सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जून, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शादिया का लिया ज्याजा कलेक्टर कुमारपाल गोतम ने

बीकानेर , जिला मजिस्ट्रेट कुमार पाल गौमत और जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर शादियों में 50 से अधिक लोग शामिल नहीं हो, के संबंध में जारी एडवाईजरी की पालना लोगों द्वारा की जा रही है अथवा नहीं, इसकी जमीनी हालात जानने के लिए शहर का भ्रमण किया। दोनों ही अधिकारी सोमवार की रात को सिटी राउण्ड पर रहे और उन्होंने वैवाहिक भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में पार्क पैराडाईज व अन्य भवन, नोखा रोड स्थित भवनों, गोपेश्वर बस्ती, शीतला गेट, हरोलाई हनुमान मंदिर व आस-पास के अन्य भवनों, नत्थूसर गेट स्थित भवन, ओझा भवन,-2, गोकुल सर्किल भवन, माहेश्वरी भवन,पुष्करणा भवन, सीताराम भवन, बजरंग भवन, मोहता भवन, नरसिंह भवन, रामावत भवन, लक्ष्मी हैरिटेज, गाकुल धाम, माखन भोग, सर्वोदय बस्ती, मुक्ता प्रसाद काॅलोनी और खेरपुर भवन आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस के बारे में लोगों को समझाईश की।   

टिक टॉक समेत 59 एप बन्द है चाईनिज 59 ऐप जो बैन हुये है

Appendix 1. TikTok 2. Shareit 3. Kwai 4. UC Browser 5. Baidu map  6. Shein  7. Clash of Kings  8. DU battery saver  9. Helo  10. Likee 11. YouCam makeup  12. Mi Community  13. CM Browers  14. Virus Cleaner  15. APUS Browser  16. ROMWE  17. Club Factory  18. Newsdog  19. Beutry Plus  20. WeChat  21. UC News  22. QQ Mail  23. Weibo  24. Xender  25. QQ Music  26. QQ Newsfeed  27. Bigo Live  28. SelfieCity  29. Mail Master  30. Parallel Space 31. Mi Video Call – Xiaomi  32. WeSync  33. ES File Explorer  34. Viva Video – QU Video Inc  35. Meitu  36. Vigo Video  37. New Video Status  38. DU Recorder  39. Vault- Hide  40. Cache Cleaner DU App studio  41. DU Cleaner  42. DU Browser  43. Hago Play With New Friends  44. Cam Scanner  45. Clean Master – Cheetah Mobile  46. Wonder Camera  4...

करोना का सोमवार शाम को विस्फोट

बीकानेर। आज दिन में आएं पॉजिटिव केस इन इलाकों से आएं है। मिली जानकारी के अनुसार सर्वोदय बस्ती निवासी 71 वर्षीय पुरूष,32 वर्षीय पुरूष,43 वर्षीय पुरूष, 29 वर्षीय युवक,गुलजार बस्ती निवासी 37 वर्षीय पुरूष,आचार्य चौक घाटी की 50 वषीय महिला,24 वर्षीय युवक,59 वर्षीय पुरूष,जवाहर स्कूल नोखा निवासी 60 वर्षीय पुरूष,उस्तों की बारी निवासी 72 वर्षीय पुरूष ,आचार्य चौक निवासी 62 वर्ष पुरूष,भ_डों का चौक 67 वर्षीय महिला,सुदर्शना नगर 38 वर्षीय पुरूष,तिलक नगर निवासी 29 वर्षीय युवक,श्रीरामसर 52 वर्षीय पुरूष,बिस्सों का चौक निवासी 47 वर्षीय पुरूष,50 वर्षीय पुरूष,रोशनीघर चौराहा निवासी 30 वर्षीय युवती,नत्थूसर गेट 31 वर्षीय महिला,68 वर्षीय पुरूष,19 वर्षीय युवती,15 वर्षीय बालिका,गोलछा चौक निवासी 68 पुरूष,सेठिया मोहल्ला निवासी 66 वर्षीय पुरूष,19 वर्षीय युवक व 33 वर्षीय महिला,नाहटा मोहल्ला निवासी 68 वर्षीय पुरूष,छबीली घाटी निवासी 11 वर्षीय बालक व 45 वर्षीय पुरूष शामिल  लाइव समाचार आज अभी आई रिपोर्ट के अनुसार 28 लोग संक्रमित बताये जा रहें है। जिनमें जस्सूसर गेट और शहर के अंदुरुनी  क्षेत्र गोलछा चौक, आसानियो...

*वार्ड पार्षद शिवशंकर बिस्सा का परिवार भी आया कोरोना की चपेट में*

बीकानेर -:जस्सूसर गेट बाहर वार्ड नंबर 56 के पार्षद शिवशंकर बिस्सा का परिवार आया करोना की चपेट में शिवशंकर बिस्सा  ने बताया कि मेरे छोटे भाई उसकी पत्नी उसका बच्चा आदि करोना की चपेट में आ गए हैं उस वजह से गली में कर्फ्यू लग गया है तथा हम सभी लोग कोरनटाइन में हो गए हैं।  राजस्थान सरकार के मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला, राजकुमार किराडू ,तथा डॉक्टर बीएल मीणा आदि ने फोन पर कुशलक्षेम जानी है । आज कोरनटाइन में  आए 4 दिन हो गए हैं। उन्होंने बताया कि कोई उनकी ट्रवल हिस्ट्री भी नहीं है पता नहीं यह सब कैसे हो गया सावधानी रखते होते हुंहे भी अभी शहर में जिस तरह का करोना का विस्फोट हो रहा है उससे मैं काफी चिंतित हूं। उनके घर के आगे की गली में कर्फ्यू लगा दिया गया है इसी तरह जस्सूसर गेट 15 नंबर स्कूल के पीछे राठी परिवार करोना की चपेट में आए हुए हैं वहां पर भी कर्फ्यू लगा हुआ है। मैं अपने वार्ड वासियों से लगातार मोबाइल के जरिए संपर्क में हूं तथा उन्हें जहां भी जांच के कैंप लग रहे हैं सूचित कर रहा हूं तथा आगे उन्हें सावधानी रखने के लिए भी आगाह कर...

स्वर्णकार समाज, सराफा समिति, व्यापार मंडल, ने अतिरिक्त पुलिस अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन। शीघ्र व्यापारियों की सुरक्षा बढ़ाने ओर,कल हुई लूटपाट के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग।

लगातार विशेष समाज वर्ग पर हो रहे हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन मीणा को  सिटी कोतवाली में ज्ञापन सौंपा । बीकानेर सर्राफा समिति के अध्यक्ष बजरंग सोनी सचिव सुनील सोनी और सोनारो की ग्वाड़ के सराफा समिति के शिवनारायण सोनी ,सचिव राधेश्याम सोनी, मूलचंद बामलवा मेड क्षत्रिय स्वर्णकार संस्था के सचिव कैलाश चंद डांवर, उपाध्यक्ष गणेश लाल सहदेव आदि कहीं समाज गण मौजूद थे। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल चिंता व्यक्त करता है और इस मामले में बेहद गंभीर है।  ज्ञापन में लिखा है कोरोना काल मे अनलॉक के बाद बेरोजगारी ने आम जनता को हिला कर रख दिया है तथा अब कानूनी रूप से चुनौतियां आनी संभावित है चोरी, लूट, नकबजनी, बेरोजगारी, उधारी, लेन-देन आदि के मामले  में पुलिस को मुस्तैद होकर निपटना होगा । शहर के मुख्य बाजारों में सीसीटीवी कैमरा कम लगे हुए हैं जिनको बढ़ाया जाना चाहिये। बीकानेर शहर में डर के माहौल में है जिससे कानून की इस व्यवस्था से ही भय मुक्त करवाना होगा ज्ञापन में रघुराज सिंह राठौड़ उपाध्यक्ष,अनिल सोनी, प्रवक्ता सोनूर...

जेपी ज्वेलर्स के संचालक भाइयों पर हुआ हमला,घायलों का चल रहा है पीबीएम में इलाज

बीकानेर। नया कुआं क्षेत्र में अभी-अभी लूट की वारदात हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यहां बने एटीएम से युवक निकला तो उसके माथे पर लोहे की रॉड से वार किया गया। वार से बचने के लिए युवक पास की दुकान में घुस गया। इस वजह से रुपयों से भरा थैला बच गया। कोतवाली पुलिस के अनुसार झपट्टा मारने की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस गई है। बीकानेर में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। आज बीकानेर में जेपी ज्वेलर्स संचालक रवि सोनी व मनीष सोनी पर लोहे की रॉड से हमला हुआ है। रवि व मनीष दोनों सगे भाई है। दोनों भाइयों पर हमला नया कुआं क्षेत्र में हुआ बताया जा रहा है दोनों भाई दुकान से गंगाशहर अपने घर जा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी दोनों का पीबीएम में इलाज चल रहा है। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं करवाया गया हैं। बीकानेर। दो स्वर्ण व्यापारियों से लूट का प्रयास व हमला हुआ है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लेडी एल्गिन स्कूल के सामने की है। बताया जा रहा है मनीष सोनी व रवि मोटरसाइकिल पर गंगाशहर की ओर रवाना हुए थे। तभी एक बाइक पर आए तीन युवकों ने बैग छीनने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने मनीष ...

*28,29 को जबरदस्त है सावा लेकिन आप हो जाओ सावधान*।*पौत्र की शादी में 250 लोगों को बुलाने से खतरे में पड़ा परिवार दादा राठी की हुयी मौत*

*28,29 को जबरदस्त है सावा लेकिन आप हो जाओ सावधान*। *पौत्र  की शादी में 250 लोगों को बुलाने से खतरे में पड़ा परिवार   दादा राठी  की हुयी मौत*  भीलवाड़ा.27 जून।   भदादा माेहल्ले में हुई शादी वाले परिवार से दाे और पाॅजिटिव मिले हैं। इनमें दूल्हे की दादी व चचेरा भाई है। इस परिवार से जुड़े अब तक 16 लाेगाें की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आ चुकी है। जिले में अब तक 245 संक्रमित मिले हैं, जिनमें पांच की माैत हाे गई है। ज्ञात रहे कि भीलवाड़ा में  राठी परिवार की एक शादी में प्रशासन से 50 व्यक्ति की अनुमति लेकर 250 लोगों को बुलाया,दूल्हे सहित   16 लोग पॉजिटिव निकले व 110 लोगो को आइसोलेशन में भेजा गया. मजेदार बात यह है की यह परिवार संभ्रांत है तथा परिवार में एक डॉक्टर भी है जो शादी समारोह  में शामिल थे। दूल्हे के दादा मनोहरलाल राठी  75 की कल रात्रि में कोरोना पॉजिटिव होने के कारन मृत्यु हो गयी।  आइआरटी प्रभारी व डिप्टी सीएमएचओ डाॅ. घनश्याम चावला ने बताया कि भदादा माेहल्ले में हुई शादी वाले परिवार से दूल्हे की 67 साल की दादी व 16 वर्षीय...

व्यापार उद्योग मंडल ,बिजली बिलों को लेकर आज ज्ञापन सौंपा

राजस्थान के ऊर्जा मंत्री श्रीमान बीडी कल्ला को बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष अनिल सोनी "झूमरसा" प्रवक्ता सोनूराज आसुदानी,वरिष्ठ सदस्य मक्खन लाल अग्रवाल ने  बिजली बिलों को लेकर आज ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रघुराजसिह ने लिखा है कि गत 22 मार्च से कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन के तहत संपूर्ण व्यापार बंद हो गया था। जिससे प्रतिदिन दुकान खोलकर रोजी रोटी कमाने व श्रमिकों के सामने आर्थिक स्थिति का संकट खड़ा हो चुका है। काम धंधा ठप होने की वजह से बेरोजगारी हो गई है। जिसमें सरकार द्वारा बिना रीडिंग के बिल उपभोक्ताओं को थमा दिए गए हैं अनचाहे मनमाने तरीके से स्थाई शुल्क लगाकर बिल बनाकर भेज दिया गया। जिससे आर्थिक संकट की वजह से परिवारों को बिल भरने में परेशानी आ रही है। इस संबंध में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने गत 29 मई 2020 को बिजली बिल माफ किए जाने के संबंध में राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखा था अब सभी व्यापारियों के संस्थाओं एवं संगठनों ने बिजली बिल माफ करवाए जाने के समर्थन मे पत्र भी दिये है व्यापार उद्योग मंडल ...

सैंधमारी कर चौंतीस लाख के नगदी जेवरात उड़ा ले गये थे चोर , चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

राजस्थानी चिराग नया शहर थाना इलाके में जस्सूसर गेट के बाहर सेटेलाईट होस्पीटल के पास रविवार की रात ज्वैलरी शो में हुई चोरी की बड़ी वारदात का पर्दाफाश करने में जुटी पुलिस को अभी तक कोई सफलता हाथ नहंी लगी है। वारदात में लिप्त चोरों का सुराग लगाने का लिये थाना पुलिस की तीन विशेष टीमें चार दिन से दौड़ धूप में जुटी हुई है। सीआई नया शहर भवानी सिंह ने बताया मौका स्थल पर सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए फुटेज और साक्ष्य सुरागों के आधार पर शातिर नकबजन का सुराग जुटाये जा रहे है। सीआई ने बताया कि सीसीटी फुटैज में एक ही शातिर नकबजन नजर आ रहा है लेकिन वारदात को दो-तीन नकबजनों ने मिल कर अंजाम दिया है। अब तक की जांच पड़ताल में यह भी खुलास हुआ है कि वारदात से पहले शातिर नकबजनों ने रैकी की थी। उन्होने बताया कि वारदात के सिलसिले में संदिग्धों को निगरानी में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीआई ने यह भी दावा किया है कि वारदात का जल्द ही खुलासा हो जायेगा। जानकारी में रहे कि रविवार की रात को शातिर चोरों ने सेटेलाईट अस्पताल के पास पीआर ज्वैलर्स शो रूम में सैंधमारी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से 34 लाख के सोने-चां...

बीकानेर में आज का दिन कोरोना के नाम आंकड़ा बढ़ कर 196 हो गया है

बीकानेर। 22 जून। बीकानेर में आज का दिन कोरोना के नाम हो गया है आज कोरोना के सात नये पॉजिटिव अभी आए हैं और पिछले 24 घंटों में 5 की मौत हो चुकी है।  जिले में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है थमने का नाम नहीं ले रही है। अभी आई रिपोर्ट में कोरोना में 7 नये मामले सामने आएं है। सीएमएचओ ने बताया कि इन नये केस के साथ आंकड़ा बढ़ कर 196 हो गया है। अभी आये पॉसिटीवो में 52 वर्षीय चूनगरान निवासी,52 वर्षीय की महिला चूनगरान मोहल्ला,16 वर्षीय बालिका चूनगरान मोहल्ला,40 वर्षीय पुरूष कमला कॉलोनी,22 वर्षीय युवक रामपुरिया कॉलेज,30 वर्षीय युवक भगत सिंह कॉलोनी,62 वर्षीय पुरूष जस्सूसर गेट के बाहर के है। इसमें अधिकांश लोग पहले आए कोरोना पॉजिटिव  के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।  बीकानेर में कोरोना से एक और मौत । 24 घण्टे में पांचवी मौत हो गई है। एक साथ इतनी मौत होने का ही  रिकॉर्ड बना है पहले पांच मौत एक साथ 24 घंटों में नहीं हुई थी। आज  एक दिन में चार मौत हो गई। अभी-अभी  जसरासर  निवासी कोरोना महिला  मनोहरी  देवी की मृत्यु हो गई है। यह महिला‌ अन...

बीकानेर। शनिवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में बीकानेर के 8 लोगों को कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट हुआ है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल.मीणा ने बताया कि इन में से छह पुरुष और दो महिलाएं हैं। जिले में पॉजीटिव मरीजों की संख्या अब 189 हो गई है।

बीकानेर। जिले में पांव पसार रहा कोरोना अब नये क्षेत्र में बढ़ रहा है। अभी आई रिपोर्ट में आएं 8 पॉजिटिव में रानीबाजार स्थित भगवानपुरा बस्ती 44 वर्षीय का पुरूष,40 की महिला भगवानपुरा बस्ती,17 साल का बालक भगवानपुरा बस्ती,28 वर्ष का पुरूष सर्वोदय बस्ती,रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र रोड 7 की 65 वर्षीय की महिला,इसी क्षेत्र की 33 पुरूष,10 वर्षीय बालक रिडी का,19 वर्षीय पीपल के गट्टा के पास के बताएं जा रहे है।

जानें सूर्य ग्रहण का समय और सूतक काल!

21 जून को दोपहर में कुछ देर के लिए छा जाएगा अंधेरा, जानें सूर्य ग्रहण का समय और सूतक काल! 21 जून को साल 2020 का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा जिसमें सूर्य के चारों तरफ कंगन के आकार की छवि दिखाई देगी। इस सूर्य ग्रहण में चांद सूर्य को केंद्र से कवर करेगा, जिससे सूर्य का किनारे का गोलाकर कुछ भाग दिखेगा, जिसे "रिंग ऑफ फायर " कहा जाता है। ये ग्रहण रविवार की सुबह 9:15 बजे सूर्य ग्रहण शुरू हो जाएगा और 12:10 बजे दोपहर में कुछ देर के लिए हल्का अंधेरा सा छा जाएगा। इसके बाद 03:04 बजे ग्रहण समाप्त होगा। यानी करीब 6 घंटे का लंबा ग्रहण होगा। ग्रहण से एक दिन पहले ही सूतक काल शुरू हो जाएगा। ग्रहण का सूतक काल शनिवार यानि कि 20 जून की रात 09:25 PM से शुरू हो जायेगा। ग्रहण लगने के 12 घंटे पहले सूतक लग जाता है। सूतक के समय को सामान्यता अशुभ माना जाता है। इस दौरान शुभ कार्य करना वर्जित होता है। सूर्य ग्रहण भारत के अलावा अमेरिका, दक्षिण पूर्व यूरोप और अफ्रीका में भी दिखाई देगा। इस दौरान मंदिर के कपाट भी बंद कर दिया जाता है ताकि भगवान तक भी ग्रहण का अशुभ प्रभाव न ...

कोराना का अब आकड़ा बढ़कर 152 हो गया है।

बीकानेर। जिले में लगातार बढ़ रहा कोरोना संक्रमण का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जहां दोपहर में आईरिपोर्ट में पांच पॉजिटिव सामने आएं। वहीं अभी अभी रिपोर्ट में 1 नये पॉजिटिव मामले आएं है। इनको मिलाकर अब आकड़ा बढ़कर 152 हो गया है। सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा ने बताया कि यह नोखा के जसरासर का है।

नापासर खारड़ा गांव में सर्राफा व्यापारी से लाखों रुपए की लूट

बीकानेर।  नापासर पुलिस थाना क्षेत्र के खारड़ा गांव में सर्राफा व्यापारी से लाखों रुपए की लूट की वारदात हुई है। जिसकी सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई है और लूटेरों को पकडऩे के लिए पीछा कर रही है। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने चोरों को पकड़ लिया है । प्रकाश सोनी व्यापारी का नाम बता रहे हैं। नापासर में  लाख की लूट का मामला पुलिस ने मामले में दिखाई तेजी, श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा, नापासर थानाधिकारी संदीप विश्नोई ने पकड़े बदमाश, 6 आरोपी राउंडअप,गाड़ी भी की गई जब्त मात्र तीन घंटे में डकैतों को धर दबोचा, नाम आए सामने, पढि़ए पूरी खबर युवकों के नाम अरुण माली उम्र 30 वर्ष कालू बास श्री डूंगरगढ़ राधेश्याम सोनी उम्र 35 वर्ष निवासी बीकानेर पवन सोनी उम्र 21 वर्ष निवासी बिंझासर थाना सेरूणा बालकिशन राजपुरोहित उम्र 24 वर्ष निवासी रेवाड़ा श्री डूंगरगढ़ रामदयाल जाट उम्र 21 वर्ष निवासी कितासर भाटियान श्री डूंगरगढ़ जयकिशन राजपुरोहित उम्र 25 वर्ष निवासी तोलियासर राधेश्याम पुरोहित उम्र 27 वर्ष निवासी तोलियासर है।

आज के दिन में कुल 8 कोरोना पॉजिटिव आचुके है।

आज के दिन में कोरोना का कहर टूट रहा है। पहले आए 7  कोरोना पॉजिटिव के बाद अभी अभी मिली जानकारी के अनुसार एक कोरोना पॉजिटिव और आया है । यह पॉजिटिव मोहल्ला व्यापारियान से बताया जा रहा है। इस तरह बीकानेर में आज के दिन में कुल 8 कोरोना पॉजिटिव आचुके है।

बीकानेर में कोरोना का आंकड़ा 145

बीकानेर में लगातार दूसरे दिन 6 कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें से दो कैंसर अस्पताल के कर्मचारी हैं, जिनमें एक कोटगेट क्षेत्र का है तथा दूसरा फराशों की मस्जिद के पास का युवक है। वहीं छत्तरगढ़ से एक चौदह वर्षीय बालिका पॉजिटिव पाई गई है। बापू कॉलोनी का 34 वर्षीय युवक भी संक्रमित है, यह मंडावा से लौटा था। वहीं पांचवां पॉजिटिव व्यापारियन के मौहल्ले का व्यक्ति हैं। ख़बर लिखने तक छठे पॉजिटिव की डिटेल विभाग निकाल रहा था।

निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन

बीकानेर न्यूज़ :- आज उप नगर गंगाशहर नई लाईन  में निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन बीकानेर स्वास्थ्य विभाग मध्यस्थ गंगाशहर हॉस्पिटल द्वारा आज माहेश्वरी भवन,गौतम चौक ,गंगाशहर मैं रखा गया । जिसमें वार्ड नंबर 47 के माताओ और बहनों व वार्ड वासियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवा कर शिविर में भागीदारी निभाई ,कोविड-19 कोरना महावारी मैं रात दिन डॉक्टर्स व उनकी टीम द्वारा सेवा में लगे रहे, इन सब कोरोना वॉरियर्स योद्धाओं का आज महेश्वरी भवन में गौतम सेवा ट्रस्ट द्वारा कोरोना योद्धाओं व वार्ड पार्षदों का ट्रस्ट द्वारा सम्मान किया गया। जिसमें  डॉ बी एल मीणा (CMHO)बीकानेर  डॉ मुकेश वाल्मीकि( पीएमओ ) डॉ अनीता मीणा ( एम ओ ) मोहनलाल मोदी (नर्स ग्रेड प्रथम ) सुशील कुमार उपाध्याय (नर्स ग्रेड द्वितीय) विमल नागल फार्मासिस्ट , मनोज मंगलाव (लैब टेक्नीशियन)  शंकर लाल भाटी (लैब असिस्टेंट ) इचरज पंचारिया (एएनएम)  उर्मिला बारूपाल( एएनएम ) दाऊ लाल जोशी ड्राइवर , विकास गहलोत प्रेम सिंह मीणा (गार्ड )शंकरलाल ( ड्राइवर) व  पार्षदगण वार्ड नं 47 से...

जिले में मृतकों की संख्या हुई 7

बीकानेर। छत्तरगढ़ की कोरोना पॉजीटिव महिला की आज पीबीएम अस्पताल में दौरान इलाज मृत्यु हो गई। ऐसे में कोरोना से जिले में यह सातवीं मौत है।

आज आई रिपोर्ट में कुल 6 नये पॉजिटिव मामले सामने आएं

बीकानेर। बीकानेर जिले के लिये मंगलवार को दिन अमंगलकारी रहा। आज आई रिपोर्ट में कुल 6 नये पॉजिटिव मामले सामने आएं। सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा ने बताया कि दोपहर में आई रिपोर्ट में तीन बीकानेर व तीन नोखा के पॉजिटिव आएं है। मीणा ने बताया कि नोखा के तीन पॉजिटिव में से एक दम्पति है,जो जोरावरपुरा के निवासी है। ये दोनों पिछले दिनों दिल्ली से आएं। जिन्होंने अपनी कोरोना जांच करवाई। इनकी आज आई रिपोर्ट पॉजिटिव रही। इसके अलावा एक नोखा के कुम्हारों के चौक का निवासी है यह भी दिल्ली से आया। इनको मिलाकर सोमवार को कुल दस लोगों की सैम्पल लिये गये। जिनमें से ये तीनों पॉजिटिव आएं। उधर बीकानेर से आएं तीन नये पॉजिटिव केस में से तीनों ही अलग अलग क्षेत्र के है। एक सोनगिरी निवासी 17 युवति है,जो पॉजिटिव की रिश्तेदार है। इसी तरह मुक्ता प्रसाद कॉलोनी के सैक्टर 14 के 59 वर्षीय और कमला कॉलोनी के 28 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यह युवक आचार्य तुलसी रिसर्च सेन्टर में ओपीडी पर कम्प्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत है। रिपोर्ट से गफलत मंगलवार को आई रिपोर्ट ने गफलत का माहौल पैदा कर दिया। जानकारी मिली है कि पहले रिपोर...

बीकानेर में पॉजीटिव का आंकड़ा बढ़कर 138 हो गया है।

नोखा से तीन और पॉजीटिव मरीज सामने आए है। जिसमें एक महिला व दो पुरुषा है। ऐसे में बीकानेर में पॉजीटिव का आंकड़ा बढ़कर 138 हो गया है। अभी आए तीन कोरोना पॉजिटिव में से कमला कॉलोनी के पॉजिटिव ने पीबीएम प्रशासन की नींद उड़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक यह 28 वर्षीय पॉजिटिव युवक आचार्य तुलसी कैंसर एवं रिसर्च सेंटर की ओपीडी में कंप्यूटर ऑपरेटर है। चार दिनों से इसे बुखार व सर्दी-जुकाम है। बताया जा रहा है कि यह युवक सोमवार को अस्पताल आया था, जिसके बाद में इसकी सैंपलिंग हुई। 

बीकानेर में आये तीन और पॉजिटिव आंकड़ा हुवा 135

बीकानेर। बीकानेर में तीन और कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। इनमें सोनगिरी कुंआ क्षेत्र की 17 वर्षीय बालिका, एमपी कॉलोनी का 59 वर्षीय व्यक्ति व कमला कॉलोनी का 28 वर्षीय युवक पॉजिटिव है। जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। आज फिर तीन पॉजीटिव केस सामने आए है। इन तीनों में से एक 17 वर्षीय युवती है जो कि सोनगिरी कुआं क्षेत्र की रहने वाली है। वहीं 59 वर्षीय बुजुर्ग जो कि मुक्ताप्रसाद नगर का निवासी है तथा कमला कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय युवक है। सीएमएचओ डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि तीनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। ऐसे में बीकानेर में कोरोना का आंकड़ा बढ़कर 135 हो गया है जिनमें छह मरीजों की मौत हो चुकी है

सिटी डिस्पेंसरी नं. 3 व सोनगिरी कुआं परपर 274 रोगियों की जांच

सिटी डिस्पेंसरी नं. 3 व सोनगिरी कुआं पर पर 274 रोगियों की जांच   बीकानेर, 15 जून। विश्वकर्मा गेट के अंदर माहेश्वरी भवन के पास स्थित राजकीय सिटी डिस्पेंसरी नं.3 व सोनगिरी कुआं क्षेत्र मंे सोमवार को कोराना जांच व जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 10 साल से 80 साल तक के महिला व पुरुषों की जांच की गई तथा उन्हें सोशल दूरी को बनाएं रखने, कोराना के लक्षण किसी में दिखाई देने पर उसकी तुरंत सूचना चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को देने की समझाईश की गई। सिटी डिस्पेंसरी नं.3 में कोराना के कारण व उपचार के संबंध में पोस्टर भी प्रदर्शित किए गए। पार्षद प्रदीप उपाध्याय के नेतृृत्व में कार्यकर्ताओं ने सेवाएं दी तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को बनाएं रखने में सहयोग प्रदान किया। सिटी डिस्पेंसरी के प्रभारी डाॅ.राजेश धवल, डाॅ.विनीत बागड़ी व डाॅ.विनेक सोनी के नेतृृत्व में अस्पताल स्टाफ और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के निर्देशन में आए करीब  50 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों ने विश्वकर्मा गेट, जस्सूसर गेट, सोनगिरि कुआं आदि क्षेत्रों में जाकर सर्वेक्षण कार्य किया तथा आम ...

बीकानेर व आसपास के क्षेत्रों में पेड़ों पर लगाए गए पीपो से बने 500 परिंडे वह मिट्टी के 200 घोंसले

"मेड क्षत्रिय स्वर्णकार पक्षी प्रेमियों द्वारा  अभियान आओ हम सब मिलकर  पक्षियों को दाना खिलाए पानी पिलाए आओ इस आदत को संस्कार बनाएं नए तरीके से दाना पानी पहुंचाने की मुहिम का असर बीकानेर व आसपास के क्षेत्रों में पेड़ों पर लगाए गए पीपो से बने 500 परिंडे वह मिट्टी के 200 घोंसले पक्षियों के लिए लगाएं  एक परिंडा एक परिवार इसे संस्कृति  का हिस्सा बनाएं गर्मी बहुत पड़ने लगी है इसलिए हमें अपने साथ-साथ उनका भी ध्यान रखना जरूरी है इनको भी सांसे देनी है इनको भी बचाना है मानव समाज का धर्म है कि वह पक्षियों की रक्षा के लिए सदा तत्पर रहें वह अपने बच्चों को समय-समय पर प्रकृति से मिलाने की कोशिश करें पारीक चौक बीकानेर  निवासी राजेश कुमार सोनी ने बताया इस कार्य को निरंतर बढ़ाने के लिए संत श्री बीकानेर मंडल सुभाष गिरी जी धर्मेंद्र डावर  भारत सोनी अमित सोनी  रोनक सोनी जगदीश डावर राजाराम सोनी राकेश नापासर शिव सोनी मूंडसर विनय सोनी  अशोक भाटी मनोहर लाल भाटी उदाराम कानाराम तेजाराम लोहार जुगल सिंह  राजेंद्र सिंह हाडा मान सिंह इंदा  जय...

बीकानेर जिले में दो और पॉजिटिव

बीकानेर 15 जून। बीकानेर जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या बढ रही है। इस बीच आज दो नए संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। थार एक्सप्रेस की सूत्रों के अनुसार दोनों ही मरीज छतरगढ़ के हैं एक 35 वर्षीय महिला  है जो जोधपुर से 5 जून को ही अपने ससुराल जोधपुर से छतरगढ़ पहुंची थी इनकी मां पहले पॉजिटिव आ चुकी है । वह जब क्वॉरेंटाइन में थे तब उनकी साथ परिचर्या में थी उनको भी संक्रमण हो गया।  वह दूसरा 25 वर्षीय पुरुष  जो  वार्ड नंबर 11 का निवासी है। यह गीता का छोटा भाई है। मां की सेवा करते करते दोनों भाई बहन कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए।  बीकानेर में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 132 हो गया है। सीएमएचओ डॉ. मीणा अपनी टीम के साथ छतरगढ़ पहुंच गए हैं।

*स्वास्थ्य केंद्र बीछवाल स्टाफ के साथ-साथ सीएमएचओ बीएल मीणा का सम्मान*

*स्वास्थ्य केंद्र बीछवाल स्टाफ के साथ-साथ सीएमएचओ बीएल मीणा का सम्मान* बीकानेर वैश्विक महामारी कोरोना के चलते बीकानेर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जो उत्कृष्ट कार्य किया है वह सम्मान वे अभिनंदन के काबिल है स्वास्थ्य केंद्र बीछवाल की पूरी टीम वैश्विक महामारी के दौरान लगे लॉक डाउन में लगातार अपने क्षेत्र में बखूबी काम करती रही है डॉक्टर स्वास्थ्य कर्मी लगातार मॉनिटरिंग सर्वे और गंगानगर रोड नाके पर स्क्रीनिंग का काम करते रहे हैं वही करो ना हीरो के रूप में बीकानेर के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर बी एल मीणा का कार्य बहुत ही प्रशंसनीय रहा राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी के सदस्यों दिलीप गुप्ता व पंकज कंसल ने आज स्वास्थ्य केंद्र बीछवाल के सभी स्वास्थ्य कर्मी और सीएमएचओ डॉक्टर बी एल मीणा का करोना योद्धा के रूप में सम्मान किया गया डॉक्टर मीणा को पंकज कंसल द्वारा साफा पहनाकर दिलीप गुप्ता द्वारा माला पहनाकर करोना योद्धा का अभिनंदन पत्र देकर सम्मान किया इस अवसर पर स्टेट वूलन मिल कॉलोनी के निवासी सर्वजीत सिंह ढिल्लों चिरंजीव दास अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर बी एल मीण...

*फोटोग्राफर एसोशियशन संघ,जिला बीकानेर के पूर्व अध्यक्ष स्व. श्री सोहन लाल जी पाणेचा की छठी पूण्य तिथि का आयोजन रखा गया ।*

हर वर्ष की भांति इस बार भी आज 14 जून 2020 को  *फोटोग्राफर एसोशियशन संघ,जिला बीकानेर के पूर्व अध्यक्ष स्व. श्री सोहन लाल जी पाणेचा की छठी पूण्य तिथि का आयोजन रखा गया ।*  *जिसमे  पानेचा परिवार की तरफ से बड़े भाई गणेश जी पानेचा ने पुष्प अर्पित किया ,संघ की कार्यकरणी व सदस्यों ओर सभी फोटो ग्राफरो ने मिलकर पुष्प अर्पित किया ओर दो मिन्ट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई ।*  *जर्नलिस्ट फोटोग्राफर अजीज भुट्टा, ने बताया कि सोहन लाल जी सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।*  *कार्यवाहक अध्यक्ष रामप्रताप पानेचा ने कहा कि में संघ की गरिमा को आगे बढ़ाते हुए प्रगति की ओर ले जाने की लिए सदैव प्रत्यन करुगा ।*   *संघ प्रभारी शिवराज पंचारिया ने कहा पूर्व अध्यक्ष जी फोटोग्राफी जगत में आदर्श थे सन 2000 में अध्यक्ष के रूप में उनकी अहम भूमिका रही फोटोग्राफरों में एकता व फोटोग्राफी व्यसाय में कई सराहनीय कार्य किये।*  *अंतरास्ट्रीय फोटोग्राफर दिनेश गुप्ता ने कहा अप्रत्यक्ष रूप से आज भी अध्यक्ष जी हमारे बीच है उन्होंने अपना सघर्ष साइकिल से शरू किया उनके सघर्ष को देखकर सभी फोटो...

पीबीएम की लापरवाही पड़ रही है भारी,

बीकानेर : कोरोना का महाविस्फोट,पीबीएम की लापरवाही पड़ रही है भारी, छतरगढ वाली पॉजिटिव महिला के मामले में सामने आई बड़ी चुक, पढ़े विस्तृत चित्र में ये शामिल हो सकता है: 1 व्यक्ति, खड़े रहना और बाहर सीएमएचओ डॉ. मीणा अपनी टीम के साथ मौके पर  बीकानेर@जागरूक जनता | बीकानेर में शनिवार शाम कोरोना का महाविस्फोट हो गया और एक साथ 9 जने पॉजिटिव रिपोर्ट हुवे है इससे पुरे प्रसाशन में हडकंप मच गया | मुख्य चिकित्सा एंव जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल मीणा ने जागरूक जनता को बताया की आज शाम को आई जांच रिपोर्ट में पीबीएम के एक डॉक्टर सहित मोहल्ला व्यापारियों के क्षेत्र की मृतका के परिवार से सात जने और साथ ही छतरगढ की एक महिला सहित कुल नो जने पॉजिटिव रिपोर्ट हुवे है | इसके साथ ही बीकानेर में कोरोना का मीटर तेजी से बढ़कर 130 पर पहुँच गया है  | सीएमएचओ डॉ. मीणा भी दल बल सहित संक्रमित वाले इलाके में पहुँच गये है |  डॉ. मीणा ने बताया की छतरगढ की पॉजिटिव महिला पिछले चार-पांच दिनों से पीबीएम में डायलिसिस के लिए भर्ती थी और ये मोहल्ला व्यापारियों के मृतक महिला के वार्ड में एडमिट थी संभवतया ये उसी से ...

हिंदू युवा वाहिनी द्वारा रानी पद्मा कुमारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई:-

हिंदू युवा वाहिनी की बीकानेर शाखा द्वारा  रानी पदमा कुमारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। हिंदू युवा वाहिनी के संयोजक मुकेश सारस्वत ने बताया कि वाहिनी का प्रत्येक कार्यकर्ता बीकानेर को हुई इस क्षति से स्तब्ध है। बीकानेर राजघराने का बीकानेर के विकास में अमूल्य योगदान रहा है जिसे बीकानेर की जनता कभी भूल नहीं सकती। वर्तमान समय में भी बीकानेर राजघराने से बीकानेर पूर्व विधानसभा की विधायक सिद्धि कुमारी बीकानेर के विकास में अपना योगदान दे रही हैं। आज के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह भदौरिया,  बल्ली व्यास , गंजिया महाराज , एडवोकेट मुकुंद व्यास , राजू स्वामी , जितेंद्र भादानी , कमल व्यास , अक्षय व्यास , राहुल व्यास , लक्की बिस्सा , निखिल स्वामी   और निर्मल व्यास आदि शामिल रहे ।

RSRDC के परियोजना निदेशक लक्ष्मण सिंह ट्रैप मामला

*बीकानेर से बड़ी खबर* RSRDC के परियोजना निदेशक लक्ष्मण सिंह ट्रैप मामला ACB की टीम पहुँची तलाशी लेने कुछ प्लाट्स, कृषिभूमि के दस्तावेज जेवरात मिले Adsp रजनीश पूनिया, DSP शिवरतन गोदारा मौके पर फिलहाल जारी है निवास पर कार्रवाई
 धर्म प्रचारिणी सभा      बीकानेर ने दिया ज्ञापन भारत के स्वतंत्रता दिवस को विजय दिवस के रूप में मनाने और राष्ट्रपति को राष्ट्र अध्यक्ष के रूप में संबोधित किया जाए के संदर्भ में।             भारत के स्वतंत्रता संग्राम के पश्चात अंग्रेजों का भारत छोड़ना और देश को स्वशासन प्रणाली से शासन स्थापित करना,            इसके लिए हमारे तत्कालीन राजनेताओं ने इस शासन प्रणाली की उपलब्धि पर इसे *स्वतंत्रता दिवस* का नाम दिया,       स्वतंत्रता दिवस से आम भारतीय में, हमारी आने वाली पीढ़ी में *एक गुलामी का बोध होता है* हमारी पीढ़ी यह समझती है कि हम कभी गुलाम रहे।           इससे आने वाले पीढ़ी अपने विचारों को गुलाम मानकर ही आगे बढ़ेगी,              हमारा सरकार से निवेदन है कि इस दिवस को *विजय दिवस* के रूप में मनाया जावे।        विजय दिवस से *आम भारतीय में उत्साह और गर्व का संचार होता है* कि हमने अंग्रेजों पर विजय प्राप्त की...

नोखा मंडी मेहरिया मार्केट में लगी आग

नोखा गणेश मंदिर के पास महेरिया मार्केट में लगी आग।   नोखा चेयरमैन नारायण झंवर मोके पर मौजूद  आग पर काबू पा लिया गया है 

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के उपाध्यक्ष बने अनिल कुमार सोनी (झूमर सा)

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के उपाध्यक्ष बने अनिल कुमार सोनी (झूमर सा) बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने यह घोषणा की मृदुभाषी, हर दिल अजीज, कर्मठ कार्यकर्ता श्री अनिल कुमार सोनी (झूमर सा - श्री किशन ज्वेलर्स एंड संस) को आज बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।  प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि आप सामाजिक सरोकार एवं व्यापारी हित के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहे।

चतुर्थ पुण्यतिथि भावपूर्ण गोविंद सोनी को श्रद्धांजलि

*पत्रकार गोविंद सोनी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर मास्क वितरण व पौधारोपण हुआ* 10 जून 2020, बीकानेर/ पत्रकार एवं समाजसेवी गोविंद सोनी कि  चतुर्थ पुण्यतिथि पर जरूरतमंद लोगों को मास्क वितरण व पौधारोपण किया गया! अल्प आहार बांटा गया मास्क वितरण जस्सूसर गेट,पुगल फांटा बस स्टैंड, पर जिनके मास्क नहीं पहना हुआ था ऐसे लोगों को लगभग  किया गया! इसी तरह जस्सूसर गेट के बाहर स्थित श्मशान भूमि  पर वृक्षारोपण भी किया गया ! सत्य वरतांत के पहलवान महावीर कुमार सहदेव ने बताया कि गोविंद ने सोशल मीडिया की तह तक पहुंच कर बहुत से एप्स की जानकारी प्राप्त कर लोगों को जागरूक किया! हर आम खास व्यक्ति को एंड्राइड मोबाइल से क्या-क्या कर सकते हैं इसकी जानकारी गोविंद ने ही लोगों तक पहुंचाई! ओर समाचार लाइव ग्रुप बना कर समाचार प्रेषित करते थे गोविंद के द्वारा शुरू किया गया सोशल मीडिया नेटवर्क समाचार लाइव समूह आज भी लगातार चालू हैं जिसमें  भारतवर्ष के बहुत से पत्रकार जुड़े हुए हैं! गोविंद ने हमेशा अपने जीवन काल में समाज सेवा क...

सिटी कोतवाली के पास आज फिर दिनदहाड़े लूट

सिटी कोतवाली के पास आज फिर दिनदहाड़े लूंट हुई साधासर गांव के राजू सोनी अपना थैला लेकर सिटी कोतवाली के पास से निकल रहे थे तभी पीछे से आ रहे बाइक पर दो जने सवार जिन्होंने झपटा मारकर उनके हाथ से थैला लूट लिया और फरार हो गए और और वह रामपुरिया हवेली की तरफ निकल गए राजू सोनी चिल्लाते हैं उनके पीछे दौड़े मगर तब तक वो आंखों से ओझल हो गए थे लोगों को कुछ माजरा समझ आता इतने में ही राजू सोनी चिल्ला रहे थे कि मैं लुट गया लुट गया गरीबन मेरा डेढ़ लाख का रुपयों का भरा थैला पार हो चुका है मौके पर पुलिस पहुंच गई है और सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है मगर बाइक के नंबर शो नहीं हो रहे हैं लगता है बिना नंबर की बाइक थी और लुटेरे के मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए था जिससे उनकी पहचान नहीं हो पा रही है।

बीकानेर में पांचवी करोना पॉजिटिव की मौत

बीकानेर जिले में जिस तरह पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। वैसे ही पॉजिटिव रोगियों की मरने वालों की संख्या में भी धीरे धीरे बढ़ोत्तरी हो रही है। आज सुबह नापासर की 65 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव की भी मौत हो गई। आपको बता दे कि इस महिला के खून की कमी और गुर्दे के रोग से पीडि़त थी,महिला का सोमवार को पीबीएम के डी वार्ड से सैम्पल लिया गया था जिसकी मंगलवार दोपहर को आई रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली,इसके बाद चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया,ब्लॉकसीएमओ डॉ सुरेंद्र चौधरी नापासर पहुंचे और सीएचसी प्रभारी डॉ प्रकाश दैया के साथ महिला के घर हरिरामपूरा पहुंचकर परिजनों सहित आसपास के लोगों को सूचना देकर घरो में रहने की हिदायत देने के साथ ही बाजार स्थित आइसोलेशन सेंटर में तुरन्त सेम्पलिंग के लिए बुलाया। अब मरने वालों का आंकड़ा 5 पहुंच गया है।

मोमासर में युवक कोरोना पॉजिटिव आंकड़ा हुआ 116

बीकानेर। अब मोमासर में एक युवक पॉजिटिव पाया गया है। यह 30 वर्षीय युवक मार्च से यहीं हैं। इसकी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री अभी तक साफ नहीं है। फिलहाल अब पूछताछ करके संक्रमण का स्रोत पता किया जाएगा। बता दें कि इसके अलावा 124 रिपोर्ट्स नेगेटिव भी आईं हैं।

एसीबी ने कार्यवाही करते हुए JVVNL के कनिष्ठ अभियंता प्रमोद को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

*एसीबी की बड़ी कार्रवाई*             *JVVNL के JEN गिरफ्तार* ........................................... *बारां* एसीबी ने कार्यवाही करते हुए JVVNL के कनिष्ठ अभियंता प्रमोद को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।  *रिश्वतखोर JEN ने विद्युत मीटर बदलने की एवज में मांगी थी रिश्वत।*  *एसीबी के  एसपी ठाकुर चंद्रशील कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई, एसीबी के सीआई ज्ञानचंद ने की कार्रवाई*

पॉजिटिव रेजिडेंट डॉक्टर के संपर्क में आने वाले 8 रेजिडेंट डॉक्टर्स को होम आइसोलेट किया

पीबीएम के 8 रेजिडेंट डॉक्टर्स को किया होम आइसोलेट में,  बीकानेर। कोरोना ने कोरोना कर्मवीर चिकित्सक को अपनी चपेट में लेने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली सी मची हुई है। कल चपेट में आए एसपी मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। पॉजिटिव रेजिडेंट डॉक्टर के संपर्क में आने वाले 8 रेजिडेंट डॉक्टर्स को होम आइसोलेट किया है। अब इन सभी डॉक्टर्स का कल सुबह सैंपल लिया जाएगा और कल शाम को कोरोना जांच रिपोर्ट आएगी बता दें कि अब बीकानेर में कोरोना मरीजों की संख्या 114 हो गई है । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मीणा ने बताया कि रेजिडेंट चिकित्सक चपेट में आया है। रेजिडेंट चिकित्सक पीबीएम अस्पताल के मेडिसिन विभाग का है और वह कोरोना वार्ड में ड्यूटी कर रहा था। एसपी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ शतानसिंह राठौड ने बताया कि रेजिडेंट डॉक्टर को सुपर स्पेशिलयिटी सेंटर में भर्ती किया गया है।

बीकानेर में कोरोना पाॅजिटिव की संख्या बढ़कर 115 हो जाएगी। अब बीकानेर में 24 पाॅजिटिव का इलाज जारी है। जिनमें 19 बीकानेर के, 2 चूरू के, 1 सरदारशहर के व 1 नापासर व 1 श्रीडूंगरगढ़ का है।

बीकानेर 09 जून।  दिल्ली पुलिस का सिपाही की बहादूरी एवं जागरूकता अद्भूत सामने आयी है। ‘‘थार एक्सप्रेस’’ को मिली जानकारी के अनुसार राकेश गोदारा 26 मई को दिल्ली में पाॅजिटिव आ गया था, उनका एलएनजी अस्पताल में ईलाज चला, ठीक हुआ और 08 जून को छुट्टी देकर डिस्चार्ज कार्ड बना दिया गया तथा कहा गया कि घर जाकर क्वारेंटाइन हो जाएं। दिल्ली जैसे महानगर में एक छोटे क्वार्टर में रहने वाले राकेश ने निर्णय लिया कि अपने घर श्रीडूंगरगढ़ जाकर क्वारेंटाइन हो जाए। अभी आवागमन के साधन भी उपलब्ध नहीं होने के कारण यह भी एक समस्या थी। अतः मोटर साइकिल से प्रस्थान किया। रात्रि को हरियाणा बाॅर्डर पर रूके तथा आज सुबह वहां से प्रस्थान किया। उसका भाई राजूराम गोदारा नर्सिंग स्टाफ है उनसे बराबर बात भी हो रही थी।        विधि की विडम्बना देखे कि ‘‘थार एक्सप्रेस’’ को यह पता चला कि जब वह आज रतनगढ़ तक पहंुचे तो उनके वाट्सअप पर दिल्ली एलएनजी अस्पताल से संदेश आया कि आपकी रिपोर्ट पुनः पाॅजिटिव आ गई है। राकेश ने तत्काल अपने भाई राजूराम को फोन पर इसकी इत्तला दी। भाई ने पीबीएम अस्पताल में नाॅडल अधिकारी डाॅ. सुर...

दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है कोरोना का ग्राफ, कुल संख्या हुई 115

बीकानेर।  कोरोना महामारी का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बीकानेर में भी पिछले दो दिनों से लगातार कोरोना पाॅजिटिव की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को भी दो और कोरोना पाॅजिटिव की रिपोर्ट आई है। पहला नापासर के हरिराम मंदिर के पास निवासी 60 वर्षीय राधा देवी की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है तथा दूसरा श्रीडूगरगढ़ निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नापासर की राधा देवी की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। वे पीबीएम अस्पताल में किड़नी की बीमारी के इलाज के लिए नियमित रूप से अस्पताल में आना-जाना रहता था।         सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात आई रिपोर्ट में पीबीएम के रेजिडेंट डाॅक्टर  की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है। डाॅ.  25 मई से पहले कोरोना वार्ड में ड्यूटी थी और यह प्रथम वर्ष का रेजिडेंट स्टूडेंट है। कोरोना वार्ड मे ड्यूटी के बाद 7 दिन तक कोरेंटाइन में रहे। इसके बाद वे पीबीएम के वार्ड जे और वार्ड के में ड्यूटी पर तैनात हो गए। अचानक उनको महसूस हुआ कि सुगंध नहीं आ रही है तथा खाने-पीने में स्वाद का पता नहीं चल रहा है। तब उनका कोरोना जांच ...

गंगाशहर: अधजले शव की हुई फोटो पहचान, अशोक जैन बताया जा रहा मृतक का नाम

बीकानेर।  सोमवार रात भीनासर की गोचर में मिले अधजले शव की पहचान रामराज्य चौक निवासी अशोक बांठिया के रूप में हुई है। गंगाशहर सीआई अरविंद भारद्वाज के अनुसार परिजनों ने फोटो देखकर मृतक की पहचान अशोक बांठिया के रूप में की है। वहीं शव कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही दिखाया जाएगा। मृतक की उम्र साठ वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है अशोक बांठिया सोमवार सुबह आठ बजे घर से गायब थे। सूत्रों के मुताबिक मृतक बहुत वर्ष पहले गंगाशहर के तेरापंथ भवन में अपनी सेवाएं दे चुका है। पुलिस के अनुसार मामला आत्महत्या का है।

दिनांक 9 जून 2020, मंगलवार, सुबह देश,राज्यों से खास खास खबरें

देश,राज्यों से खास खास खबरें 1* महाराष्ट्र में कोरोना के 2553 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या हुई 88000 के पार,अब तक हो चुकी है 3069 लोगों की मौत *2* तमिलनाडु में कोरोना के 1562 नए केस सामने आए हैं। राज्य में कुल केस 33229 हुए। अभी राज्य में 15413 ऐक्टिव केस हैं और 17529 लोग ठीक हो चुके हैं।स्वास्थ्य विभाग तमिलनाडु *3* राजस्थान में कोरोना 277 नए केस सामने आए हैं और 6 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल केस 10876 हुए अब तक 246 की मौतः स्वास्थ्य विभाग, राजस्थान *4* भारत के सम्मान, स्वाभिमान पर चोट नहीं पहुंचने देंगे, चीन सीमा विवाद पर बोले राजनाथ *5* रिपोर्ट आने के बाद तक खुद को सभी बैठकों से दूर रखेंगे केजरीवाल, आज होगी कोरोना जांच *6* दिल्ली में सभी लोगों का इलाज होगा, LG ने पलटा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का फैसला *7* कोरोना के इलाज पर LG के आदेश पर बोले CM केजरीवाल, दिल्लीवालों के लिए बढ़ी समस्या, सबके इंतजाम की कोशिश करेंगे *8* सोनिया गांधी को सरकार का जवाब, इस साल मनरेगा में सबसे ज़्यादा हुआ है पैसे का आवंटन *9* गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल को वर्चुअल रैली के ज...

बीकानेर एक रेजीडेंट डॉक्टर भी पॉजीटिव आया

बीकानेर में आज सुबह दो कोरोना मरीज मिले थे जिसके बाद अब यह संख्या 1 पॉजिटीव और मिल जाने से बीकानेर में अब कुल संख्या 113 हो गई है। अभी-आई कोरोना रिपोर्ट के मुताबिक एक रेजीडेंट डॉक्टर भी  पॉजीटिव आया है। सीएमएचओ डॉ.बी.एल.मीणा ने बताया कि आज 761 जांच रिपोर्ट नेगिटिव भी आई है।

बीकानेर राजपरिवार में शोक, विधायक सिद्धि कुमारी को मातृ शोक

बीकानेर विधानसभा पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी की माँ पदमा कुमारी का निधन हो गया है। सीने में दर्द की और सांस की तकलीफ के बाद उन्हें बीकानेर के हल्दीराम मूलचंद अस्पताल में लाया गया था। सूत्रों की माने तो इस दौरान सिद्धि कुमारी और उनकी बहन महिमा कुमारी भी अस्पताल में थे।  पिंटू नाहटा और दिनेश चौधरी जैसे डॉक्टरों की टीम ने काफी मशक्कत करने के बाद उन्हें मृत घोषित किया ।  बताया जा रहा है कि उन्हें ह्रदय में समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया हुआ था। पद्मादेवी बीकानेर रियासत के राजा नरेंद्र सिंह की पत्नी हैं।   लाइव समाचार परिवार दिवंगत आत्मा को सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

बीकानेर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या अब 112 तक पहुंच गई है।

बीकानेर। बीकानेर में कोरोना वायरस का ग्राफ आज फिर बढ़ गया है। आज आई रिपोर्ट में दो और कोरोना के मरीज मिले हैं। इसके साथ ही बीकानेर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या अब 112 तक पहुंच गई है। डाॅ बी.एल. मीणा ने थार एक्सप्रेस को बताया कि आज दो नए कोरोना पॉजीटिव केस मिले हैं दोनों संक्रमित महिला हैं। गंगाशहर के बोथरा गल्र्स स्कूल पास यह  यह 06 जून को दिल्ली से बीकानेर आए थे। सूत्रों के अनुसार पूजा की भाभी सारिका की दिल्ली में रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। उनके सम्पर्क में आने से यह पाॅजिटिव आई है। उल्लेखनीय है कि उनके साथ दिल्ली से आए बच्चों  और पति की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। इनके सैम्पल 07 जून को लिए गए थ।  नया कुआं क्षेत्र के भार्गव मोहल्ला से 80 साल की वृद्धा गंगादेवी जो सांस की बीमार थी। उसने स्वयं ने ही जांच करवाया तो आज इसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री कहीं भी आने-जाने की नहीं रही है।           गंगाशहर क्षेत्र में पाॅजिटिव आने की खबर सुनते ही हडकंप मच गया है तथा बोथरा चैक क्षेत्र तथा कोतवाली क्षेत्र में निषेधाज्ञा जारी कर दी गई ...

खाजूवाला में ट्रक-ऊंट गाड़ी में टक्कर होने से एक ही परिवार के तीन जनों की मौत

खाजूवला में ट्रक-ऊंट गाड़ी में टक्कर  बीकानेर। बीकानेर में दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है। खाजूवाला में ट्रक-ऊंट गाड़ी में टक्कर होने से एक ही परिवार के तीन जनों की मौत हो गई व 6 व्यक्ति घायल हो गए। घटना की इत्तल मिलते ही दंतौर थानाधिकारी चन्द्रभान चोटिया मौके पर पहुंचे है। मिली जानकारी के अनुसार जग्गासर तिराहा से 100-200 मीटर दंतौर की तरफ रात्रि करीबन 8.15 पर ट्रक-ऊंट गाड़ी में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस भयानक हादसे में एक ही परिवार के तीन जनों की मौत हो गई व 6 जने गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीबीएम ट्रोमा सेंटर भिजवाया गया है।

फोटोग्राफर एसोसियशन राम प्रताप पाणेचा को कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया

बीकानेर:- -फोटोग्राफर एसोसियशन संघ,जिला बीकानेर* के *कार्यकारणी के सरंक्षक ,पदाधिकारियो,सदस्यों की सयुक्त मीटिंग रखी गई*।इस मीटिंग में सभी *सदस्यों ने मिलकर राम प्रताप पाणेचा को कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया।* ।इस मीटिंग में कार्यवाहक अध्यक्ष ने अपनी तरफ से सुझाव देते हुए इस संघ के सभी छायाकारों के हित को देखते हुए,एक बेवसाइट बनाकर पुराने सदस्यों को रिन्यू करना और  नए सदस्यों को जोड़ना एव इस फोटोग्राफर व्यवासय से जुड़े सभी लोगो को जोड़ना व  कार्यकारणी का विस्तार करना सहित जल्द ही नये सदस्यों को जोड़ने का व कार्यकारणी में विस्तार करने का कार्य प्रस्ताव पारित करना का जिमा कार्यवाहक को दिया गया है 

सुबह की खबरे

●अब तक 2.57 लाख केस: लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड 10 हजार 768 मरीज बढ़े; दिल्ली में पीआईबी अफसर पॉजिटिव, आज नेशनल मीडिया सेंटर बंद ●एशिया में संक्रमण का आंकड़ा 13.60 लाख के पार, यहां सबसे ज्यादा 2.57 लाख मरीज भारत में; दुनिया में अब तक 70.39 लाख संक्रमित ●75 दिन बाद मंदिर-मस्जिद और मॉल्स आम लोगों के लिए खुलेंगे, 50% सिटिंग कैपेसिटी के साथ रेस्टोरेंट्स भी खोले जाएंगे ●मंदिरों के शहर जम्मू से >> शहर से तीर्थयात्री और पर्यटक गायब, इसलिए इजाजत होने के बावजूद दुकानें बंद पड़ी हैं; दुकानदार कहते हैं- खोलने पर नुकसान ज्यादा होगा ●सीमा विवाद चीन के इशारे पर शुरू नहीं हुआ, 1816 की सुगौली संधि से ही यह जारी है, नेपाल 1997 के बाद लगातार ये मुद्दे उठाता रहा है ●यूके में लॉकडाउन में डेढ़ फुट लम्बे गुस्सैल चूहों का आतंक; भूख ऐसी कि एक-दूसरे को खा रहे, इन पर जहर भी बेअसर ●जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर >> शोपियां के पिंजोरा इलाके में सुरक्षा बलों का आतंकियों से सामना; बीते 7 दिन में 14 आतंकवादी मारे गए ●शोपियां में 5 आतंकी ढेर, इनमें हिज्बुल कमांडर नाली भी शामिल; दो हफ्ते पहले हुए एनकाउंटर में बच न...

08 जून 2020 (सोमवार) सुबह की सुर्खियां में बड़ी खबरें

*मुख्य राष्ट्रीय समाचार* ▪एक दिन में कोरोना के 9,971 केस, 287 की मौत, रिकवरी रेट भी बढ़ी, अब तक 1,19,292 मरीज हुए ठीक।  ▪आज से कई राज्यों में खुलेंगे मॉल, होटल-रेस्टोरेंट और धर्मस्थल, सबके लिए मास्क अनिवार्य।  ▪कोरोना के खिलाफ जंग में भारत विकसित देशों से आगे, राहुल गांधी के आरोप को सरकार ने किया खारिज।  ▪हथिनी की मौत की सीबीआइ जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका, घटना को नियोजित बताया।  ▪अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने पर देशों के ढील देने के बाद ही होगा विचार : हरदीप पुरी।  ▪नौसेना के जहाजों ने सेशेल्स में दवा व सोमालिया में खाने की तीन हजार टन सामग्री पहुंचाई।  ▪केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, कोरोना महामारी के खिलाफ रणनीति को दुरस्त कर रही सरकार।  ▪केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 37 वर्षीय जवान की कोरोना संक्रमण से मौत।  ▪उच्चायोग में कार्यरत पाकिस्तानी जासूसों का नेटवर्क खंगालने में जुटी स्पेशल सेल।  ▪शिवसेना द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिले सोनू सूद।  *अंतराष्ट्रीय समाचार* ▪ऊंचाई वाले क्षेत्रों में युद्ध ...

छह की रिपोर्ट पॉजीटिव से नेगिटिव आई

छह की रिपोर्ट पॉजीटिव से नेगिटिव आई बीकानेर में बीकानेर में कोरोना का ग्राफ फिर से नीचे आने लगा है। आज छह की रिपोर्ट पॉजीटिव से नेगिटिव आई। सभी को पीबीएम अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी सेंटर से डिस्चार्ज किया जाना था, लेकिन एक महिला का कहना था कि वह सेंटर में ही रहेगी, क्योंकि उसकी बेटी की अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। इस वजह से पांच को ही डिस्चार्ज किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.एल.मीणा ने बताया कि अब पॉजीटिव मरीजों की संख्या 19 रह गई है।

दुकानों का किराया माफ होने पर किया सम्मान

*के,ई,एम,रोड अलखसागर के व्यापारियों ने किया अपने दुकान मालिक का सम्मान*, *दुकानों का किराया माफ होने पर* *बीकानेर।* बीकानेर शहर के केईएम रोड अलखसागर मार्ग स्थित दुकान मालिक रविन्द्र भान सोलंकी  एवं उन के पुत्र ललित भान सोलंकी ने अपने किरायेदारों का 45 दिन का आज रविवार को किराया माफ कर दिया।   पिछले दो महिनो के दौरान वेश्विक कोरोना महामारी मे शहर मे लगे लॉकडाऊन मे क्फ्रयू के दौरान दुकान बंद रहने से दुकानदार दारो की आर्थिक स्थिति  बहुत दयनीय हो गई थी।  ओर किराया भरने के लिए इनके पास रुपये नहीं थे। जिसके चलते ये एक बहुत ही मानवता के नाते सराहनीय काम है, ओर दुकानदारो को  उनकी आर्थिक मजबूरी मे रिलीफ देना का ये कार्य हैं । इस अवसर पर खुशी तौर पर किराये दारो ने दुकान मालिक पिता  रविन्द्र ओर  पुत्र ललित भान सोलंकी को माला पहनाकर किया अपना  खुशी का इजहार।

शाम देश,राज्यों,से बड़ी खबरें

1*भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 246,628 हुई, 6,929 लोगों की मौत; 119,293 मरीज हुए ठीक *2* कोरोना महामारी: दुनिया भर में केसों की संख्या करीब 70 लाख, 4 लाख मौतें, ब्राजील हुआ तबाह, इटली, फ्रांस और जर्मनी में धीरे-धीरे कोरोना वायरस के केसों की संख्या और मौतों में कमी दर्ज की जा रही है। *3* अमित शाह की बिहार में वर्चुअल रैली पर बरसी कांग्रेस, बोली- कोरोना संकट में भी BJP कर रही राजनीति,कांग्रेस ने वर्चुअल रैली के विरोध में उड़ाए गए काले गुब्बारे *4* अमित शाह की रैली के विरोध में सड़कों पर उतरा लालू परिवार, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ राजद नेताओं ने बजाई थाली *5* बिहार में पोस्टर वार, लालू की तस्वीर पर लिखा- 'कैदी बजा रहा थाली, जनता बजाओ ताली *6* ‘दिल्ली के अस्पताल सिर्फ दिल्ली वालों के लिए’, सीएम अरविंद केजरीवाल का ऐलान, कल से खुलेंगे राजधानी के सभी बॉर्डर<<+D®2>> *7* दिल्ली में 10 जून से सस्ती होगी शराब, नहीं लगेगा 70 फीसदी कोरोना टैक्स *8* लॉकडाउन के बीच प्रदर्शन करने पर हिरासत में लिए गए दिल्ली BJP अध्यक्ष आदेश गुप्ता. *9* 15 अगस्त के बाद खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, मा...

नेशनल ह्यूमैनिटी ग्लोबल पीस फाउंडेशन के राजस्थान प्रदेश महासचिव बने एडवोकेट मुकुंद व्यास

नेशनल ह्यूमैनिटी ग्लोबल पीस फाउंडेशन के राजस्थान प्रदेश महासचिव बने एडवोकेट मुकुंद व्यास बीकानेर :-चेन्नई ,सम्पूर्ण विश्व मे शांति और मानवता की कामना और इसके लिए सतत जागरुक होकर कार्य करने वाले देश के अग्रणी संगठन नेशनल ह्यूमैनिटी ग्लोबल पीस फाउंडेशन जिसकी कई देशों में शाखाए भी कार्य कर रही है और शांति के समर्थक कई देशों के विसिष्ठ लोग संगठन से जुड़े हुए है ।    नेशनल ह्यूमैनिटी ग्लोबल पीस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ एस ईस्टर राजन ने सतत समाज सेवा कार्यो में सक्रिय और हमेशा राग द्वेष से दूर रहकर सबके हित मे सकारात्मक रुप से कार्य करने वाले युवा समाज सेवी एडवोकेट मुकुंद व्यास को प्रदेश महा सचिव  पद पर नेशनल ह्यूमैनिटी ग्लोबल पीस फाउंडेशन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष भैरु सिंह राजपुरोहित की अनुसंसा पर डॉ.एस ईस्टर राजन ने मुकुंद व्यास को नियुक्ति किया और नियुक्ति पत्र भेज कहा की हमे उम्मीद है आपके कुशल नेतृत्व में संगठन का कार्य निश्चित रूप से आगे बढ़ेगा ।