आ चुके हैं। पिछले24 घंटे में किसी कोरोना रोगी की मौत नहीं हुयी। कुल मृतकों संख्या 435 हो गयी है।
बीकानेर , 16 अप्रैल । (थार न्यूज़ ) बीकानेर में कोरोना का महाकहर। जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा भयंकर रूप से बढ़ता ही जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रतिदिन 200 के आसपास रोगी सामने आ रहे है। आज शुक्रवार को जारी हुई सूचि में 326 पोजिटिव आये हैं। बुधवार को 221 व गुरुवार को 208 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए , कोरोना पॉजिटिव आये थे ।

आज अब तक कुल326 पॉजिटिव रोगी सामने आए है।


. कोरोना की रफ्तार के बाद राजस्थान सरकार ने कड़े कदम उठाये हैं। आज राजस्थान सरकार की नयी गाईड लायन के अनुसार 16 से 30 अप्रैल तक रात्रिकालीन कर्फ्यु सायं 6 बजे से सुबह 6 बजे तक लगाया गया है। जिसके बाद आम आदमी बिना वाजिब कारण के बाहर नहीं निकल सकेगा। वहीं व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी बंद किये जा रहे हैं 6 बजे बाद भी दूकान खुली होने पर सील की जा रही है ।
इन क्षेत्रों से आये हैं पॉजीटिव केस
सीएमएचओ डॉ. सुकुमार कश्यप से के अनुसार आज की रिपोर्ट में कुल 337 पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए है। आज आये संक्रमित मरीज शहर के हर क्षेत्र व जिले के प्रायः हर गावं से आ रहे हैं। लोग गम्भीरता की स्थिति में ही अस्पताल की तरफ मुंह कर रहे हैं
कोरोना के प्रथम दौर में हर रोगी अस्पताल की ओर भाग रहा था, वहीं इस बार अधिकांश को होम आइसोलेट किया जा रहा थे । परन्तु भारी संख्या में से इससे अस्पतालों पर भार बढ़ रहा है। अब निजी मैरिज हॉल व होटलों को भी कोरोना सेन्टर बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।
बीकानेर में वर्ष 2021 में आज शुक्रवार तक कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा2234 पॉजिटिव केस आ चुके हैं तथा12 लोगों मौत हुयी है। वर्ष 2021 में शुक्रवार के आंकड़ों के अनुसार औसतन 2600 लोगों की जांच हो रही है जिसमे औसतन 100 पॉजिटिव आ रहें हैं।बुधवार तक 1150 एक्टिव केस थे।गुरुवार के आंकड़ों के अनुसार महज 161 लोग PBM अस्पताल में भर्ती हैं । इनमें गंभीर रूप से पीड़ित को ही अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है । बीकानेर में अबतक 403277 लोगों की जांच हो चुकी है जिनमें368556 नेगेटिव व 34721 लोग पॉजिटिव आये हैं। SARI में17 लोगों नया भर्ती किया गया खबर लिखे जाने तक 26 लोग भर्ती हैं. MCH ब्लॉक में कुल104 लोग भर्ती हैं। जिनमें 29 ICU में व75 वार्ड में भर्ती है। इनमें 13 की स्थिति अस्थिर है इनमे 13 BIPEP व 0 वेंटिलेटर पर है। डे केयर399 लोगों का इलाज हो चूका है। अभी 31 लोग डे केयर है। SSB से4041 लोगों को छुट्टी दी जा चुकि है। आज तक कोविड से मरने वालों कि संख्या 435 हो गयी है। आज तक बीकानेर में31149 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं।
गणगौर का मेला होने के कारण जमकर महिलाओं की जगह जगह भीड़ एकत्रित हुयी जहाँ सोशल डिस्टेंस कही नजर आया। महिलायें वगैर मास्क के गीत गाते नृत्य करते नजर आयी। आवश्यकता कि बीकानेरवासी सरकारी गाइड लाइन की पालना करें। बीकानेर में कोरोना गाइडलाइन्स की पालना नहीं हो रही है। कोरोना रोगियों का बढ़ता ग्राफ स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है।
Bikanerlive.com
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
thank