सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

दिसंबर, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

क्लर्क से मुख्य लेखा अधिकारी का शानदार सफर आज सेवानिवृत्त हुए मुख्य लेखा अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता

बीकानेर 31 दिसंबर 2020 यह एक ऐसी तारीख है जहां सैकड़ों लोग सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होते हैं लेखा शाखा से आज ही सिंचित क्षेत्र विभाग बीकानेर से सेवानिवृत्त हुए श्री राकेश कुमार गुप्ता सरकारी सेवा की एक शानदार पारी खेलकर आज से एक नई पारी की शुरुआत करेंगे 16 बरस की उम्र में डेली वेजेस पर सरकारी सेवाएं देते हुए 18 वर्ष की उम्र में टाइपिस्ट सेशन कोर्ट में पहली सरकारी नौकरी पर पदस्थापित होने के बाद सफलता के नए आयाम को छूते हुए जूनियर लेखाकार की परीक्षा पास कर बीकानेर के कई सरकारी विभागों में सेवा दे चुके हैं जूनियर अकाउंटेंट से से भी कंपटीशन फाइट कर लेखाकार बने और सफलता का एक और सोपान पार किया और फिर लेखाकार से प्रमोशन के माध्यम से आज 31 दिसंबर को मुख्य लेखा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए राकेश कुमार गुप्ता अकाउंट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहते हुए विभिन्न पदों पर संगठन को मजबूत करते हुए सक्रिय भूमिका निभाई .  आज सिंचित क्षेत्र विकास विभाग कार्यरत श्री राकेश गुप्ता मुख्य लेखा अधिकारी सेवानिवृत्त हुए कार्यक्रम में श्री संदीप माथुर मुख्य अभियंता व अन्य अधिकारी गण उ...

ब्राह्मण समुदाय और मंदिरो पर जो अनर्गल टिप्पणी की गई उसके विरोध में आज अतिरिक्त कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा !

विश्व सनातन वाहिनी द्वारा किसान आंदोलन के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत द्वारा ब्राह्मण समुदाय और मंदिरो पर जो अनर्गल टिप्पणी की गई उसके विरोध  में आज अतिरिक्त  कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा !       वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. भाईश्री ने विरोध स्वरुप बयान में कहा कि राकेश टिकैत के अनर्गल बयानों से समूचा ब्राह्मण समाज में रोष व्याप्त है और राकेश टिकैत जिस दान दक्षिणा को वापिस ब्राह्मणों से लेने की बात कर रहे है, तो वो दक्षिणा दान ब्राह्मणों के पांडित्य कर्म को पूर्ण करने पर यजमान द्वारा आग्रह के साथ प्रदान की जाती है! ब्राह्मणों की भावना आहत हुई है, इसलिए टिकैत को ब्राह्मण समुदाय से क्षमा मांगनी चाहिये!    वाहिनी के जिलाध्यक्ष सुनीलम् ने विरोध स्वरुप बयान में कहा कि दान दक्षिणा देने के बाद उसे मांगना, यह श्रेयस्कर कर्म ना होकर सौदेबाजी कहलाता है! प्रधानमंत्री और किसान यूनियन से यह मांग है कि राकेश टिकैत को इस अनर्गल बयानबाजी के लिए माफी मांगने के लिये पाबंद करें!         ...

भाकृअनुप - राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र , स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गतस्वच्छता पखवाड़ा मनाया

*भाकृअनुप - राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र , बीकानेर द्वारा भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत दिनांक 16 दिसम्बर 2020 से 31 दिसम्बर 2020 की अवधि में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया* ।   बीकानेर आज दिनांक 31 दिसम्बर को केन्द्र द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ इस पखवाड़े का समापन किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर नगर निगम के पार्षद श्री विनोद धवल को आमंत्रित किया गया । सर्वप्रथम केन्द्र के श्री आर.ए.साहू , प्रशासनिक अधिकारी द्वारा पूरे पखवाड़े के दौरान प्रतिदिन आयोजित की गई गतिविधियों संबंधी प्रतिवेदन प्रस्तुत की गई । कार्यक्रम मुख्य अतिथि श्री विनोद धवल ने अपने उदबोधन में सर्वप्रथम केन्द्र परिवार को इस स्वच्छता पखवाड़े के दौरान आयोजित कार्यक्रमों यथा - पशु स्वास्थ्य शिविर , ग्रामीण बालक - बालिकाओं हेतु प्रतियोगिता , किसान दिवस , पर्यटन को बढ़ावा देने स्वच्छता प्रेरित कार्यों हेतु बधाई संप्रेषित करते हुए कहा कि एनआरसीसी पूरे मनोयोग से यह गतिविधियां संचालित करता है । श्री धवल ने आगे कहा कि महात्मा गांधी के अलावा माननीय प्रधानमंत्र...

बीकानेर 890 सैंपल से 0 कोरोना पोजीटिव साल का अंतिम दिन ने दी सुखद खबर

बीकानेर 31 दिसम्बर 2020।   अन्त भला तो सब भला की बात कोरोना से जूझे बीकानेर पर  आज  सटीक बैठी है। 2020 बहुत कष्टदायक व संघर्षशील रहा परन्तु बीकानेर के लोगों को 2020 आज जाते जाते सुखद खबर देकर जा रहा है।   आज बीकानेर जिले में एक भी कोरोना पॉजिटिव   नहीं आया है। वर्ष 2021 शुभ होगा यह आज कि रिपोर्ट्स से पूर्वाभास हो गया है।   अभी-अभी हमें  प्राप्त सूची के अनुसार बीकानेर में गुरुवार  को 00  कोरोना पाॅजिटिव केस मिले है। शून्य संख्या में पाॅजिटिव मिलने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है, लेकिन अभी खतरा टला नहीं है। इधर, सीएमचओ डाॅ. बी.एल. मीणा ने बताया कि बीकानेर में गुरुवार  को 890  जनों के सैम्पलों की रिपोर्ट्स आयी है  जिसमें से 00 कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए है। अब तक बीकानेर में अब तक कोरोना का कुल आंकड़ा 28996 तक पहुंच गया है।         मेडिकल कॉलेज कि रिपोर्ट अनुसार बुधवार सुबह तक 332223 सैम्पलों की जांच हुई जिसमें 299554 नेगेटिव रिपोर्ट हुए तथा 32664 पाॅजिटिव केस सामने आए। प्राप्त सूचना के अनुसार एस...

आज रात 8:00 बजे लग जाएगा कर्फ्यू

रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू कड़ाके की सर्दी और कोरोना काल के दौर में सरकारी बंदिशों के बीच नए साल के स्वागत में जश्न मनाने की तैयारी कर रहे लोग सावधान हो जायें। आपकी जरा सी मस्ती और लापरवाही भारी पड़ सकती हैं। पुलिस-प्रशासन की सख्त हिदायत के बावजूद जश्न मनाने की कोशिश करने वालों को भारी परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। इसके लिये जयपुर पुलिस ने खास इंतजाम किये हैं। रात को जयपुर शहर में 90 जगहों पर नाकाबंदी करेगी। इसके साथ ही रात 8 से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाने की घोषणा भी कर दी गई हैं। साल 2020 के गुजरने का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा हैं। नया साल नई उम्मीदों को लेकर आए ऐसी सभी को आस है। फिर भी नए साल का जश्न संभव नहीं हैं। कोरोना संक्रमण के चलते पहले ही राज्य सरकार ने प्रदेशभर में नाइट कर्फ्यू लगा रखा है। कोरोना गाइडलाइन की पालना के मद्देनजर कहीं पर भी जश्न की इजाजत नहीं हैं। होटल, क्लब और रेस्टोरेंट में भी पार्टी करने की अनुमति नहीं हैं। यही नहीं गली मोहल्लों में भी लोगों को एक जगह एकत्रित होकर जश्न मनाने की अनुमति नहीं होगी। जयपुर पुलिस ने हिदायत दी है कि ऐसा...

यदि भारत को स्वच्छ व समृद्ध बनाना है तो शुरुआत खुद से करनी होगी: पंचारिया

यदि भारत को स्वच्छ व समृद्ध बनाना है तो शुरुआत खुद से करनी होगी: पंचारिया   भाकृअनुप-राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसन्धान केंद्र, बीकानेर में मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम (16-31 दिस.2020) के तहत आज दिनांक 30.12.2020 को "स्वच्छता से समृद्धि की ओर'' विषयक संवाद कार्यक्रम रखा गया. इसमें अतिथि वक्ता के रुप में श्रीमान पवन पंचारिया, पूर्व जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण जिला परिषद, बीकानेर को केंद्र में स्वच्छता मिशन को और प्रभावी बनाने एवं इसके व्यापक प्रचार प्रसार की दृष्टि से इस अभियान से जोड़ा गया. इस अवसर पर श्री पंचारिया ने कहा कि यदि भारत को स्वच्छ व समृद्ध बनाना है तो शुरुआत खुद से करनी होगी. उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे व्यक्तित्व निर्माण की कुंजी है, इसे हमें हृदयँगम करना चाहिए. उन्होंने कई ऐसे उपाय सुझाए जिनसे स्वच्छता के साथ साथ केंद्र द्वारा ऊँट पालको को भी लाभ मिल सकें.        इस अवसर पर केंद्र के कार्यवाहक निदेशक डॉ. एस. के. घोरुई, प्रधान वैज्ञानिक ने कहा कि हमें महात्मा गाँधी के स्वच्छता सम्बंधित विचारों  व भारत सरकार के स्वच्छ...