बीकानेर जिले में कोरोना अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। जिसकी वजह से रोजाना पाॅजिटिव और मौतों का आंकड़ा भी तेज गति से बढ़ रहा है। जानकारी के अनुसार अगस्त माह में 88 जनों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई थी। वहीं सितम्बर माह में अब तक 34 जनों की मौत हो चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को दो जनों की मौत हो गई है। इसमें सुथारों की गुवाड़ निवासी 82 वर्षीय बुलाकी दास जोशी की मृत्यु हो गई है। बताया जा रहा है कि जोशी को चार दिन पहले कोरोना संक्रमित आने के बाद परिजनों ने होम आईसोलेट किया गया था। आज सुबह तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। इसी तरह देवकीनंदन खत्री का भी देर रात एक बजे निधन हो गया। खत्री पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित हुए थे। इसके बाद से सुपरस्पेशलिटी सेंटर में उनका इलाज चल रहा था। Social media_C/P📒 आप अपनी ख़बरें सूचना न्यूज सेक्शन विज्ञप्ति Goverdhansoni86@gmail.com , या 9785522911 पर भेजे। हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें और पल-पल की खबरें पाएं ...