बीकानेर 30 दिसम्बर 2020। बीकानेर में बुधवार को 08 कोरोना पाॅजिटिव केस मिले है। हालांकि बीकानेर शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों से भी बहुत कम संख्या में पाॅजिटिव मिलने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है, लेकिन अभी खतरा टला नहीं है। इधर, सीएमचओ डाॅ. बी.एल. मीणा ने बताया कि बीकानेर में बुधवार को 1165 जनों के सैम्पलों की जांच हुई जिसमें से 07 कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए है। अब तक बीकानेर में अब तक कोरोना का कुल आंकड़ा 28996 तक पहुंच गया है। मेडिकल कॉलेज कि रिपोर्ट अनुसार बुधवार सुबह तक 332223 सैम्पलों की जांच हुई जिसमें 299554 नेगेटिव रिपोर्ट हुए तथा 32664 पाॅजिटिव केस सामने आए। प्राप्त सूचना के अनुसार एसएआरआई में 10 कोरोना पाॅजिटिव भर्ती है जिनमें 01 बाईपाप तथा 01 वेंटीलेटर पर है। एमसीएच ब्लाॅक में कुल 14 रोगी भर्ती है जिनमें आईसीयू में 04 तथा वार्ड में 10 रोगी हैं। आज तक एमसीएच ब्लाॅक में 935 रोगी भर्ती होकर इलाज करवा चुके और करवा रहें हैं। बीकानेर में शुरू की गयी इस डे-केयर ब्लॉक में 206 रोगियों का रजिस्ट्रेशन हो चूका है।...