गफलत से पिकअप गाड़ी चलाकर दो लोगो को मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया हैं । इस सम्बंध में परिवादी माधोसिंह पुत्र रूपसिंह निवासी रामसर छोटा ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ पूगल थाने में मामला दर्ज करवाया हैं । परिवादी ने बताया कि आरोपी पिकअप चालक ने लापरवाही से लहराते हुए गाड़ी चलाकर आरडी 682 से आरडी 710 न रोड़ पर परिवादी के भाई मदनसिंह और ईश्वरसिंह को टक्कर मार दी । जिससे इन दोनो की मौके पर ही मौत हो गयी । परिवादी ने बताया कि आरोपी चालक टक्कर मारने के बाद परिवादी के भाईयों की सुध तक नही ली और मौके पर बेसुध हाल में छोड़कर ही फरार हो गया । पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं ।