बीकानेर सर्राफा समिति अध्यक्ष जानेमाने व्यापारी बजरंग सोनी के निधन पर कई संगठनों व बीकानेर के मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि । स्वर्णकार व्यापारियों में शोक की लहर शोक संवेदना के कारण बाजार रविवार तक बंद रखे गए हैं प्रशासन ने शनिवार से बाजार खोलने का निर्णय लिया है लेकिन तेलीवाड़ा सराफा बाजार ओर सिटी कोतवाली क्षेत्र के बाजार रविवार तक बंद रखे गए हैं सिटी कोतवाली सर्राफा समिति के अध्यक्ष शिवनारायण सोनी ने बताया कि श्री बजरंग लाल सोनी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए 2 दिन बाजार बंद रहेगा तथा सोमवार को सुबह 10:00 बजे खुलेगा। तथा 26 जुलाई दोपहर 1:00 बजे स्वर्णकार भवन में श्रद्धांजलि सभा होगी। ऊर्जा एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ बी डी कल्ला नेे सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष बजरंग सोनी के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया है। डाॅ कल्ला ने कहा कि स्व सोनी सामाजिक सरोकारों में निरन्तर सक्रिय थे। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करे तथा परिवारजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दे। डा कल्ला ने दिवंगत सोनी के परिवारजनों को व्यक्तिगत शोक संदेश भेज ...