बीकानेर ,29 मार्च । बीकानेर जिले में रविवार को 22 व सोमवार होली दिन को कुल9 कोरोना पॉजिटिव आ गए हैं। बीकानेर में कोरोना को लेकर आम आदमी का भय खत्म हो चुका है। यही कारण है कि मार्च में कोरोना का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है । बीकानेर में होली के दिन सड़कों पर हजारों की संख्या में लोग उतरे जिला कलेक्टर निवास पर भी होली जमकर खेली गयी । खासकर परकोटे के भीतर होली से आने वाले दिनों की चिंता बढ़ती जा रही है। बेखौफ लोग होली पर ना सिर्फ एक दूसरे के रंग लगा रहे हैं, बल्कि खाना-पीना भी साथ कर रहे हैं। बीकानेर में अकेले मार्च में अब तक करीब दो सौ कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। मार्च के दो दिन अभी भी शेष है।रविवार को 22 पॉजिटिव तथा सोमवार को आई रिपोर्ट में 9 पाजिटव आए । जिसमे जनता प्याऊ के पास 67 साल के वृद्ध, तेजरासर में 56 साल के पुरुष, नापासर में 23 साल के युवक और 37 साल का युवक भी काेविड की चपेट में है। नापासर में रोगियों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। मिल्ट्री एरिया में जहां एक 29 साल की महिला पॉजिटिव आई हैं, वहीं चार साल का बच्चा भी पॉजिटिव है। 40 साल का एक जवान भी य...