सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जनवरी, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सर्व समाज सेवी राजपुरोहित का सम्मान

जोरावरपुरा के सती माता मन्दिर प्राँगण में आयोजित विशाल भजन संध्या में  हरिकिशन राजपुरोहित समाज सेवी का गांव वालों ने किया सम्मान गाँव जोरावरपुरा के सती माता मन्दिर प्राँगण में आयोजित विशाल भजन संध्या में  जमन सिंह राजवी , सुरेंद्र सिंह राठौड़ राजलदेसर , जगदीश सिंह राजपुरोहित  राजलदेसर , व समस्त युवा मंडल गांव आलसर द्वारा कोरोना काल व किसी भी प्रकार की विकट परिस्थिति  में क्षेत्र के लोगो की सहायता करने जैसा कि पीबीम जैसे हॉस्पिटल में दिन रात हर प्रकार की मदद करने वाले राजपुरोहित का सम्मान किया गया इसी  उपलक्ष्य में सम्मान समारोह में हरिकिशन राजपुरोहित को शॉल मोमेंटो प्रस्सति पत्र सहित 21 हज़ार रुपये की नगद राशी प्रदान कर आभार प्रकट किया।  जेपी ग्रुप जोरावरपुरा ने बताया कि हर संकट की घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने वाले हरिकिशन राजपुरोहित को हम गांव वाले अभिनंदन करते हैं। Social media_C/P📒   आप अपनी ख़बरें सूचना न्यूज सेक्शन विज्ञप्ति  livesamachargovindmiss@gmail.com   eMail ID 9785522911 पर भेजे।...

व्यास बने राजस्थान स्टेट स्टेनोग्राफर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष:-

जयपुर दिनांक 28.01.2021, राज्य केन्द्रीय मुद्रणालय, जयपुर स्थित महासंघ (एकीकृत) के प्रान्तीय कार्यालय में राजस्थान स्टेट स्टेनोग्राफर्स एसोसियशन की बैठक प्रदेश संयोजक कैलाश यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।  बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन पर विचार-विमर्शोपरांत निदेशक स्थानीय निधि एवं अंकेक्षण विभाग वित्त भवन जयपुर के निजी सचिव  सुरेन्द्र कुमार व्यास को सर्वसम्मति से राजस्थान स्टेट स्टेनोग्राफर एसोसियशन का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया। व्यास मूल रूप से बीकानेर के है और वर्तमान में निदेशक स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग जयपुर में निजी सचिव के पद पर कार्यरत हैं। व्यास की नियुक्ति के पश्चात बीकानेर के कई गणमान्य लोगों ने उनको बधाई दी। Social media_C/P📒   आप अपनी ख़बरें सूचना न्यूज सेक्शन विज्ञप्ति  livesamachargovindmiss@gmail.com   eMail ID 9785522911 पर भेजे।       हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें         और पल-पल की खबरें पाएं           join WhatsApp group लाइव समाचार t...

अंगदानी आदित्य के पिता पूरणराम नैण का किया गया सम्मान

अंगदानी आदित्य के पिता पूरणराम नैण का किया गया सम्मान बीकानेर की सबसे बड़ी आवासीय काॅलोनी अमर प्रताप डवलपर्स प्राईवेट लिमिटेड की ‘‘वृन्दावन एन्कलेव’’ में कोरोना गाईडलाईन की पालना करते हुए ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर कम्पनी की तरफ से अपने सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए विगत फरवरी में ब्रेन डेड हुए अठारह वर्षीय आदित्य के पिता पूरणराम नैण को सत्पनीक शाॅल, साफा व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। वृन्दावन एन्कलेव के कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण करते हुए श्री अशोक मोदी ने कहा कि अखिल विश्व में भारत ही एक ऐसा देश है जहां अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता होने के कारण कोई भी व्यक्ति अपनी बात कहने, उसे किसी भी स्तर पर रखने हेतु स्वतंत्र है, और यह स्वतंत्रता हमें जिनकी वजह से मिली है, ऐसे लोग भारतीय इतिहास में अपना विषिष्ठ स्थान रखते हैं। इसके साथ ही प्रकृति के द्वारा यदि हमें कुछ दिया जा रहा है तो हमारा भी यह कर्तव्य रहता है कि हम वापिस अपने प्रयासों से प्रकृति को संरक्षित करने का प्रयास करें। पूरणराम नैण ने अपने पुत्र आदित्य की दुर्घटना के पश्चात् ब्रेन डेड घोषित कर दिये जाने पर उस...

राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र ने मनाया गणतन्त्र दिवस

भाकृअनुप - राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र ने मनाया गणतन्त्र दिवस  बीकानेर 26 जनवरी 2021 | भाकृअनुप - राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द , बीकानेर में 72 वां गणतन्त्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया । इस अवसर पर केन्द्र निदेशक डा . आर्तबन्धु साहू ने झण्डारोहण कर सभी वैज्ञानिकों / अधिकारियों / कर्मचारियों को गणतन्त्र के 72 वें वर्ष में प्रवेश करने की बधाई व शुभ कामनाएं दी । डा . साहू ने कहा कि भारत की आजादी का दिन देखने के लिए हमारे पूर्वजों ने असंख्य बलिदान दिया है तथा इसी के फलस्वरूप हमें परतंत्रता से निजात मिली है । हमारे देश के संविधान में प्रत्येक नागरिक के कत्र्तव्य एवं अधिकार बताए गए हैं । अतः देश की प्रगति के लिए हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता के साथ - साथ अपने कत्र्तव्यों को सर्वोपरि रूप में लेते हुए उनकी पालना किए जाने की महती आवश्कता है । डा.साहू ने अपने संबोधन में उष्ट्र प्रजाति व ऊँट पालकों का जिक्र करते हुए कहा कि इस संस्थान का कार्यक्षेत्र पूर्णतया इन्हीं से जुड़ा हुआ है अतः हमें भावी परिदश्य में ऊँट उत्पादन , ऊँटनी के दूध का प्रचलन , बालों क...

बीकानेर मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार भवन में फहराया तिरंगा

स्वर्णकार सभा भवन पर फहराया तिरंगा बीकानेर 26 जनवरी 2021/ पूरा देश आज 72 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है इसी उपलक्ष्य में बीकानेर शहर में भी मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार सभा भवन रानी बाजार में भी स्वर्णकार समाज  द्वारा भवन की प्राचीर पर झंडारोहण किया  राष्ट्रीय गान गाया गया!  इस अवसर पर उपस्थित समाज गण व ट्रस्टीयों ने गणतंत्र दिवस पर कोरोना की वैक्सीन आने की खुशी जाहिर की और अन्य भ्रांतियां समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने की बात समाज के लोगों तक पहुंचाने की बात कही !  इसी अवसर पर आज स्वर्णकार भामाशाह स्व किशन लाल मांडन की पुण्यतिथि जिन्होंने इस भवन की नींव रखी थी उनको याद किया गया उनको भाव भरी श्रद्धांजलि दी। झंडारोहण पश्चात समाज के ही भवन में एक ही स्थान पर बैठकर सभी समाज बंधुओं ने आगामी समाज के आयोजनों पर विचार विमर्श किया! चंपाराम  डांवर  ,  बद्री प्रसाद डांवर गणेश लाल सहदेवड़ा, शिवनारायण मौशुण, बृजमोहन सोनी, तिलोक चंद बुटन गोपाल लाल भूण, हनुमान प्रसाद कड़ेल, महावीर कुमार सहदेव, ओम प्रकाश ,लीलाधर बुटन,सत्य...

प्रवाह’’- नया दशक नई शुरूआत

‘‘प्रवाह’’- नया दशक नई शुरूआत कार्यक्रम आयोजित गंगाशहर 24 जनवरी 2021। तेरापंथ किशोर मंडल गंगाशहर के द्वारा गठन के 20 साल की सम्पन्नता पर रविवार को ‘‘प्रवाह’’- नया दशक नई शुरूआत कार्यक्रम गंगाशहर स्थित आशीर्वाद भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मंगल शुरुआत निहाल मरोटी ने नमस्कार महामंत्र से की। विजय गीत का संगान जिनेश बैद के साथ मिलकर सभी किशोर साथियों ने किया। तेरापंथी सभा के अध्यक्ष डॉ. पी.सी. तातेड़ ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया। सहसंयोजक रवि सेठिया ने किशोर मंडल की ऐतिहासिक जानकारी सभी के साथ साझा की। कार्यक्रम के दौरान किशोर मंडल की ओर से भव्य संचेती ने काव्य पाठ व यश बैद ने अपनी भावनाओं को गीतिका के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर तेरापंथ की ऐतिहासिक जानकारी को नाट्य के रूप में किशोर मंडल के साथियों ने बहुत ही शानदार तरीके से प्रस्तुत किया।  कार्यक्रम में आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़, युवक रत्न राजेन्द्र सेठिया, डॉ.पुनम चन्द तातेड़, अमरचंद सोनी, भैंरूदान सेठिया, जतन संचेती, धर्मेन्द्र डाकलिया, पीयुष...